मुंबई। बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की एक्स-वाइफ और इंटीरियर डेकोरेटर सुजैन खान ने पुणे में करीब 16 करोड़ रुपए का पेंटहाउस खरीदा है। यह पेंटहाउस कल्याणी नगर के ट्रम्प टॉवर में स्थित है। यह प्रॉपर्टी न्यूयॉर्क के रियल एस्टेट टायकून डोनॉल्ड ट्रम्प की है। 22 मंजिला इस रहवासी टि्वन टॉवर में 44 लग्जरी सिंगल फ्लोर उपलब्ध हैं।
बता दें कि जून, 2014 में ऋतिक रोशन ने भी पुणे में रियल एस्टेट सेक्टर में अच्छा निवेश किया था। ऋतिक ने यहां प्रॉपर्टी खरीदने के लिए पुणे के बाहरी इलाके खड़की का दौरा भी किया था। सूत्रों के मुताबिक ऋतिक पुणे के आसपास प्रापर्टी खरीदने के इच्छुक हैं।
No comments:
Post a Comment