खेल डेस्क. क्रिकेटर विराट कोहली अब अनुष्का शर्मा से अपने रिलेशनशिप पर खुलकर बात करते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया कि वर्ल्ड कप 2015 के सेमीफाइनल में हार के बाद अनुष्का ने ही उन्हें सबसे ज्यादा संभाला और सपोर्ट किया। विराट के अनुसार, “हार के बाद क्रिकेट फैन्स से मिल रहे रिएक्शन के बाद अनुष्का ने ही मुझे संयम बरतने और अपने खेल पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया।” बता दें कि वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार के बाद क्रिकेट फैन्स ने विराट कोहली
और उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का पर निशाना साधा था। विराट ने इस मैच में एक रन बनाया था।
इंटरव्यू में विराट ने हार के बाद के अनुभव शेयर करते हुए कहा, “अनुष्का ने मुझे शांत रहने और अपने खेल पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। अनुष्का का कहना था हमारे देश में लोग इसी तरह सोचते हैं।” विराट ने कहा कि मैच के बाद हमारे पोस्टर जलाए गए, हार के लिए अनुष्का को ब्लेम किया गया। तब कोई क्यों सामने नहीं आया था जब मैंने ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट में चार सेन्चुरी बनाई थी। तब क्यों किसी ने नहीं कहा कि ये भी अनुष्का के कारण हुआ। बता दूं कि अनुष्का हर टेस्ट मैच में वहां मौजूद थीं और टीम और मुझे सपोर्ट कर रही थीं।
अनुष्का के कारण ही खेल सका
विराट ने ये भी कहा कि ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज में अच्छे प्रदर्शन का कारण अनुष्का ही थीं। उनके कारण ही मैं अच्छा प्रदर्शन कर सका। विराट के अनुसार, “लोग जानते नहीं कि अनुष्का ही वो वजह हैं जिनके कारण टेस्ट सीरीज में मैंने अच्छा खेला। फील्ड पर मैं खुश और संयमित रहता था, क्योंकि फील्ड के बाहर मैं क्वालिटी टाइम बिता रहा था।” विराट कहते हैं कि उन्हें ये जानकर धक्का लगा कि लोग किसी की पर्सनल लाइफ को किस हद तक टारगेट कर सकते हैं।
अनुष्का का किया बचाव
विराट ने गर्लफ्रेंड अनुष्का का बचाव करते हुए कहा कि हार से उनका कोई लेना देना ही नहीं था। उनका मुझपर पॉजिटिव
विराट ने कहा, “मैं निजी तौर पर हार के बाद हुए बर्ताव से बहुत निराश था। मैंने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन एक मैच में असफल होने के कारण इस तरह की प्रतिक्रियाएं हुईं। इससे आप कई लोगों पर से विश्वास खो देते हैं।” उन्होंने सोशल मीडिया पर फैन्स द्वारा किए गए बर्ताव पर कहा, “मैं दुखी था। उन्हें शर्म आनी चाहिए।इफेक्ट ही था। विराट ने ये भी साफ किया कि उस घटना के बाद उनका रिलेशनशिप और मजबूत हो गया है
No comments:
Post a Comment