Wednesday, December 31, 2014

बाघ का मांस खाने और खून पीने वाले चीनी बिजनेसमैन को 13 साल की सजा

बीजिंग। चीन में एक बिजनेसमैन शी पैट को कोर्ट ने बाघ का मांस खाने के आरोप में 13 साल की जेल सजा सुनाई है। शी ने 15 लोगों को ऑर्डर दिया था कि वे बाघ के टुकड़े लेकर नानिंग स्थित उसके होटल पहुंचे। उसके बाद उसने बाघ के मांस से अपने दोस्तों के साथ दावत उड़ाई। चौंकानी वाली बात यह है कि शी पैट ने बाघ के लिंग खाने और उसका खून पीने की इच्छा जाहिर की थी। शी को बाघ की हडि्डयों, उसके पंजे की हडि्डयों को भूनने का शौक था। वह बाघ के लिंग को जमा करता था और अक्सर उसका मांस और शराब की तरह उसका खून पीता था। ऐसी दावतें अक्सर अपने दोस्तों के साथ करता रहता था। शी ने पुलिस को बताया कि उसने इन बाघों के लिए 4.40 लाख युआन (करीब 44.89 लाख रुपए) का भुगतान किया।
1 of 3

No comments:

Post a Comment