(कौव्वों के साथ गबी मन)
सिएटल। अमेरिका के सिएटल में एक घर ऐसा भी है जहां ढेर सारे कौए दाना चुगने आते हैं और बदले में कुछ अजीबो-गरीब तोहफे दे जाते हैं। ऐसा बीते चार साल से चल रहा है। दरअसल, इस घर में रहने वाली आठ साल की गबी मन कौव्वों के झुंड को रोज खाना खिलाती है। गबी की मां लिसा ने बताया कि 2011 से गबी और कौव्वों की दोस्ती चली रही है। कौए गबी पर नजर रखते हैं और जहां-जहां गबी जाती है, ये वहां पहुंच जाते हैं।
बस स्टैंड पर करते हैं इंतजार
कौव्वों के दिए तोहफों में नट-बोल्ट, हेयरपिन, जैसी चीजों के अलावा गहने और रत्न भी हैं, जिनसे गबी ने गिफ्ट कलेक्शन तैयार किया है। कौए गबी को सुबह स्कूल के बस स्टैंड पर छोड़ने भी जाते हैं। दोपहर में जब गबी लौटती है तो ये परिंदे लाइन बनाकर गबी का इंतजार करते हैं।
खोया लेंस कैप भी ढूंढ लाए
लिसा ने बताया कि कुछ दिन पहले वे घर के पास के जंगल में फोटोग्राफी करने गई थी। वहां कैमरे के लेंस का ढक्कन खो गया। बीते हफ्ते वही लेंस कैप परिंदों के खाने की ट्रे में रखा मिला। लिसा ने बताया कि निगरानी के लिए लगाए बर्ड कैमरे की रिकॉर्डिंग देखी तो पता चला लगा कि कौए ने पहले पानी वाली ट्रे में लेंस कैप धोया फिर उसे ट्रे में रखकर उड़ गया।
आपके संकेत भी समझ लेते हैं
आमतौर पर कौव्वों को दोस्ती करने वाला पक्षी माना जाता है। रिसर्च बताती है कि लंबे समय तक कोई खाना दे तो ये उस शख्स से भावनात्मक तौर पर जुड़ जाते हैं और उसको समझने लगते हैं।
प्रो.जॉन मर्जलप्फ, वाइल्डलाइफ साइंस, वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी
No comments:
Post a Comment