इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की इन दिनों चारों और धूम है। हाल ही में हुए एक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ( RCB) ने मौजूदा चैम्पियन कोलकाता नाइटराइडर्स को तीन विकेट से हराकर आईपीएल-8 में अपने अभियान का जोरदार आगाज किया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने 56 गेदों पर 96 रन की तूफानी पारी खेली। वे एक हार्ड हिटिंग बेस्टमैन हैं।
गेल जब भी क्रिकेट के मैदान पर होते हैं तो खेलने का उनका तूफानी अंदाज सामने वाली टीम पर भारी पड़ता हैं। क्रिस, जिस तरह से बल्लेबाजी करते हैं, उससे देखने वालों में भी रोमांच पैदा होता है। क्रिकेट में उनके तूफानी अंदाज की तरह ही उनकी लाइफस्टाइल भी किसी रोमांच से कम नहीं है।
बिंदास है लाइफस्टाइल
क्रिकेटर क्रिस गेल की लाइफस्टाइल रोमांच से भरपूर है। उनका इंस्टाग्राम अकाउंट बताता है कि गेल काफी रोमांटिक हैं। वे बिंदास लाइफस्टाइल जीना पसंद करते हैं। रोमांस, एडवेंचर, डांस, म्यूजिक, मस्ती उनके जीवन का हिस्सा है। वे एन्जॉयमेंट
के साथ जीना पसंद करते हैं।
No comments:
Post a Comment