Tuesday, January 6, 2015

सेल्फी कैमरा और तेज प्रोसेसर के साथ HTC ने लॉन्च किए दो नए फोन

सेल्फी कैमरा और तेज प्रोसेसर के साथ HTC ने लॉन्च किए दो नए फोनगैजेट डेस्क। HTC ने CES 2015 (कन्ज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो, लास वेगास) में अपनी डिजायर सीरीज के नए स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं। इस इवेंट में कंपनी ने डिजायर 320 और डिजायर 826 स्मार्टफोन्स लॉन्च किए। इनमें से डिजायर 320 मिड रेंज वाला फोन होगा। पिछले साल लॉन्च हुए डिजायर 820 से इस फोन में बेहतर डिस्प्ले और साउंड फीचर्स दिए गए हैं। डिजायर 320 पिछले साल लॉन्च हुए डिजायर 310 का नया वेरिएंट है, कंपनी का दावा है कि इस फोन में पिछले वेरिएंट के मुकाबले फीचर्स को और ज्यादा उपयोगी बनाया गया है।
बूम साउंड स्पीकर्स- 

HTC के नए स्मार्टफोन डिजायर 826 में  बूम साउंड स्पीकर्स दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि डिजायर 826 में वीडियो देखने या गाना सुनने वालों को अच्छा एक्सपीरियंस मिलेगा। स्पीकर्स के साथ डॉल्बी डिजिटल के इयरफोन दिए गए हैं। 

13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा जैसी सेल्फी क्वालिटी-

इस फोन में HTC EYE स्मार्टफोन जैसा एक्सपीरियंस मिलेगा। HTC आई कंपनी का पहला सेल्फी स्मार्टफोन था जिसमें 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया था। अब डिजायर 826 में भी इसी तरह का कैमरा दिया गया है। इसके अलावा, डिजायर 826 का एक अलग वेरिएंट भी पेश किया गया है जिसमें 4 मेगापिक्सल अल्ट्रापिक्सल फ्रंट कैमरा है जैसा HTC वन M8 में देखा गया था। 
सेल्फी कैमरा और तेज प्रोसेसर के साथ HTC ने लॉन्च किए दो नए फोनHTC Desire 826 : डिजायर सीरीज के इस नए स्मार्टफोन में 5.5 इंच की स्क्रीन दी गई है। इस फोन में फुल एचडी स्क्रीन क्वालिटी (1080*1920 पिक्सल रेजोल्यूशन) मिलती है। ये फोन पॉलीकार्बोनेट बॉडी से बना हुआ है। इसमें 64 बिट का क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 615 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन की प्रोसेसर स्पीड 1.7 GHz की है।
1 of 5

No comments:

Post a Comment