Wednesday, March 4, 2015

ISIS ने सरेआम काटा युवक का हाथ, सैकड़ों लोग चुपचाप बने रहे तमाशबीन

रक्का। सीरिया में इस्लामिक स्टेट आतंकियों की बर्बरता की नई तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में आतंकी चोरी के कथित आरोपी का हाथ काटते दिख रहे हैं। माना जा रहा है कि यह तस्वीरें संगठन की स्वघोषित राजधानी रक्का की हैं।
1 of 4
तस्वीरों देखने पर मालूम चलता है कि आतंकी एक युवक को खींचकर चौराहे पर लाते हैं फिर उसका हाथ काट डालते हैं। इस दौरान सैकड़ों तमाशबीन चुपचाप इस घटना को देखते रहते हैं।
आतंकियों ने युवक की आंखों पर पट्टी बांध रखी थी और उसे जबर्दस्ती एक कुर्सी पर बैठाते हैं। इस दौरान एक आतंकी उसे पीछे से पकड़ता और अन्य आतंकी मीट काटने वाले छुरे से उसका हाथ काट डालते हैं।

अल हयात ने जारी की तस्वीरें
आतंकियों की क्रूरता को प्रदर्शित करती यह तस्वीरें संगठन की मीडिया विंग 'अल हयात' ने जारी की हैं, जिन्हें स्थानीय एक्टिविस्ट ग्रुप 'रक्का इज बीइंग स्लॉटर्ड साइलेंटली' के टि्वटर अकाउंट पर शेयर किया गया है।
चार तस्वीरों में दिखा क्रूर कारनामा
पहली तस्वीर में बेसबॉल कैप पहने एक शख्स को तीन हथियारों से लैस आतंकी पकड़कर लाते दिख रहे हैं। युवक की उम्र करीब 16 साल है।
दूसरी तस्वीर में दाढ़ी वाला एक आतंकी माइक और लाउडस्पीकर के जरिए युवक पर लगाए गए आरोप भीड़ को सुनाता है। वह बताता है कि युवक पर चोरी का आरोप है।
इसके बाद युवक को कुर्सी पर बिठाकर उसका हाथ काट दिया जाता है। चौथी तस्वीर में युवक को एक बेंच पर लेटे दिखाया गया है और एक व्यक्ति उसके कटे हुए हाथ पर मरहम-पट्टी करते दिख रहा है।
गौरतलब है कि एक दिन पहले ही इस्लामिक स्टेट ने जासूसी के आरोप में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी थी। संगठन ने इसका वीडियो भी जारी किया था।
ISIS ने सरेआम काटा युवक का हाथ, सैकड़ों लोग चुपचाप बने रहे तमाशबीनISIS ने सरेआम काटा युवक का हाथ, सैकड़ों लोग चुपचाप बने रहे तमाशबीनISIS ने सरेआम काटा युवक का हाथ, सैकड़ों लोग चुपचाप बने रहे तमाशबीन

No comments:

Post a Comment