Thursday, April 9, 2015

PHOTOS: बाथरूम में निकल आया 6 फुट लंबा सांप, बुलानी पड़ी पुलिस

16 साल की कैरेन के बाथरूम से निकला सांप।

लंदन। ब्रिटेन में एक किशोरी उस समय हैरत में पड़ गई, जब उसके बाथरूम में छह फुट लंबा सांप निकल आया। घटना ब्रिटेन के रोजडेल कस्बे की है। 16 साल की कैरेन मैरिओट ने बताया कि सांप का रंग सफेद और आंखें काली थी। विशेषज्ञ के मुताबिक, वह नॉर्दर्न पाइन प्रजाति का सांप था और ज्यादा गर्मी के कारण बाथरूम में आ गया होगा।
कैरेन की मां ने बताया कि सांप दिखने के बाद हमने खुद पर काबू किया। इसके बाद 999 पर कॉल पर पुलिस को बुलाया। पुलिस ने तकिए के खोल की मदद से सांप को काबू किया। मौके पर पहुंचे अधिकारी ने बताया कि हालांकि यह हमारा मामला नहीं था, लेकिन परिवार अपना बाथरूम इस्तेमाल नहीं कर पा रहा था। वहीं, कैरेन ने कहा कि उसने सोचा भी नहीं था कि बाथरूम का दरवाजा खोलते ही उसे छह फुट लंबा सांप मिलेगा। वह भी सफेद रंग का। वह डर गई थी।
तकिए के कवर से किया सांप को काबू।कैरेन मैरिओटPHOTOS: बाथरूम में निकल आया 6 फुट लंबा सांप, बुलानी पड़ी पुलिसPHOTOS: बाथरूम में निकल आया 6 फुट लंबा सांप, बुलानी पड़ी पुलिसPHOTOS: बाथरूम में निकल आया 6 फुट लंबा सांप, बुलानी पड़ी पुलिसPHOTOS: बाथरूम में निकल आया 6 फुट लंबा सांप, बुलानी पड़ी पुलिस

नौकरी या बेरोजगारी से हैं परेशान, तो शुरू करें मुनाफे वाले ये बिजनेस

नौकरी या बेरोजगारी से हैं परेशान, तो शुरू करें मुनाफे वाले ये बिजनेस

नई दिल्ली। बेरोजगार होने पर आपके मन में तमाम तरह के विचार आते हैं। मन मुताबिक नौकरी न होने पर भी अक्सर लोग बिजनेस करने की प्लानिंग करते हैं, लेकिन बिजनेस में लगने वाली लागत को देखते हुए लोग निराश हो जाते हैं। निराश होने की जरूरत नहीं है। हम आपको कुछ ऐसे बिजनेस की जानकारी दे रहे हैं जो कम पैसों में भी शुरू किए जा सकते हैं। इनमें मुनाफा भी अच्छा खासा होता है। ऐसे कई सफल उदाहरण हैं, जिन्होंने छोटे से बिजनेस से अपनी शुरुआत की और आज वह बड़ी कंपनियों के मालिक हैं। आइये जानते हैं कम पैसों में शुरू होने वाले बिजनेस के बारे में...
5 हजार रुपए में शुरू होने वाले बिजनेस
  1. मोबाइल रीचार्ज और सिम कार्ड सेलिंगः ये बिजनेस 3 से 5 हजार रुपए में शुरू हो सकता है। इसकी मांग बाजार में हमेशा बनी रहेगी। घर बैठे या छोटी दुकान में भी ये बिजनेस शुरू हो सकता है।
  2. प्रिंटर और फोटो कॉपी बिजनेसः ये बिजनेस 4 से 5 हजार रुपए में शुरू हो सकता है। हां, इसके लिए स्थान उपयुक्त होना चाहिए। मसलन पास में कॉलेज हों, सरकारी दफ्तर या कोर्ट आदि।
  3. ब्रेकफास्ट शॉपः ये बेहद डिमांडिंग बिजनेस है। सुबह अक्सर लोग दफ्तर निकलने की जल्दी में होते हैं। काफी ऐसे होते हैं जो परिवार के साथ नहीं रहते। ये लोग बेहतर ब्रेकफास्ट की तलाश में रहते हैं। इस काम को फुल टाइम भी शुरू किया जा सकता है।
  4. शू वॉश लॉन्ड्रीः ये नया बिजनेस है। आजकल ऐसी मशीन आ रही हैं, जिनके जरिए जूतों की धुलाई और सफाई की जाती है। इस काम को 3.5 से 4 हजार रुपये में शुरू कर सकते हैं।
  5. 5-10 हजार में शुरू होने वाले बिजनेस
    1. मिनरल वाटर सप्लायरः ये बिजनेस 10 हजार रुपए से शुरू हो सकता है। खासकर गर्मियों में इसके जिरए अच्छी खासी कमाई की जा सकती है।
    2. कोल्ड ड्रिंक और स्नेक्स सेल बिजनेसः मॉडर्न लाइफ के साथ यह बिजनेस बेहद मांग में है। 8 से 10 हजार रुपए में ये काम शुरू किया जा सकता है।
    3. सेलिंग बेकरी प्रोडक्टः बेकरी प्रोडक्ट की बाजार में खूब मांग है। इसके लिए आपको 6-8 हजार रुपए की जरूरत है।
    4. गारर्मेंट टेलरः इस बिजनेस में हुनर और मार्केट की समझ जरूरी है। छोटी दुकान के साथ ये कारोबार 10 हजार रुपए तक में शुरू किया जा सकता है।
    5. प्लांट नर्सरीः घर को खूबसूरत बनाने के लिए प्लांट नर्सरी पर लोग डिपेंड रहते हैं। इसिलए यह सफल बिजनेस 
    6. 30 से 50 हजार रुपए में शुरू होने वाले बिजनेस
      1. डिजिटल स्टूडियोः ये बिजनेस 50 हजार रुपये से शुरू किया जा सकता है। कंप्यूटर, यूपीएस, फोटो क्वालिटी प्रिंटर आदि की बिक्री और मरम्मत का बिसनेस बेहतर विकल्प है।
      2. वीडियोग्राफीः हैंडीकैम या कैमरे के जरिए वीडियोग्राफी बिजनेस शुरू किया जा सकता है। इसे शुरू करने में 30 से 35 हजार रुपये लगेंगे।
      3. फास्ट फूड शॉपः कोल्ड ड्रिंक, पैक्ड फूड, चिप्स, बिस्किट, साल्डेट स्नेक्स, आइस क्रीम आदि का बिजनेस कम पैसे में ज्यादा मुनाफे वाला साबित हो रहा है।
      4. ट्रैवल एजेंसीः रेल-बस रिजर्वेशन और शहर के भीतर टैक्सी बुक करने का व्यवसाय भी अच्छे मुनाफे वाला है।
      5. लो कॉस्ट गैजेट शॉपः युवा तमाम तरह के गैजेट इस्तेमाल करते हैं। 50 हजार रुपये से शुरू होने वाला ये बिजनेस भी मुनाफे वाला साबित हो सकता है
      6. 50 से 1 लाख रुपए में शुरू होने वाले बिजनेस
        1. मेडिकल स्टोरः ये बिजनेस 80 से एक लाख रुपए में शुरू हो सकता है।
        2. इलेक्ट्रॉनिक शॉपः फेन, हीटर, बोर्ड, स्विच, बल्ब और सीएफएल जैसे जरूरी सामान की बिक्री के लिए यह ऑप्शन बेहतर है।
        3. किड्स प्ले सेंटरः अगर आपके घर में ज्यादा जगह है, तो यह सबसे मुनाफे वाला व्यवसाय है। वीडियो गेम और अन्य गेम लगाकर 70 से 80 हजार में ये बिजनेस शुरू हो सकता है।
        4. साइबर कैफेः साइबर कैफे समय की जरूरत के हिसाब से अच्छा बिजनेस है। एक लाख रुपये में यह आसानी से शुरू हो सकता है।
        5. ब्यूटी पार्लर और स्पा या बुटीकः इसे घर में भी खोला जा सकता है। 70-75 हजार में ये काम आसानी से शुरू हो सकता है।
        6. आर्टिफिशियल ज्वेलरी शॉपः इस बिजनेस की बाजार में अच्छी मांग है।
        7. एड एजेंसी या पीआरः खुद की एजेंसी या पीआर का काम शुरू किया जा सकता है। यह एक बिजनेस के रूप में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
        8. कृषि उपकरण, बिजली उपकरण, घरेलू इलेक्ट्रॉनिक आदि के सर्विस सेंटर ।
        9. 1-5 लाख में शुरू करें ये बिजनेस
          1. ईवेंट मैनेजमेंट बिजनेसः आजकल ज्यादातर काम ईवेंट मैनेजमेंट के जरिए हो ही रहे हैं। शादी, पार्टी, सरकारी और प्राइवेट सभी कामों के लिए इसकी जरूरत है।
          2. मोबाइल हैंडसेट शॉपः ऑनलाइन बाजार के बावजूद मोबाइल की दुकान भी बेहतर बिजनेस है।
          3. टाइल्स और मार्बल शॉपः यह बिजनेस तीन से चार लाख में आसानी से शुरू हो सकता है।
          4. रेडीमेड गार्मेंट शॉपः 4-5 लाख रुपये में।
          5. पिक-अप वैन सर्विसः 3 से 4 लाख रुपये में पिक-अप वैन सर्विस बेहतर बिजनेस है।
          सरकारें देती हैं सुविधा, हेल्प लाइन नंबर पर करें कॉल
          छोटे उद्योग शुरू करने में वैसे तो ज्यादा परेशानी नहीं होती, लेकिन फिर भी केंद्र और राज्य सरकारें कई स्कीमों के तहत छूट और लोन देती हैं। कई बिजनेस ऐसे हैं, जिनके लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य होता है। ऐसे में निशुल्क सरकारी हेल्पलाइन पर कॉल कर जानकारी जुटाई जा सकती है। 1800-180-6763 पर आप कोई भी राय ले सकते हैं।

पोर्न स्टार ने दिया फुटबॉलर को ऑफर, 5 गोल के बदले 16 घंटे सेक्स

फुटबॉलर एलेक्जेंडर कोकोरिन और पोर्न स्टार एलिना येरेमेन्को ।

खेल डेस्क. किसी भी खेल में खिलाड़ी की अच्छी परफॉर्मेंस पर उसे तरह-तरह के ऑफर मिलते हैं। लेकिन रुस के एक फुटबॉलर को एक अजीब ऑफर मिला है। फुटबॉलर एलेक्जेंडर कोकोरिन को रूसी पोर्न स्टार ने पांच और गोल करने पर 16 घंटे सेक्स सेशन का ऑफर दिया है। बता दें कि इस वक्त रशियन प्रीमियर लीग चैम्पियनशिप चल रही है और एलेक्जेंडर मॉस्को की ओर से खेल रहे हैं।
25 साल की पोर्न स्टार एलिना येरेमेन्को एक इंटरव्यू के दौरान खिलाड़ियों को प्वाइंट्स दे रही थीं। इसी दौरान उन्होंने मॉस्को के फॉरवर्ड खिलाड़ी एलेक्जेंडर के लिए कहा, “यदि रशियन चैम्पियनशिप के दौरान एलेक्जेंडर कोकोरिन पांच गोल कर लेते हैं तो मैं उनके साथ 16 घंटे (16-hour sex) बिताऊंगी। ये मेरी ओर से उन्हें थैंक्यू होगा।” बता दें कि रशियन नेशनल टीम को प्वाइंट्स देने के दौरान एलिना ने एलेक्जेंडर को पूरे 10 अंक दिए।
बता दें कि एलेक्जेंडर कोकोरिन रुस के बेस्ट फुटबॉलर्स में से एक हैं। 24 साल के एलेक्जेंडर रूस के फुटबॉलर हैं और वर्तमान में डायनामो मॉस्को की ओर से खेलते हैं। 2011 में उन्हें रूस की अंडर-21 क्वालिफायर टीम में शामिल किया गया था। इसी साल उन्हें एक फ्रेंडली मैच में रूस की नेशनल टीम की ओर से खेलने का मौका मिला था।
पोर्न स्टार एलिना येरेमेन्को ।फुटबॉलर एलेक्जेंडर कोकोरिन।

ड्राइवर से इश्क़ करने पर ससुर ने टोका तो बेटी के साथ मिलकर कर दी हत्या

दादा को मारने वाली बहू व पोती।जयपुर। चेनपुरा में स्लॉटर हाउस रोड पर एक वृद्ध की हत्या के मामले में प्रेम संबंधों की कहानी सामने आई है। पुलिस ने इस संबंध में खुलासा किया है। इसमें मासूम सी दिखने वाली बुजुर्ग की पोती और नाबालिग पोते के साथ मिलकर बहू और ड्राइवर ने ही उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि बुजुर्ग को पता चल गया था कि ड्राइवर के साथ बहू और पोती के साथ गहरे संबंध थे। पुलिस ने इस मामले में 39 साल की बहू प्रिया, 37 साल के ड्राइवर नाजिर हुसैन मंसूरी और 19 साल की पोती हर्षा को गिरफ्तार कर लिया है।
आमेर थाना पुलिस ने इस मामले का खुलासा प्रेस कान्फ्रेंस कर किया। पुलिस ने बताया कि करधनी स्कीम निवासी बुजुर्ग जवाहरलाल शिवनानी के तीनों बेटे दुबई में काम करते हैं। ऐसे में जवाहरलाल अपने बड़े भाई के साथ ही यहां रहते थे। बनीपार्क के एक फ्लैट में जवाहर के बेटे विमलेश की पत्नी बेटी हर्षा और 14 साल के बेटे के साथ रह रही थीं। रविवार रात को ही उनके इस फ्लैट में तीनों और ड्राइवर नाजिर हुसैन ने मिलकर जवाहर के हाथ पांव बांधे फिर तकिए से गला दबाकर हत्या कर दी।
पिता ने ही मिलाया था प्रिया को ड्राइवर नाजिर से
पुुुलिस ने अपनी पड़ताल में पाया कि प्रिया और उसकी बेटी हर्षा के साथ नाजिर के करीब ढाई साल पहले से गहरे संबंध थे। नाजिर को प्रिया से मिलाने वाला कोई और नहीं, उसका पिता ही था। तब नाजिर फैक्ट्री में काम करता था और उसकी नौकरी छूट गई थी। इसी दौरान प्रिया के पिता ने नाजिर को प्रिया के पास ड्राइवरी के लिए भेजा। तब से ही यह प्रिया के यहां काम कर रहा था। इसी दौरान नाजिर ने प्रिया और हर्षा से संबंध बना लिए।
भोली सूरत यूं बन गई हत्यारिन
पुलिस की मानें तो जवाहरलाल को कई दिनों पहले शक हो गया था कि प्रिया और पोती हर्षा के साथ नाजिर ने संबंध बना लिए हैं। इसे लेकर वह परेशान भी था। इस बात का पता प्रिया को भी चल गया। ऐसे में बहू प्रिया ने ड्राइवर को बताया कि उसका ससुर जवाहरलाल उस पर गलत नजर रखता है। इस पर पोती हर्षा, नाबालिग पोते के साथ नाजिर और प्रिया ने गहरी साजिश रची। चारों ने जवाहरलाल को घर बुलाकर हत्या करने की योजना बनाई। प्रिया ने फोन कर ससुर को घर बुलाया। खाना खिला जमकर शराब पिला दी और सुला दिया। देर रात चारों ने जवाहर के हाथपांव बांधे और तकिए से गला दबाकर हत्या कर दी। चारों ने उसकी लाश को गाड़ी में डाला और चैनपुरा पर छोड़कर घर आकर सो गए।
तिरपाल में बांधकर फेंकी थी लाश
वृद्ध की लाश को चारों ने तिरपाल में बांध कर फेंक दिया था। शव की शिनाख्त होने के बाद पुलिस परिजनों व गार्ड तथा मौके पर मिली लाश के कारण विरोधाभासी बयानों में उलझ गई, लेकिन अब पुलिस ने इस मामले को सुलझा लिया। प्रिया, नाजिर और अपार्टमेंट के गार्ड के विरोधाभासी बयानों के चलते पुलिस को शक हुआ और पड़ताल की तो कहानी कुछ इस तरह की निकली।

मिलिए एक ऐसी मां से, जिसने अपने ही भाई-बहन को दिया जन्म

मैडी के साथ उसके मामा और मौसी। तीनों ऐलन की कोख से जन्में हैँ। इसलिए यह एक तरह से भाई -बहन भी हुए।अपनी आधिकारिक बेटी मैडी के साथ ऐलन।ऐलन (दाएं) के साथ रूथ, एलेक्स और मैडी के साथ।ऐलन (दाएं) के साथ रूथ, एलेक्स और मैडी के साथ।ऐलन बाउन (बीच में) के साथ मां जैनी और पिता टोनी। साथ में ऐलन की बेटी मैडी, भाई एलेक्स और रूथ।

लंदन। रिश्तों में जटिलता को महसूस करना हो तो एलेन बाउन से बेहतर महिला कोई और नहीं हो सकती। ब्रिटेन में रहने वाली 46 साल की ऐलन तीन बच्चों की मां हैं। वह अपनी मां जैनी और सौतले पिता टोनी के साथ रहती है। लेकिन रिश्तों की कहानी यहीं खत्म नहीं होती। तीन बच्चों में से ऐलन सिर्फ एक बेटी की आधिकारिक मां है। बाकि दो जुड़वां बच्चे ऐलन की मां जैनी और सौतेले पिता टोनी की आधिकारिक संतान हैं।
दरअसल, एेलन की मां ने उसके सगे पिता को छोड़कर दूसरे व्यक्ति से शादी कर ली थी। अब नए पिता और मां की इच्छा थी कि उनके भी बच्चे हों, हालांकि उम्र ज्यादा होने से वह बच्चों को जन्म नहीं दे सकती थी। ऐलन ने अपने माता-पिता की इच्छा पूरी करने के लिए आईवीएफ तकनीक का सहारा लिया। ऐलन ने अपने अंडाणु के साथ पिता टोनी के शुक्राणु को अपने गर्भाशय में फर्टिलाइज करवाया था। इससे जुड़वां बच्चों (बेटा एलेक्स और बेटी रूथ) का जन्म हुआ। दोनों आज 12 साल के हैं। भले ऐलन ने इन्हें जन्म दिया हो, लेकिन जैनी और टोनी ने दोनों को आधिकारिक तौर पर गोद ले लिया।
रिश्तों की गिरहें
अब जरा इस बात पर गौर करिए। ऐलन की पहली बेटी मैडी 17 साल की है। उसके बाद ऐलन ने सरोगेसी से रूथ और एलेक्स ( 12 साल) को जन्म दिया। इस तरह रूथ और एलेक्स, मैडी के छोटे भाई-बहन हुए, लेकिन टोनी के जैविक पिता होने के कारण वह मैडी के मामा-मौसी भी हुए। वहीं, ऐलन की मां जैनी और पिता टोनी जुड़वा बच्चों के आधिकारिक माता-पिता होने के साथ उनके नाना-नानी भी हैं। वहीं, जन्म देने वाली ऐलन, जुड़वा बच्चों की मां होने के साथ आधिकारिक रूप से रिश्ते में बहन भी हुई।
क्यों है चर्चा में
बीते महीने ब्रिटेन के ही ऐन-मैरी कैसन ने अपने समलैंगिक बेटे के बच्चे को जन्म दिया। उसने आईवीएफ तकनीक से अपने गे बेटे के स्पर्म लेकर किसी अन्य महिला के अंडाणु के साथ फर्टिलाइज कर सरोगेसी की थी। इस घटना के बाद बहस छिड़ गई है कि इस तरह की घटना परिवारों के लिए अनैतिक हैं। सरोगेसी ओर फर्टिलिटी से संबंधित कानूनों की फिर से समीक्षा करने को कहा जा रहा है। ऐलन का कहना है कि इसमें कुछ भी बुराई नहीं है। इससे फर्क नहीं पड़ता कि आप धरती पर लोगों को क्या कहकर बुलाते हो।
कुछ इस तरह समझें रिश्तों की जटिलता को।

IPL 8: प्रिटी जिंटा की टीम की जर्सी पर नया ऐड, शर्मसार हो रहे खिलाड़ी

वीरेंद्र सहवाग और प्रिटी जिंटा (फाइल)

खेल डेस्क. डेविड मिलर, मनन वोरा, ग्लेन मैक्सवेल जैसे युवा खिलाड़ियों से सजी आईपीएल की किंग्स इल��वन पंजाब टीम के खिलाड़ी अपने ओपनिंग मैच से पहले कुछ असहज नजर आ रहे हैं। दरअसल ये परेशानी मैच को लेकर नहीं, बल्कि जर्सी को लेकर हैं जिसमें कंडोम का ऐड है। बता दें कि पंजाब का पहला मैच 10 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स से है। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रिटी जिंटा इस टीम की को-ओनर हैं।
जर्सी पर कंडोम का ऐड
दरअसल आईपीएल की फ्रेंचाइजी टीम पंजाब ने अंतिम समय पर स्पॉन्सरशिप डील बदलते हुए मैनफोर्स कंपनी से डील फाइनल की। अब इस कंपनी के ऐड पंजाब के खिलाड़ियों की जर्सी पर नजर आएंगे। इसे लेकर टीम के खिलाड़ी ना सिर्फ असहज हैं, बल्कि कुछ शर्मिन्दगी भी महसूस कर रहे हैं। टीम के को-ओनर मोहित बर्मन के अनुसार, “कंपनी अपना विज्ञापन जर्सी के पीछे देगी, जहां हमारे एक और प्राइम स्पॉन्सर टाटा प्राइम का विज्ञापन भी होगा।” खिलाड़ियों को ये नई जर्सी दे दी गई है।
आईपीएल में पहला मामला
टूर्नामेंट में ऐसा कोई नियम नहीं है कि कॉन्ट्रासेप्टिव फर्म्स आईपीएल में स्पॉन्सर नहीं कर सकतीं। हालांकि, पिछले सात सीजन्स में ऐसी कोई कंपनी सामने नहीं आई। आईपीएल में ये पहला मौका है जब किसी टीम की जर्सी पर कॉन्ट्रासेप्टिव फर्म का विज्ञापन होगा। इस बारे में आईपीएल के चेयरमैन राजीव शुक्ला ने कहा, “ऐसी चीजों के विज्ञापन हमने टीवी पर तो देखे हैं, लेकिन हमारे पास ऐसी कोई गाइडलाइन नहीं है जिसमें कहा गया हो कि आईपीएल की फ्रेन्चाइजी टीम को ऐसी कंपनी स्पॉन्सर नहीं कर सकती।”
वहीं, इस बारे में विज्ञापन कंपनी का कहना है कि आईपीएल में हमारे टारगेट पुरुष दर्शक हैं, जो बड़ी संख्या में मैच देखते हैं। 
इस विज्ञापन से टीम की लोकप्रियता बढ़ेगी और बैंक बैलेंस भी।
जर्सी लॉन्च करते सहवाग और प्रिटी जिंटा।जर्सी लॉन्चिंग के दौरान सगवाह, प्रिटी जिंटा (दाएं से) और बाकी मेंबर्स।जर्सी लॉन्चिंग के दौरान सहवाग।

PHOTOS: जब ISIS के चंगुल से छूटे यजीदी, छलक आए आंखों में आंसू

आतंकी चंगुल से रिहा होने के बाद अपनों को गले लगाती महिला

किरकुक (इराक). खूंखार आतंकी संगठन आईएसआईएस ने 200 से ज्यादा बंधकों को रिहा कर दिया है। आतंकी चंगुल से आजाद होने के बाद महिलाओं व बुजुर्गों की आखों में आंसू छलक आए। कोई अपनों देख खुद को रोक नहीं पाया, तो किसी ने अपनों के न होने का गम था। बता दें कि आतंकियों ने पिछले साल अगस्त महीने में यजीदी समुदाय के इन लोगों को उत्तर-पश्चिम इराक के एक गांव से अगवा किया था।
एक बुजुर्ग यजीदी महिला ने बताया की पिछले साल अगस्त में आतंकियों ने कैद कर लिया था। महिला ने कहा कि सिंजार इलाके में इस्लामिक स्टेट के हाथों कुर्दिश सेना बुरी तरह हारी थी। इसमें सैकड़ों मारे गए, जबकि हजारों को आतंकी जबरन उठा ले गए थे। महिला ने कहा उसने अपने बच्चों को सामने देखने की उम्मीद खो दी थी, लेकिन रिहा किए जाने के बाद बुधवार को वह मौका आया।
गौरतलब है कि इससे पहले भी आईएसआईएस 200 से ज्यादा यजीदी बंधकों को रिहा कर चुका है। हालांकि, आतंकी ऐसे लोगों को रिहा कर रहे हैं, जो बुजुर्ग व असहाय हो चुके हैं। यजीदी कार्यकर्ता का कहना है कि आईएसआईएस के चंगुल में अभी भी कई यजीदी महिलाएं हैं, जो शोषण व यौन हमले का शिकार हो रही हैं। बता दें कि संयुक्त राष्ट्र ने मार्च महीने में 
चेतावनी दी थी कि आईएसआईएस अल्पसंख्यक समुदायों का नरसंहार कर सकता है।
PHOTOS: जब ISIS के चंगुल से छूटे यजीदी, छलक आए आंखों में आंसू

Tuesday, March 31, 2015

Ex सांसद दादा की MISS INDIA पोती, पहली बार रैंप पर चलीं और जीता खिताब

Ex सांसद दादा की MISS INDIA पोती, पहली बार रैंप पर चलीं और जीता खिताब


कुरुक्षेत्र. मिस इंडिया चुनीं गईं अदिति आर्य बेशक गुड़गांव में रहती हैं, लेकिन उनके परिवार की जड़ें कुरुक्षेत्र में हैं। अदिति के मिस इंडिया चुने जाने पर कुरुक्षेत्र में भी खुशी का माहौल है। उनके पिता देवेंद्र आर्य कुरुक्षेत्र के गांव तंगौर के रहने वाले हैं। यहीं उन्होंने इंजीनियरिंग की। इस समय वे एक मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत हैं। पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. रामप्रकाश अदिति के दादा लगते हैं।
अदिति आर्य डॉ. रामप्रकाश के भाई वीरूराम आर्य की पोती हैं। वीरुराम सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल थे और यहीं गीता कॉलोनी में कई बरसों तक रहे। बाद में उनका परिवार करनाल और फिर गुड़गांव जाकर बसा। हालांकि अदिति का जन्म चंडीगढ़ में हुआ। उनके मिस इंडिया पर बनने पर डॉ. रामप्रकाश और उनके परिवार को दिनभर बधाइयां मिलने का सिलसिला चला।
बिजनेस वर्ल्ड में कॅरिअर बनाने का सपना
देवेंद्र आर्य कहते हैं कि अदिति का सपना बिजनेस वर्ल्ड में नाम कमाना है। इसीलिए उसने दिल्ली के प्रसिद्ध शहीद सुखदेव कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडी से अपनी पढ़ाई की। इस समय वह एक मल्टी नेशनल कंपनी में बतौर रिसर्च एनालिस्ट काम कर रही हैं।
भास्कर से मुंबई से फोन पर बातचीत में देवेंद्र आर्य ने बताया कि अदिति ने पहले कभी मिस वर्ल्ड जैसी प्रतियोगिता का सोचा भी नहीं था। इसके लिए पिछले साल आखिरी समय पर उसने एंट्री ली। पहली बार रैंप पर चली और अपनी प्रतिभा के दम पर आज वह मिस इंडिया बन चुकी हैं। अब वह मिस वर्ल्ड का अपना सपना साकार करेगी। उसका कुछ समय पहले ही प्रतिष्ठित आईएसबी हैदराबाद में यंग एडिटर के रूप में चयन भी हुआ है।
प्रदेश का बढ़ाया है मान
पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. रामप्रकाश कहते हैं कि अदिति ने परिवार ही नहीं, प्रदेश का भी मान बढ़ाया है। बेटियां किसी से कम नहीं होती। अदिति काफी समझदार है, उन्हें उम्मीद है कि वह मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर एक दिन देश का नाम रोशन करेगी।
गर्व है दो बेटियों का पिता हूं
मल्टीनेशनल कंपनी में इंजीनियर देवेंद्र आर्य कहते हैं कि उन्हें इस बात का गर्व है कि वे दो बेटियों के पिता हैं। अदिति से छोटी बहन दीया आर्या है। दीया इस समय 11वीं में पढ़ रही है। मां पूनम आर्य कहती हैं कि अदिति शुरू से ही मेधावी रही है। उन्हें खुशी है कि उनकी बेटी मिस इंडिया बनी है
आखिरी समय में ली थी एंट्री, पहली बार रैंप पर चलीं और बनी MISS INDIA
आखिरी समय में ली थी एंट्री, पहली बार रैंप पर चलीं और बनी MISS INDIAआखिरी समय में ली थी एंट्री, पहली बार रैंप पर चलीं और बनी MISS INDIA
आखिरी समय में ली थी एंट्री, पहली बार रैंप पर चलीं और बनी MISS INDIAआखिरी समय में ली थी एंट्री, पहली बार रैंप पर चलीं और बनी MISS INDIA

Thursday, March 26, 2015

भारत हारा तो याद आए ये 5 खिलाड़ी, काश रहते युवी तो हम खेलते फाइनल

भारत हारा तो याद आए ये 5 खिलाड़ी, काश रहते युवी तो हम खेलते फाइनल
खेल डेस्क. सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हारकर टीम इंडिया वर्ल्ड कप से बाहर हो चुकी है। इसके साथ ही टीम के के कुछ पुराने खिलाड़ी अब याद किए जा रहे हैं। वर्ल्ड कप 2015 की टीम में शामिल किए गए खिलाड़ी स्टुअर्ट बिन्नी की पत्नी मयंती लेंगर ने मैच के दौरान ट्वीट किया कि युवराज सिंह, हरभजन सिंह, वीरेंद्र सहवाग सहित टीम को टॉप पांच खिलाड़ियों को इस मैच में मिस किया। इसके अलावा मैच खत्म होते ही 2011 में टीम इंडिया की जीत के हीरो रहे युवराज सिंह भी ट्रेंड करने लगे। फैन्स ने लिखा कि उन्होंने युवी को सबसे ज्यादा मिस किया। वो होतो तो मैच का रिजल्ट कुछ और हो सकता था।
पुराने खिलाड़ियों को किस मिस
युवराज सिंह, हरभजन सिंह, वीरेंद्र सगवाग, जहीर खान और गौतम गंभीर। टीम इंडिया के पांच सीनियर खिलाड़ी जो इस बार वर्ल्ड कप टीम में शामिल नहीं किए गए। भारतीय टीम जैसे ही 95 रन से ऑस्ट्रेलिया से हारी, कहा जाने लगा कि ये खिलाड़ी टीम में होते तो ऐसा नहीं होता। खासकर फैन्स रवींद्र जडेजा को युवराज सिंह का रिप्लेसमेंट बताए जाने से सहमत नहीं दिखे।
ट्रेंड हुआ युवी
मैच खत्म होते ही ट्विटर पर Yuvi ट्रेंड होने लगा। फैन्स का कहा कि रवींद्र जडेजा कभी भी युवराज सिंह का रिप्लेसमेंट नहीं बन सकते थे। बता दें कि रवींद्र जडेजा इस पूरे टूर्नामेंट में फ्लॉप रहे। बतौर ऑलराउंट टीम मे शामिल किए गए जडेजा ने 8 मैचों में 9 विकेट लिए और कुल 57 रन बनाए।

भारत हारा तो याद आए ये 5 खिलाड़ी, काश रहते युवी तो हम खेलते फाइनल
भारत हारा तो याद आए ये 5 खिलाड़ी, काश रहते युवी तो हम खेलते फाइनलभारत हारा तो याद आए ये 5 खिलाड़ी, काश रहते युवी तो हम खेलते फाइनलभारत हारा तो याद आए ये 5 खिलाड़ी, काश रहते युवी तो हम खेलते फाइनल
भारत हारा तो याद आए ये 5 खिलाड़ी, काश रहते युवी तो हम खेलते फाइनल
भारत हारा तो याद आए ये 5 खिलाड़ी, काश रहते युवी तो हम खेलते फाइनल

बुद्धि के साथ होगा ये गुण भी तो आसानी से मिल जाएगा लक्ष्य

बुद्धिमान व्यक्ति को ‘धैर्यवान’ भी होना चाहिए। कभी-कभी बुद्धि की अधिकता हमें बेसब्र बना देती है, इसलिए बुद्धि के साथ धैर्य होना जरूरी है। बुद्धि के साथ धैर्य होगा तो किसी भी लक्ष्य को आसानी से प्राप्त किया जा सकता है।

सुंदरकांड से समझ सकते हैं बुद्धि और धैर्य का महत्व

हनुमानजी के लिए सुंदरकांड में मतिधीर शब्द का उपयोग किया गया है। इसका अर्थ है कि वे बुद्धिमान भी हैं और धैर्यवान भी। जब हनुमानजी सीता की खोज में समुद्र मार्ग से लंका जा रहे थे तो रास्ते में सुरसा नाम की राक्षसी से उनका सामना हुआ। सुरसा जब मुंह फैलाकर हनुमानजी को खाने के लिए आगे बढ़ी तो हनुमानजी पहले तो बड़े हुए और फिर बहुत छोटे होकर उसके मुंह से बाहर आ गए थे। वे अपने समय, लक्ष्य और ऊर्जा को लेकर अत्यधिक सावधान रहे। वे जानते थे कि उनका लक्ष्य रामकाज है। सीताजी तक श्रीराम का संदेश पहुंचाना है, इसीलिए मैनाक पर्वत को हनुमानजी ने कह दिया था कि- रामकाजु कीन्हें बिनु मोहि कहां बिश्राम।
दूसरी बात, वे जानते थे कि सुरसा से युद्ध करने पर ऊर्जा और समय दोनों नष्ट होंगे। इसीलिए तुरंत वहां से आगे बढ़ गए। आगे उनके साथ एक और घटना घटी- समुद्र में एक राक्षसी रहती थी। वह आकाश में उड़ते हुए पक्षियों को छाया से ही पकड़ लेती थी। हनुमानजी ने उसको मार डाला और आगे बढ़ चले।
तुलसीदासजी ने हनुमानजी के लिए लिखा है- ताहि मारि मारुतसुत बीरा। बारिधि पार गयउ मतिधीरा।।
धीर, बुद्धिमान, वीर श्री हनुमानजी राक्षसी को मारकर समुद्र के पार गए। मतिधीर लिखकर तुलसीदासजी बताते हैं कि इस समय जब शिक्षा के युग में बुद्धिमान होना सरल है, तब धैर्यवान होना उतना ही कठिन होता जा रहा है। बुद्धि के साथ धैर्य का गुण जुड़ जाए तो लक्ष्य पर पहुंचना आसान हो जाएगा।