खेल डेस्क. सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हारकर टीम इंडिया वर्ल्ड कप से बाहर हो चुकी है। इसके साथ ही टीम के के कुछ पुराने खिलाड़ी अब याद किए जा रहे हैं। वर्ल्ड कप 2015 की टीम में शामिल किए गए खिलाड़ी स्टुअर्ट बिन्नी की पत्नी मयंती लेंगर ने मैच के दौरान ट्वीट किया कि युवराज सिंह, हरभजन सिंह, वीरेंद्र सहवाग सहित टीम को टॉप पांच खिलाड़ियों को इस मैच में मिस किया। इसके अलावा मैच खत्म होते ही 2011 में टीम इंडिया की जीत के हीरो रहे युवराज सिंह भी ट्रेंड करने लगे। फैन्स ने लिखा कि उन्होंने युवी को सबसे ज्यादा मिस किया। वो होतो तो मैच का रिजल्ट कुछ और हो सकता था।
पुराने खिलाड़ियों को किस मिस
युवराज सिंह, हरभजन सिंह, वीरेंद्र सगवाग, जहीर खान और गौतम गंभीर। टीम इंडिया के पांच सीनियर खिलाड़ी जो इस बार वर्ल्ड कप टीम में शामिल नहीं किए गए। भारतीय टीम जैसे ही 95 रन से ऑस्ट्रेलिया से हारी, कहा जाने लगा कि ये खिलाड़ी टीम में होते तो ऐसा नहीं होता। खासकर फैन्स रवींद्र जडेजा को युवराज सिंह का रिप्लेसमेंट बताए जाने से सहमत नहीं दिखे।
ट्रेंड हुआ युवी
मैच खत्म होते ही ट्विटर पर Yuvi ट्रेंड होने लगा। फैन्स का कहा कि रवींद्र जडेजा कभी भी युवराज सिंह का रिप्लेसमेंट नहीं बन सकते थे। बता दें कि रवींद्र जडेजा इस पूरे टूर्नामेंट में फ्लॉप रहे। बतौर ऑलराउंट टीम मे शामिल किए गए जडेजा ने 8 मैचों में 9 विकेट लिए और कुल 57 रन बनाए।
No comments:
Post a Comment