Monday, April 13, 2015

Royal wedding: पैरों तक हीरों से लदी दुल्हन, 21 देशों से आए 5000 गेस्ट

Royal wedding: पैरों तक हीरों से लदी दुल्हन, 21 देशों से आए 5000 गेस्ट

बंदर सेरी बेगावान ब्रुनेई के सुल्तान हसन-अल-बोलकिया के सबसे छोटे बेटे प्रिंस अब्दुल मलिक की शादी का समारोह चल रहा है। 5 अप्रैल को शुरू हुआ समारोह, 15 अप्रैल तक चलेगा। स्टेट मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को बेहद शाही अंदाज में प्रिंस अब्दुल की शादी की रस्म पूरी हुई। अब्दुल ने 22 वर्षीय डेयांग्कू रबी-तुल अदावियाह पेंगिरान से शादी की है, जो पेशे से सिस्टम डाटा एनलिस्ट और और आईटी इंस्ट्रक्टर हैं।
राजधानी बंदर सेरी बेगावान की दो अलग-अलग लोकेशन्स पर पिछले 11 दिनों से शादी का समारोह चल रहा है। धार्मिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के लिए समारोह स्थल पर सार्वजनिक स्टेज भी लगाए गए हैं। समारोह के बाद नवविवाहित जोड़े ने फोटोग्राफर्स के लिए तस्वीरें भी खिंचवाई।
सन् 1967 से ब्रुनेई पर शासन कर रहे हसन-अल-बोलकिया की गिनती दुनिया की सबसे अमीर शख्सियतों में की जाती है।
पैरों तक हीरों से लदी दुल्हन
- हीरों से जड़ा ताज। इसमें बेशकीमती 6 पन्ने जड़े हैं। हीरों का ही नेकलेस। बुके मिला, वो भी रत्नों का।

- पेंडेंट में 3 पन्ने। अंडे जितने बड़े 2 पन्नों वाला ब्रूच। सोने की पायल। स्वारोवस्की क्रिस्टल जड़े सैंडल।
दूसरे सबसे अमीर सुल्तान
- 1788 कमरे महल में। छत पर सोने की प्लेट्स। 1.24 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति।
- 7000 कारों का काफिला। 600 रॉल्स रॉयस, 300 फरारी। सोने से जड़ा विमान भी
Royal wedding: पैरों तक हीरों से लदी दुल्हन, 21 देशों से आए 5000 गेस्ट

No comments:

Post a Comment