Monday, April 13, 2015

टीवी एक्ट्रेस ने खोला कॉस्टिंग काउच का सच, कहा-बिचौलिए उठाते हैं फायदा

पटियाला पहुंची जय जय जय बजरंग बली सीरियल की एक्ट्रेस हरमनप्रीत कौर।

पटियाला। पटियाला पहुुंची जय जय जय बजरंग बली सीरियल की पार्वती और शाही शहर की हरमनप्रीत कौर भाटिया ने बताया कि बॉलीवुड में काॅस्टिंग काउच का सच है। इससे इनकार भी नहीं किया जा सकता। इससे बचने का बेहतर तरीका यही है कि आप स्ट्रिक्टली मना कर दें। इसमें हायर लेवल के डायरेक्टर या एक्टर शामिल नहीं होते। केवल बिचौलिए ही आपको बहका सकते हैं। वह तलाशते हैं कि इंडस्ट्री में किसके गॉडफादर नहीं है। जो लोग इसमें शामिल होते हैं, वह इंडस्ट्री में लंबी पारी नहीं खेल पाते।
पटियाला में किए थिएटर का एक्सपीरियंस आया काम
मैंने अपनी प्रोफाइल इंडस्ट्री के लोगों को मेल की थी। वहां से एक दिन कॉल आई और ऑडिशन के लिए बुलाया। काफी लोग ऑडिशन के लिए पहुंचे थे। मैंने सोच रखा था कि मेरा काम बनेगा ही। और हुआ भी यही। इस समय पल्टन और जय जय जय बजरंग बली सीरियल कर रही हूं। सीरियल में मेरे लिए जो चीज काम आई, वह पटियाला में थिएटर में किया गया काम। आगे बात चल रही है, जल्द ही कुछ सीरियल और फिल्मों में नजर आऊंगी।
आर्ट और कमर्शियल सिनेमा का गैप कम हो रहा
आर्ट और कमर्शियल सिनेमा का गैप इंडस्ट्री में बना रहेगा। अब लोग अच्छा काम कर रहे हैं। कई नए डायरेक्टर नई सोच के साथ आर्ट और कमर्शियल हो जोड़ने का काम कर रहे हैं। इस गैप की कीमत कई लोगों को चुकानी पड़ी है। यहां पर स्ट्रगल होता है। पर काम की सराहना होती है। काम को लोग देखे और उसकी सराहना करें, यह किसी भी कलाकार के लिए जरूरी होता है।
माया नगरी में मिस करती हूं शाही शहर के परांठे
शाही शहर से मायानगरी के बीच मैंने घर के खाने को बहुत मिस किया। बड़ा पाव का अपना टेस्ट होता है, लेकिन परांठे वहां नजर नहीं आते। डेढ़ साल बाद जब पटियाला पहुुंची तो सोचा कि रेस्ट करूंगी, पर यहां ऐसा लगा कि मुंबई से ज्यादा काम है। हरमनप्रीत कौर भाटिया ने बताया कि मुंबई में मेरा दूसरा दिन था। एक दिन लोकल बस में चढ़ी। कंडक्टर की मराठी मेरे समझ में नहीं आई। उससे कहती रही कि मुझे पुणे ���हीं जाना है। पांच मिनट की बहस के बाद उसने कहा कि आगे बढ़ो। मैंने उससे कहा, पहले हिंदी में इतना कह देते तो इतना टाइम वेस्ट नहीं होता। कलाकार के लिए जरूरी होता है कि उसकी मूवी पर सभी की नजर रहे। जरूरी नहीं कि मूवी सभी जगह रिलीज हो। कहा, ब्लैक होम के केस में ऐसा ही हुआ। इतना जरूर है कि ब्लैक होम को मुंबई में एक दिन में तीन शो मिले। आशुतोष राणा के साथ भले ही स्क्रीन शेयर करने का मौका न मिला हो, पर सीखने को जरूर मिला।
हरमनप्रीत कौर भाटिया।हरमनप्रीत कौर भाटिया।जय जय जय बजरंग बली सीरियल में पार्वती के राेल में हरमनप्रीत कौर।

No comments:

Post a Comment