Thursday, April 9, 2015

IPL 8: प्रिटी जिंटा की टीम की जर्सी पर नया ऐड, शर्मसार हो रहे खिलाड़ी

वीरेंद्र सहवाग और प्रिटी जिंटा (फाइल)

खेल डेस्क. डेविड मिलर, मनन वोरा, ग्लेन मैक्सवेल जैसे युवा खिलाड़ियों से सजी आईपीएल की किंग्स इल��वन पंजाब टीम के खिलाड़ी अपने ओपनिंग मैच से पहले कुछ असहज नजर आ रहे हैं। दरअसल ये परेशानी मैच को लेकर नहीं, बल्कि जर्सी को लेकर हैं जिसमें कंडोम का ऐड है। बता दें कि पंजाब का पहला मैच 10 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स से है। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रिटी जिंटा इस टीम की को-ओनर हैं।
जर्सी पर कंडोम का ऐड
दरअसल आईपीएल की फ्रेंचाइजी टीम पंजाब ने अंतिम समय पर स्पॉन्सरशिप डील बदलते हुए मैनफोर्स कंपनी से डील फाइनल की। अब इस कंपनी के ऐड पंजाब के खिलाड़ियों की जर्सी पर नजर आएंगे। इसे लेकर टीम के खिलाड़ी ना सिर्फ असहज हैं, बल्कि कुछ शर्मिन्दगी भी महसूस कर रहे हैं। टीम के को-ओनर मोहित बर्मन के अनुसार, “कंपनी अपना विज्ञापन जर्सी के पीछे देगी, जहां हमारे एक और प्राइम स्पॉन्सर टाटा प्राइम का विज्ञापन भी होगा।” खिलाड़ियों को ये नई जर्सी दे दी गई है।
आईपीएल में पहला मामला
टूर्नामेंट में ऐसा कोई नियम नहीं है कि कॉन्ट्रासेप्टिव फर्म्स आईपीएल में स्पॉन्सर नहीं कर सकतीं। हालांकि, पिछले सात सीजन्स में ऐसी कोई कंपनी सामने नहीं आई। आईपीएल में ये पहला मौका है जब किसी टीम की जर्सी पर कॉन्ट्रासेप्टिव फर्म का विज्ञापन होगा। इस बारे में आईपीएल के चेयरमैन राजीव शुक्ला ने कहा, “ऐसी चीजों के विज्ञापन हमने टीवी पर तो देखे हैं, लेकिन हमारे पास ऐसी कोई गाइडलाइन नहीं है जिसमें कहा गया हो कि आईपीएल की फ्रेन्चाइजी टीम को ऐसी कंपनी स्पॉन्सर नहीं कर सकती।”
वहीं, इस बारे में विज्ञापन कंपनी का कहना है कि आईपीएल में हमारे टारगेट पुरुष दर्शक हैं, जो बड़ी संख्या में मैच देखते हैं। 
इस विज्ञापन से टीम की लोकप्रियता बढ़ेगी और बैंक बैलेंस भी।
जर्सी लॉन्च करते सहवाग और प्रिटी जिंटा।जर्सी लॉन्चिंग के दौरान सगवाह, प्रिटी जिंटा (दाएं से) और बाकी मेंबर्स।जर्सी लॉन्चिंग के दौरान सहवाग।

No comments:

Post a Comment