Tuesday, March 10, 2015

एप्पल Watch से जुड़ी हर वो जरूरी जानकारी जो आप जानना चाहते हैं

गैजेट डेस्क। एप्पल कंपनी ने अपना नया डिवाइस एप्पल वॉच लॉन्च कर दिया है। सैन फ्रांसिस्को में हुए लॉन्चिंग इवेंट में इस वॉच का डेमो दिया गया। साथ ही, इसकी खूबियां बताई गईं। हालांकि, एप्पल वॉच को लेकर यूजर्स के मन में कई सवाल हो सकते हैं।  आपको बताने जा रहा है एप्पल वॉच से जुड़े कुछ सवालों के जवाब।
1 of 4

क्या है एप्पल वॉच:
एप्पल वॉच घड़ी की तरह दिखने वाला एप्पल कंपनी का गैजेट है। इस डिवाइस के जरिए यूजर्स की हेल्थ मॉनिटरिंग हो सकती है। इसमें फोन के कुछ फीचर्स जरूर हैं और इसके जरिए हेल्थ को मॉनिटर करने में मदद मिलती है। बॉडी से जुड़े होने पर ये एप्पल वॉच पल्स कैसी चल रही है, हार्ट रेट क्या है, बॉडी का टेम्प्रेचर कैसा है, यूजर कितने कदम चला है जैसी जानकारी रखती है। एप्पल कंपनी की ये पहली स्मार्टवॉच है। आपको बताते चलें कि स्मार्टवॉच एक ऐसा डिवाइस होती है जो घड़ी की तरह दिखती है और यूजर्स की स्किन से कनेक्ट रहती है। स्मार्टवॉच के जरिए यूजर्स की हेल्थ मॉनिटर की जा सकती है, फोन के नोटिफिकेशन देखे जा सकते हैं, गाने भी सुने जा सकते हैं। ये आम डिजिटल वॉच से ज्यादा हाई-टेक डिवाइस होती है।

एप्पल वॉच में फोन के फीचर्स-

- इसके जरिए मैसेज भेजे और रिसीव किए जा सकेंगे।
- इसके जरिए सोशल मीडिया के नोटिफिकेशन देखे जा सकेंगे। 
- वॉइस कमांड सपोर्ट करती है जिसमें यूजर्स बोलकर ट्वीट भी कर सकते हैं। 
- कॉल रिसीव करने की भी सुविधा है।

एप्पल वॉच कैसे करेगी काम-

ज्यादातर स्मार्टवॉच की तरह एप्पल वॉच भी स्मार्टफोन से कनेक्ट होने पर काम करती है। इसके लिए यूजर्स के पास आईफोन 5 या उससे ऊपर के आईफोन मॉडल होने चाहिए। इसके ज्यादातर फीचर्स का इस्तेमाल करने के लिए फोन से कनेक्ट करने की और इसे पहने रहने की जरूरत होगी।

एप्पल की वॉच में एक टचस्क्रीन दी गई है और एक स्क्रॉल व्हील है। स्क्रीन पर नीचे की ओर सेंसर लगे हैं जो यूजर की बॉडी से जुड़े होने पर जानकारी देते हैं। इसमें सभी हेल्थ डिटेल्स मॉनिटर होती हैं। इसके अलावा, इस वॉच में बाकी फीचर्स को एक्सेस करने के लिए एक साइड बटन दिया गया है। साइड बटन को दबाने पर मेनु खुलता है जिसमें कई ऐप्स होते हैं। इस वॉच को इसमें दिए गए माइक्रोफोन की मदद से वॉइस कमांड भी दी जा सकती हैं।

कनेक्टिविटी के मामले में ये वॉच वाई-फाई और फोन के GPS कनेक्शन का इस्तेमाल करती है।

* फोन से कनेक्ट ना होने पर क्या करेगी एप्पल वॉच-

अगर एप्पल वॉच को फोन से कनेक्ट नहीं किया गया है तो बहुत कम फीचर्स का इस्तेमाल किया जा सकेगा। इन फीचर्स में ट्रैक एक्टिविटी और फिटनेस रिपोर्ट होगी। इसका मतलब हेल्थ से जुड़ी जानकारी बिन फोन को कनेक्ट किए भी मिल सकती है। हालांकि, कुछ फिटनेस ट्रैकिंग फीचर्स जिनमें GPS का इस्तेमाल होता है उनके लिए आईफोन से कनेक्ट करने की जरूरत होगी। इसके अलावा, बिना फोन से कनेक्ट किए पेमेंट की जा सकेंगी (एप्पल पे के जरिए) और उन गानों को सुना जा सकेगा जिन्हें एप्पल वॉच में डाउनलोड किया जा चुका है।
एप्पल iWatch से जुड़ी हर वो जरूरी जानकारी जो आप जानना चाहते हैं
- एप्पल की आईवॉच म्यूजिक प्ले कर सकती है। 
- ये फिटनेस ट्रैकर है।
- ये एक कम्युनिकेशन डिवाइस है जो मैसेज भेज सकती है और रिसीव कर सकती है। 
- एप्पल की आईवॉच मोबाइल पेमेंट सपोर्ट कर सकती है (सिर्फ अमेरिका में)।
- इस आईवॉच के लिए कंपनी ने कई ऐप्स बनाए हैं जिन्हें इस्तेमाल किया जा सकता है। 
- इसे आईफोन के जरिए कनेक्ट किया जा सकता है। 
- एप्पल की वॉच वॉइस नोटिफिकेशन भी सपोर्ट करती है। सिर्फ बोलने पर ही आईवॉच से ट्वीट किया जा सकता है। 
- सोशल मीडिया नोटिफिकेशन देखे जा सकते हैं।

* मोबाइल से करना होगा कनेक्ट-

एप्पल की आईवॉच कई सारे काम सिर्फ तब कर सकेगी जब उसे आईफोन से कनेक्ट किया जाएगा। स्मार्टफोनस के सभी नोटिफिकेशन इसमें देखे जा सकेंगे। इसके अलावा, ऐप्स का इस्तेमाल भी हो सकेगा।

* स्मार्ट होम कनेक्टिविटी-

एप्पल की आईवॉच के जरिए स्मार्ट होम अप्लायंस भी कनेक्ट किए जा सकेंगे। कंपनी के अनुसार ये डिवाइस स्मार्टलॉक के लिए चाबी का काम करेगा। इसके अलावा, बाकी होम ऑटोमेशन डिवाइस भी इस आईवॉच के जरिए कंट्रोल किए जा सकेंगे। ये आईफोन के वायरलेस कनेक्शन का इस्तेमाल करेगी। हालांकि, ऑटोमेटेड होम डिवाइसेस भारत में अभी लोकप्रिय नहीं है।


एप्पल की आईवॉच में कई ऐसे फीचर्स हैं जिन्हें अभी तक किसी भी स्मार्टवॉच में नहीं पेश किया गया है। एप्पल की आईवॉच पहली ऐसी स्मार्टवॉच है जो मोबाइल पेमेंट सपोर्ट करती है। इस डिवाइस में एप्पल का मोबाइल पेमेंट सिस्टम सपोर्ट होगा।

एप्पल की स्मार्टवॉच सेंसिटिव टचस्क्रीन के साथ आएगी। इसका मतलब अलग तरह से स्क्रीन प्रेस करने पर ये अलग काम करेगी। उदाहरण के तौर पर आईवॉच की स्क्रीन को जोर से प्रोस करने पर अलग तरह के फीचर्स एक्टिवेट होंगे और धीरे प्रेस करने पर अलग।

एप्पल वॉच अपने अलग ऐप प्लेटफॉर्म पर काम करती है। इसके कारण आईवॉच में बहुत से ऐप्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। अभी तक आने वाली स्मार्टवॉच में ऐप्स पर इतना ध्यान नहीं दिया गया था।

* दिखने में बेहतर-

मोटो 360 वॉच की डिजाइन, एप्पल स्मार्ट वॉच डिजाइन से काफी मिलती-जुलती है। वॉच की बाकी सारी खूबियां एप्पल के डिजाइनिंग विभाग द्वारा ही डिजाइन की गई हैं। Jonathan Ive ऐसे शख्स हैं, जिन्होंने एप्पल के आईफोन्स को बेहतरीन शेप दिया है। Ive ने ही एप्पल के पहले आईफोन को डिजाइन किया था, जो काफी पॉपुलर हुआ। उन्होंने ही एप्पल की पहली स्मार्ट वॉच को डिजाइन किया है।

* खास हैं वॉच स्ट्रैप्स

एप्पल स्मार्ट वॉच के स्ट्रैप्स (straps) बहुत ही खास है और कंपनी का मानना है कि यह अन्य स्मार्ट वॉच को पीछे छोड़ देगी। एप्पल ने वॉच में जिस तरह के स्ट्रैप्स लगाएं हैं, उन्हें हर तरफ से मोड़ा जा सकता है और इन्हें आसानी से सेट भी किया जा सकता है। वॉच में मेटल और लेदर के स्ट्रैप्स भी बने हैं।

एप्पल वॉच में एस 1 नाम की एक नई चिप का इस्तेमाल किया गया है। ये वॉच आपकी पल्स रेट भी नाप सकती है। इसके अंदर खासतौर पर एक वाइब्रेटर और एक स्पीकर भी लगाया गया है। वॉइस कमांड के जरिए इससे ट्विटर पर ट्वीट किया जा सकता है। इसमें एप्पल मैप की भी सुविधा दी गई है। इसके अलावा वॉच से आप मैसेज रिसीव कर सकते हैं और भेज भी सकते हैं। वॉच दो तरह के टच के साथ काम करती है, टच और प्रेस टच। प्रेस टच करने पर माउस के राइट क्लिक की तरह ऑप्शन ओपन होंगे और टच की मदद से बाकी काम किए जा सकेंगे।

* एक्टिविटी के बारे बताएगा-

वॉच के अंदर ऐसे कई सेंसर हैं, जो एक्टिविटी के बारे में बताएंगे। यह जानकारी रंग-बिरंगी रिंग्स के जरिए दिखाई देंगी। सेंसर के माध्यम से वॉच पहनने वालों को सारी जानकारी मिल जाएगी। इसके ऐप से हेल्थ और फिटनेस पर भी नजर रखी जा सकती है।

* फोटो जूम की सुविधा-

इसमें फोटो जूम इन और आउट का भी ऑप्शन है। एप्पल वॉच में आप अपनी उंगली की मदद से कुछ भी ड्रा कर सकते हैं और अपने साथी को भेज भी सकते हैं।

No comments:

Post a Comment