Wednesday, March 4, 2015

इसी महीने शादी कर सकते हैं हरभजन सिंह और गीता बसरा

इसी महीने शादी कर सकते हैं हरभजन सिंह और गीता बसरा
मुंबई: इंडियन क्रिकेट टीम के टर्बनेटर कहे जाने वाले हरभजन सिंह और एक्ट्रेस गीता बसरा को लेकर ख़बरें आ रही हैं कि दोनों जल्द शादी कर सकते हैं।
दोनों से जुड़े सूत्र ने कहा, गीता और हरभजन काफी समय से साथ हैं और शादी करने की सोच रहे हैं। अब उन्होंने मार्च के मध्य तक शादी करने का फैसला किया है। शादी की तैयारियां पहले से ही जारी हैं।
इससे पहले हरभजन और गीता की सगाई की खबरों ने भी सुर्खियां बटोरीं थी। हालांकि, गीता ने इन खबरों को सिरे से नकारते हुए हरभजन को सिर्फ 'अच्छा दोस्त' बताया था।
बता दें, हरभजन और गीता ने सार्वजनिक तौर पर अपने रिलेशनशिप को एक्सेप्ट नहीं किया है। लेकिन दोनों की स्पेशल कैमेस्ट्री कई इवेंट्स में देखी गई। मैच के दौरान कई बार गीता, हरभजन को चियर-अप करती नजर आईं है, दोनों को कई बार पार्टी एन्जॉय करते हुए स्पॉट किया गया है। जाहिर सी बात है कि जब ये दोनों एक साथ इवेंट्स पर देखे जाएंगे तो इनके अफेयर से जुड़ी खबरों को हवा तो मिलेगी ही।

No comments:

Post a Comment