MARKET TEAM. आरबीआई ने बुधवार को रेपो रेट 0.25% घटा दी। रेपा रेट वह दर है, जिस पर आरबीआई दूसरे बैंक्स को कर्ज देता है। इससे पहले 15 जनवरी को भी रेपो रेट घटाई गई थी। बैंक्स ने भी ब्याज दर कम करने के संकेत दिए हैं। फायदा आम आदमी को होगा। होम लोन पर सालाना करीब 10 हजार रुपए और ऑटो लोन पर करीब 3000 रुपए की बचत हो सकती है। इस बीच, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के सेंसेक्स ने 30 हजार का आंकड़ा छू लिया। नौ महीने में सेंसेक्स में 5000 अंकों का उछाल आया है।
1 of 3
होम लोन पर कितनी बचत
होम लोन
|
कितने साल
|
जनवरी से पहले EMI
|
15 जनवरी की कटौती के बाद EMI
|
4 मार्च की कटौती के बाद EMI
|
सालाना बचत
|
25 लाख
|
20 साल
|
24,959
|
24,541
|
24,126
|
9,996
|
30 लाख
|
20 साल
|
29,549
|
29,449
|
28,951
|
7,176
|
(यह बचत होम लोन के 10.25% के इंटरेस्ट रेट के मुताबिक है।)
ऑटो लोन पर कितनी बचत
ऑटो लोन
|
कितने साल
|
जनवरी से पहले EMI
|
15 जनवरी की कटौती के बाद EMI
|
4 मार्च की कटौती के बाद EMI
|
सालाना बचत
|
5 लाख
|
7 साल
|
9,130
|
9,064
|
8,998
|
1,584
|
10 लाख
|
7 साल
|
18,259
|
18,128
|
17,997
|
3,144
|
(नई और पुरानी गाड़ियों पर ऑटो लोन 11 से 18% रेट पर मिल रहा है। यह बचत 13% रेट पर आधारित है।)
RBI ने कितनी घटाई दरें
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने बुधवार को रेपो रेट 7.75% से घटाकर 7.50% कर दिया। रिजर्व बैंक के गवर्नररघुराम राजन का कहना है कि महंगाई दर में कमी अनुमान से अधिक है। इसे देखते हुए ब्याज दरों में कटौती का फैसला किया गया। एचडीएफसी बैंक के सीईओ केकी मिस्त्री का कहना है कि आरबीआई इस साल और रेट कट कर सकता है।
9 महीने में 5 हजार अंक चढ़ा सेंसेक्स, मार्केट कैप 102 लाख करोड़
सेंसेक्स 9 महीने में 5 हजार अंक चढ़ा है। मई में नई सरकार बनने के बाद से इसमें इजाफा हो रहा है। सेंसेक्स ने जून 2014 में 25 हजार का आंकड़ा पार किया था। 9 महीने बाद यह 30 हजारी हो गया। मार्केट कैप 29 नवंबर 2014 को 100 लाख करोड़ रुपए था। यह भी बढ़कर करीब 102 लाख करोड़ रुपए हो गया है। हालांकि बुधवार को सेंसेक्स 30 हजार से नीचे 29,380.73 पर बंद हुआ।
कैसे बढ़ा सेंसेक्स
तारीख
|
सेंसेक्स
|
5 जून 2014
|
25,000
|
7 जुलाई 2014
|
26,000
|
2 सितंबर 2014
|
27,000
|
5 नवंबर 2014
|
28,000
|
21 जनवरी 2015
|
29,000
|
4 मार्च 2015
|
30,000
|
किसका कितना मार्केट कैप
102 लाख करोड़ रुपए है बीएसई का मार्केट कैप। दुनिया का नौंवा सबसे बड़ा कैपिटल मार्केट है।
35% हिस्सा टॉप-15 कंपनियों के पास है।
5.43 लाख करोड़ रुपए का मार्केट कैप टीसीएस का।
2.91 लाख करोड़ रुपए का मार्केट कैप रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड का।
2.74 लाख करोड़ रुपए ओएनजीसी का।
2.73 लाख करोड़ रुपए आईटीसी का।
2.71 लाख करोड़ रुपए एचडीएफसी का।
2.63 लाख करोड़ रुपए इन्फोसिस का।
5527 कंपनियां बीएसई में लिस्टेड हैं।
No comments:
Post a Comment