Tuesday, January 6, 2015

सेल्फी कैमरा और तेज प्रोसेसर के साथ HTC ने लॉन्च किए दो नए फोन

सेल्फी कैमरा और तेज प्रोसेसर के साथ HTC ने लॉन्च किए दो नए फोनगैजेट डेस्क। HTC ने CES 2015 (कन्ज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो, लास वेगास) में अपनी डिजायर सीरीज के नए स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं। इस इवेंट में कंपनी ने डिजायर 320 और डिजायर 826 स्मार्टफोन्स लॉन्च किए। इनमें से डिजायर 320 मिड रेंज वाला फोन होगा। पिछले साल लॉन्च हुए डिजायर 820 से इस फोन में बेहतर डिस्प्ले और साउंड फीचर्स दिए गए हैं। डिजायर 320 पिछले साल लॉन्च हुए डिजायर 310 का नया वेरिएंट है, कंपनी का दावा है कि इस फोन में पिछले वेरिएंट के मुकाबले फीचर्स को और ज्यादा उपयोगी बनाया गया है।
बूम साउंड स्पीकर्स- 

HTC के नए स्मार्टफोन डिजायर 826 में  बूम साउंड स्पीकर्स दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि डिजायर 826 में वीडियो देखने या गाना सुनने वालों को अच्छा एक्सपीरियंस मिलेगा। स्पीकर्स के साथ डॉल्बी डिजिटल के इयरफोन दिए गए हैं। 

13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा जैसी सेल्फी क्वालिटी-

इस फोन में HTC EYE स्मार्टफोन जैसा एक्सपीरियंस मिलेगा। HTC आई कंपनी का पहला सेल्फी स्मार्टफोन था जिसमें 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया था। अब डिजायर 826 में भी इसी तरह का कैमरा दिया गया है। इसके अलावा, डिजायर 826 का एक अलग वेरिएंट भी पेश किया गया है जिसमें 4 मेगापिक्सल अल्ट्रापिक्सल फ्रंट कैमरा है जैसा HTC वन M8 में देखा गया था। 
सेल्फी कैमरा और तेज प्रोसेसर के साथ HTC ने लॉन्च किए दो नए फोनHTC Desire 826 : डिजायर सीरीज के इस नए स्मार्टफोन में 5.5 इंच की स्क्रीन दी गई है। इस फोन में फुल एचडी स्क्रीन क्वालिटी (1080*1920 पिक्सल रेजोल्यूशन) मिलती है। ये फोन पॉलीकार्बोनेट बॉडी से बना हुआ है। इसमें 64 बिट का क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 615 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन की प्रोसेसर स्पीड 1.7 GHz की है।
1 of 5

अब मात्र 10 दिन में बन जाएगा आपका PASSPORT, ये है नया तरीका

अब मात्र 10 दिन में बन जाएगा आपका PASSPORT, ये है नया तरीकानई दि‍ल्‍ली. पासपोर्ट बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वालों के लिए अच्छी खबर है। अब सिर्फ 10 दिन में पासपोर्ट बन सकता है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा और इसके लिए डॉक्यूमेंट्स की लिस्टिंग करना भी जरूरी नहीं है। अपने डॉक्यूमेंट्स आवदेक ऑनलाइन समिट कर सकता है। साथ ही आइडेंटिटी प्रूफ और एड्रेस प्रूफ जैसे तमाम डॉक्यूमेंट की जगह सिर्फ एक आधार कार्ड से काम हो जाएगा। आवेदन करते ही आपको अपने अनुसार अगले 3 दिनों में अपॉइनमेंट फिक्स करना है। इसके ठीक 7 दिन बाद आपका पासपोर्ट आपके हाथ में होगा। यानी कुल मिलाकर सिर्फ 10 दिनों की प्रक्रिया में आपका पासपोर्ट आपके हाथ में होगा। पासपोर्ट के लिए आधार कार्ड को पासपोर्ट के लिए जनवरी से जरूरी कर दिया है।
 
क्यों जरूरी है आधार
 
सरकार ने आधार की प्रक्रिया से आवेदक की आपराधिक गति‍वि‍धि‍यों के सत्यापन की प्रणाली स्थापित करने की कोशिश की है। नई प्रक्रिया के तहत यदि कोई पासपोर्ट के लिए आवेदन करता है और उसके पास आधार कार्ड नहीं है तो पहले उसे आधार कार्ड बनवाना पड़ सकता है। 
 
क्यों होती थी देरी
 
दरअसल, सरकार के पास पासपोर्ट के लिए पुलिस सत्यापन के संबंध में लगातार शिकायतें आती हैं और इसके चलते पासपोर्ट जारी करने में देरी होती है। आवेदक को सुविधा देने के लिए मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स ने यह निर्णय लिया है। हम आपको बता रहे हैं कि आवेदक किस तरह अपने पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है और सिर्फ 10 दिन में अपना पासपोर्ट हासिल कर सकता 
स्टेप-1- पासपोर्ट सेवा पोर्टल पर खुद को रजिस्टर करें
 
सबसे पहले पासपोर्ट सेवा पोर्टल की वेबसाइट http://www.passportindia.gov.in/AppOnlineProject/welcomeLink पर जाएं। पेज पर आपको register now के लिंक पर क्लिक करें। नए यूजर होने के चलते खुद को रजिस्टर करें। इसमें अपनी डिटेल्स भरें। जैसे की आपका पासपोर्ट कार्यालय कौन सा है। डेट ऑफ बर्थ और ई-मेल आईडी। ई-मेल आईडी पर आपको लॉगिन आईडी मिल जाएगी। इसके बाद आपको फिर से होम पेज पर वापस आना होगा।
अब मात्र 10 दिन में बन जाएगा आपका PASSPORT, ये है नया तरीका
स्टेप-2- लॉगिन करें
 
ई-मेल पर आए लिंक पर क्लिक करके अपने अकाउंट को एक्टिवेट करें। इसके बाद यूजर आईडी भरें और फिर पासवर्ड डालें। लॉगिन होने के बाद आपको अप्लाई फॉर फ्रेश पासपोर्स (Apply For Fresh Passport) या री इश्यू ऑफ पासपोर्ट (Re-issue of Passport) लिंक पर क्लिक करना होगा। क्लिक करने के बाद 2 पार्ट होंगे। दोनों में आपको यदि ऑनलाइन बनवाना है तो दूसरे ऑप्शन पर क्लिक करें।
स्टेप-3- विकल्प चुनें
 
अगर आप पहली बार पासपोर्ट के आवेदन कर रहे हैं तो इसके लिए अप्लाई फॉर फ्रेश पासपोर्ट (Apply For Fresh Passport) पर क्लिक करना होगा। 
अप्लाई फॉर फ्रेश पासपोर्ट पर क्लिक करने के आपके सामने कई सारे फॉर्म आएंगे, इनमें आपकी जानकारी मांगी जाएगी। इन सभी फॉर्म को सही से भरें। ध्यान रहे कि फॉर्म भरने में गलती न हो, क्योंकि एक बार पासपोर्ट की प्रक्रिया रिजेक्ट होने पर दोबारा पासपोर्ट के लिए आवेदन करने में समय लग सकता है। इससे समय की बर्बादी होती है। स्टेप-4- फैमिली डिटेल्स भरें
 
अपनी डिटेल्स भरने के बाद आपको इसे सेव करना होगा। सेव करने के बाद आप इस पेज को यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर कभी भी खोल सकते हैं। इसके बाद अगले पेज पर क्लिक करके आगे का पेज खुलेगा, जिसमें आपको अपनी फैमिली डिटेल्स भरनी होंगी। इसे भी सेव करके आप अगले पेज पर बढ़ सकते हैं। इसके बाद एड्रेस की डिटेल्स भरनी होंगी। इसे भी सेव कर दें। इसके बाद एमरजेंसी कॉन्टेक्ट डिटेल्स भरनी होंगी।स्टेप-5- भुगतान और मिलने का समय निर्धारण
 
‘व्यू सेव्ड/सबमिटेड एप्लिकेशन्स’ (View Saved/Submitted Applications) स्क्रीन पर ‘पे एंड शेड्यूल अप्वाइंटमेंट’ (Pay and Schedule Appointment) लिंक पर क्लिक करें और अपना अप्वाइंटमेंट, यानी मिलने का समय बुक करें।
फॉर्म सबमिट करने के बाद आपके सामने एक विंडो खुलेगी जहां पर आपको पासपोर्ट बनवाने की राशि का भुगतान करना होता है। यह भुगतान आप क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या फिर एसबीआई बैंक के चालान से कर सकते हैं
अब मात्र 10 दिन में बन जाएगा आपका PASSPORT, ये है नया तरीकास्टेप-6- प्रिंट लें एप्लिकेशन रिसीप्ट
 
सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रिंट एप्लिकेशन रिसीप्ट लिंक पर क्लिक करके एप्लिकेशन को प्रिंट करें। इसमें आपका एप्लिकेशन रेफेरेंस नंबर और अप्वाइंटमेंट नंबर होता है।
 
स्टेप-7- ओरिजनल डॉक्यूमेंट ले जाएं साथ
 
जहां पर भी आपका अप्वाइंटमेंट बुक किया गया है वहां के पासपोर्ट सेवा केन्द्र में अपने असली डॉक्यूमेंट्स के साथ जाएं। बस इसके ठीक एक सप्ताह के अंदर आपका पासपोर्ट में आपकी घर होगा। इसकी कॉपी आप ऑनलाइन भी निकाल सकते हैं।

Monday, January 5, 2015

Thought of the day swami vivekanand

यूपी के इंस्पेक्टर का कॉलर पकड़ ले गए पटना एसपी, साथी कॉन्स्टेबल भागे

पटना. राजधानी में रविवार को पुलिस का दिलचस्प ऑपरेशन हुआ। सिटी एसपी (सेंट्रल) शिवदीप लांडे ने यूपी क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर सर्वचंद्र को घूस मांगने के आरोप में पकड़ लिया। यूपी के मुरादाबाद से इंस्पेक्टर जांच करने पटना आया था। उसने बुद्ध मार्ग पर सिम बेचने वाले पंकज से 15 हजार रुपए घूस मांगी। सौदा 5 हजार में तय हुआ। पंकज ने इसकी सूचना सिटी एसपी को दी। कहा कि यूपी पुलिस मुझे अपराधियों और आतंकियों को सिम बेचने के नाम पर 2012 से परेशान कर रही है। सर्वचंद्र ने पंकज से कहा था कि वह शनिवार रात 9 बजे पैसों के साथ डाकबंगला चौराहे पर पहुंचे।
लाल टी-शर्ट में सिटी एसपी शिवदीप लांडे, जिन्होंने घूस लेने के आरोपी इंस्पेक्टर (बीच में) को पकड़ा।
पंकज नहीं गया तो इंस्पेक्टर ने राजस्थान होटल के किसी वेटर के मोबाइल से फोन किया। पंकज ने रविवार सुबह का समय दिया। लांडे वेश बदलकर सुबह डाकबंगला चौराहे पर पहुंच गए और उसे पकड़ लिया। सर्वचंद्र को कोतवाली थाने लाकर दो घंटे तक पूछताछ की। सर्वचंद्र के ठहरने की व्यवस्था भी इसी थाने ने की थी। लांडे ने मुरादाबाद के एसएसपी लव कुमार से भी बात की। मामले में केस दर्ज नहीं हुआ है। केवल स्टेशन डायरी हुई और सर्वचंद्र को छोड़ दिया गया। इधर पटना एसएसपी जितेंद्र राणा ने इंस्पेक्टर का कॉलर पकड़ने पर लांडे से स्पष्टीकरण मांगा। लांडे ने मामले की रिपोर्ट एसएसपी को सौंप दी है।
 
कॉलर खींचकर ले गए लांडे, साथ आए 4 कॉन्स्टेबल भागे
 
तय हुआ था कि पंकज शनिवार रात 9 बजे सर्वचंद्र को पैसे देगा, लेकिन पंकज ने इंस्पेक्टर को रविवार सुबह डाकबंगला चौराहे पर बुलाया। रात में पुलिस को सूचना दे दी।

शिवदीप लांडे नीली जींस और लाल टी-शर्ट में सुबह 6 बजे ही पहुंच गए। सर्वचंद्र सुबह 7 बजे पहुंचा। उसकी नजर सीसीटीवी पर पड़ी तो भागने की कोशिश की। 
 
सर्वचंद्र भाग पाता इससे पहले ही लांडे ने उसे पकड़ लिया। कॉलर खींचकर थाने ले गए। सर्वचंद्र के साथ चार पुलिस वाले भी आए थे, लेकिन यह सब देख चारों भाग निकले। 
 
थाने में दो घंटे पूछताछ की, फिर छोड़ा
 
मामले में केस दर्ज नहीं हुआ। उधर, मुरादाबाद एसएसपी ने आरोप लगाया कि जांच करने गई टीम से बदसलूकी की गई। 
 
महाराष्ट्र में हुआ जन्म 
 
34 साल के शिवदीप वामन लांडे विदर्भ के अकोला जिले में पैदा हुए हैं। बिहार के अन्य क्षेत्रों में उनकी दबंगई के किस्से सुनने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें राजधानी पटना का एसपी बनाया था। इसके बाद उन्हें परिवहन एवं अपराध शाखा का अतिरिक्त भार भी सौंपा गया था। 
 
शराबियों से लड़की को बचाकर बने थे हीरो  
एक बार शहर के बीचोंबीच 3 शराबियों ने एक युवती के साथ छेड़खानी और जबर्दस्ती करना शुरू किया। मुसीबत में फंसी लड़की ने मोबाइल पर शिवदीप से संपर्क किया। हिंदी फिल्मों की तरह मिनटों में वह घटनास्थल पहुंच गए। लड़की को बचा लिया गया, पर बदमाश भाग निकले। शिवदीप की टीम ने हफ्ते भर में उन्हें भी ढूंढ निकाला। तब से ही वह प्रसिद्ध हो गए। शादी होने के पहले तक शिवदीप को सैकड़ों लड़कियों के फोन और मैसेज आते थे, जिसमें लड़कियां उन्हें शादी के लिए प्रपोज़ करती थीं।  
 
तबादले के विरोध में शिवदीप के समर्थक उतर आए थे सड़कों पर 
 
बिहार के पुलिस महानिदेशक ने शिवदीप का तबादला पुलिस हेड क्वॉर्टर में कर दिया था। यह खबर सुनकर पटना में तहलका मच गया। लोग उनके तबादले का विरोध करने के लिए सड़कों पर उतर आए थे। 
 
किसान परिवार में हुआ था जन्म 
 
किसान परिवार में जन्में शिवदीप ने बड़ी प्रतिकूल स्थिति में शिक्षा पूरी की है। 2006 में आईपीएस में चयन के बाद उन्हें बिहार कैडर मिला। वहां के नक्सलग्रस्त क्षेत्र में उनकी ट्रेनिंग हुई। 
पकडे गए पुलिस अधिकारी को कॉलर खींचकर ले गए लांडे
ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर इस तरह कार्रवाई करते हैं शिवदीपखेल के प्रति भी शिवदीप का लगाव रहा है, वे अपने शहर अकोला में कई खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करवाते हैंपटना में रहकर शिवदीप ने कई अवैध कारोबारों का भांडाफोड़ किया थायुवाओं के बीच शिवदीप का जबरदस्त क्रेज़ हैशिवदीप की एक और पहचान है और वह है उनका स्टाइलिश चश्मा, इस चश्मे को पहने वे अक्सर दिखाई देते हैं

1838 रु. में 29 दिन के बैटरी बैकअप के साथ नोकिया ने लॉन्च किया इंटरनेट फोन

Friday, January 2, 2015

Bigg Boss 8 को अलविदा कहेंगे सलमान, सोनाली-प्रीतम हो सकते हैं OUT

(फाइल फोटो : सलमान खान)


Bigg Boss 8 को अलविदा कहेंगे सलमान, सोनाली-प्रीतम हो सकते हैं OUTमुंबई. खबर है कि शनिवार को सलमान खान आखिरी बार 'बिग बॉस 8' को होस्ट करते नजर आएंगे। इसके बाद इसे फराह खान होस्ट करेंगी। सूत्रों की मानें तो शनिवार का एपिसोड बिलकुल फिनाले की तरह होगा, जिसमें डांस परफ़ॉर्मेंसेस भी देखने को मिलेंगे। हालांकि, इसमें विनर के नाम का अनाउंसमेंट नहीं होगा। सूत्र यह भी बताते हैं कि इस दौरान घर में मौजूद 7 सदस्यों (एजाज को छोड़कर) में से दो एविक्ट हो जाएंगे, जबकि बाकी पांच चैलेंजर्स के रूप में घर में ही रहेंगे और घर के अंदर आ रहे 5 वाइल्ड कार्ड एंट्रेंट (चैंपियंस) के साथ अगले महीने होने वाले ग्रैंड फिनाले के लिए मुकाबला करेंगे।
 

शो में एक ही विनर होगा :

 
पिछले कुछ दिनों से यह खबर आम है कि 'बिग बॉस' के इस सीजन में दो विनर होंगे, लेकिन ऐसा नहीं है। 3 जनवरी के एपिसोड में किसी भी विनर का नाम अनाउंस नहीं किया जाएगा। शो का एक ही विनर होगा, जिसके नाम की घोषणा अगले महीने ग्रैंड फिनाले में की जाएगी।
 

ग्रैंड फिनाले में मौजूद नहीं रहेंगे सलमान :

 
खबर है कि सलमान खान अगले महीने होने वाले ग्रैंड फिनाले में मौजूद नहीं रहेंगे। हालांकि, इसका कारण अभी अज्ञात है, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि वे इस दौरान अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रहे होंगे।
 

प्रीतम और सोनाली हो सकते हैं बाहर :

 
सूत्रों की मानें तो इस वीकेंड जिन दो कंटेस्टेंट्स को घर से बेघर होना है, वे सोनाली और प्रीतम हो सकते हैं। हालांकि, 'बिग बॉस' के घर में क्या होगा, यह कोई नहीं जानता।

Wednesday, December 31, 2014

हाथ में कैंची पकड़ ऐश्वर्या ने किया ब्रांड प्रमोशन, देखें नए लुक के Photos

हाथ में कैंची पकड़ ऐश्वर्या ने किया ब्रांड प्रमोशन, देखें नए लुक के Photos
MORE:
ऐश्वर्या राय बच्चन|ऋतिक रोशन

(फोटो- ऐश्वर्या राय बच्चन)

 
मुंबई: बच्चन परिवार की बहू और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन की नई तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में वो नए लुक में नजर आ रही हैं। ये तस्वीरें उन्होंने एक ब्रांड प्रमोशन के लिए निकलवाई हैं।
 
दरअसल, ऐश्वर्या लॉरेल (L’Oréal) की ब्रांड एम्बेसडर हैं। ऐसे में उन्होंने लॉरेल पेरिस के 5 रिपेयर प्रोडक्ट रेंज के प्रमोशन के लिए इस नए लुक में फोटो खिंचवाईं। इन तस्वीरों में वो रेड ड्रेस में नजर आ रही है। इसके साथ, उनकी नई हेयरस्टाइल दिख रही है। साथ ही, उन्होंने रेड हेयर रिबन लगा रहा है। ऐश्वर्या ने हाथ में कैंची भी पकड़ रखी है। प्रोडक्ट प्रमोशन के लिए उन्होंने तीन तस्वीरें खिंचवाई हैं।
 
ऐश्वर्या 41 साल की हो चुकी हैं। वो फिल्ममेकर संजय गुप्ता की फिल्म 'जज्बा' से वापसी करने जा रही हैं। उनकी आखिरी रिलीज 'गुजारिश' (2010) थी, जिसमें ऋतिक रोशन लीड रोल में थे।
 

हाथ में कैंची पकड़ ऐश्वर्या ने किया ब्रांड प्रमोशन, देखें नए लुक के Photos

हाथ में कैंची पकड़ ऐश्वर्या ने किया ब्रांड प्रमोशन, देखें नए लुक के Photos

बाघ का मांस खाने और खून पीने वाले चीनी बिजनेसमैन को 13 साल की सजा

बीजिंग। चीन में एक बिजनेसमैन शी पैट को कोर्ट ने बाघ का मांस खाने के आरोप में 13 साल की जेल सजा सुनाई है। शी ने 15 लोगों को ऑर्डर दिया था कि वे बाघ के टुकड़े लेकर नानिंग स्थित उसके होटल पहुंचे। उसके बाद उसने बाघ के मांस से अपने दोस्तों के साथ दावत उड़ाई। चौंकानी वाली बात यह है कि शी पैट ने बाघ के लिंग खाने और उसका खून पीने की इच्छा जाहिर की थी। शी को बाघ की हडि्डयों, उसके पंजे की हडि्डयों को भूनने का शौक था। वह बाघ के लिंग को जमा करता था और अक्सर उसका मांस और शराब की तरह उसका खून पीता था। ऐसी दावतें अक्सर अपने दोस्तों के साथ करता रहता था। शी ने पुलिस को बताया कि उसने इन बाघों के लिए 4.40 लाख युआन (करीब 44.89 लाख रुपए) का भुगतान किया।
1 of 3

Happy new year to all