लंदन। ब्रिटेन में एक किशोरी उस समय हैरत में पड़ गई, जब उसके बाथरूम में छह फुट लंबा सांप निकल आया। घटना ब्रिटेन के रोजडेल कस्बे की है। 16 साल की कैरेन मैरिओट ने बताया कि सांप का रंग सफेद और आंखें काली थी। विशेषज्ञ के मुताबिक, वह नॉर्दर्न पाइन प्रजाति का सांप था और ज्यादा गर्मी के कारण बाथरूम में आ गया होगा।
कैरेन की मां ने बताया कि सांप दिखने के बाद हमने खुद पर काबू किया। इसके बाद 999 पर कॉल पर पुलिस को बुलाया। पुलिस ने तकिए के खोल की मदद से सांप को काबू किया। मौके पर पहुंचे अधिकारी ने बताया कि हालांकि यह हमारा मामला नहीं था, लेकिन परिवार अपना बाथरूम इस्तेमाल नहीं कर पा रहा था। वहीं, कैरेन ने कहा कि उसने सोचा भी नहीं था कि बाथरूम का दरवाजा खोलते ही उसे छह फुट लंबा सांप मिलेगा। वह भी सफेद रंग का। वह डर गई थी।
No comments:
Post a Comment