(फाइल फोटो : सलमान खान)
शो में एक ही विनर होगा :
पिछले कुछ दिनों से यह खबर आम है कि 'बिग बॉस' के इस सीजन में दो विनर होंगे, लेकिन ऐसा नहीं है। 3 जनवरी के एपिसोड में किसी भी विनर का नाम अनाउंस नहीं किया जाएगा। शो का एक ही विनर होगा, जिसके नाम की घोषणा अगले महीने ग्रैंड फिनाले में की जाएगी।
ग्रैंड फिनाले में मौजूद नहीं रहेंगे सलमान :
खबर है कि सलमान खान अगले महीने होने वाले ग्रैंड फिनाले में मौजूद नहीं रहेंगे। हालांकि, इसका कारण अभी अज्ञात है, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि वे इस दौरान अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रहे होंगे।
प्रीतम और सोनाली हो सकते हैं बाहर :
सूत्रों की मानें तो इस वीकेंड जिन दो कंटेस्टेंट्स को घर से बेघर होना है, वे सोनाली और प्रीतम हो सकते हैं। हालांकि, 'बिग बॉस' के घर में क्या होगा, यह कोई नहीं जानता।
No comments:
Post a Comment