Friday, March 13, 2015

माइक्रोमैक्स ने भारत में लॉन्च किए बड़ी स्क्रीन वाले दो 4K टीवी

गैजेट डेस्क। भारतीय कंपनी माइक्रोमैक्स ने अपना नया 4K TV भारतीय बाजार में उतार दिया है। माइक्रोमैक्स के 4K टीवी 42 इंच और 49 इंच की स्क्रीन साइज ऑप्शन में आएंगे। इन्हें फ्लिपकार्ट के जरिए एक्सक्लूसिवली बेचा जाएगा। 42 इंच स्क्रीन साइज वाले टीवी की कीमत 39990 रुपए है और 49 इंच के टीवी की कीमत 49990 रुपए रखी गई है।
1 of 2

क्या खास है दोनों में-
TECH GUIDE: प्रचलित टेक टर्म्स और उनके मतलब

ये दोनों ही स्मार्ट टीवी डुअल कोर प्रोसेसर के साथ आते हैं। इनकी मेमोरी बढ़ाने के लिए स्टोरेज पोर्ट भी है। इसके अलावा, कनेक्टिविटी के लिए यूएसबी 3.0, यूएसबी 2.0 और HDMI पोर्ट दिए गए हैं। माइक्रोमैक्स के ये दोनों ही टीवी एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित हैं।
क्या होता है 4K-

4K डिस्प्ले क्वालिटी का मतलब है HD से 8 गुना बेहतर डिस्प्ले क्वालिटी वाला डिवाइस। 4K उस डिस्प्ले रेजोल्यूशन को कहा जाता है जिसमें 4000 पिक्सल होते हैं। इसे आम तौर पर अल्ट्रा हाई डेफिनेशन टेलीविजन भी कहा जाता है। कुल मिलाकर कहा जाए तो ये अभी कमर्शियल टीवी में सबसे बेस्ट क्वालिटी है।
42 इंच मॉडल- 
माइक्रोमैक्स के 42 इंच मॉडल में 3840 x 2160 पिक्सल का रेजोल्यूशन मिलता है। ये टीवी 178 डिग्री व्यूइंग एंगल दिया गया है। ये टीवी एंड्रॉइड के तीन साल पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम वर्जन (एंड्रॉइड 4.2 जेलीबीन ऑपरेटिंग सिस्टम) पर काम करता है। इस टीवी में नॉइस रिडक्शन फीचर और SRS साउंड क्वालिटी सिस्टम है जो यूजर्स को बहुत अच्छी साउंड क्वालिटी देता है
* 49 इंच मॉडल- 
माइक्रोमैक्स टीवी का 49 इंच वाला मॉडल थोड़ा ज्यादा एडवांस फीचर्स के साथ आता है। इसमें 3840 x 2160 पिक्सल का रेजोल्यूशन है और व्यूइंग एंगल भी एक जैसा 178 डिग्री का है। हालांकि, ये एंड्रॉइड के एक साल पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम वर्जन 4.4 किटकैट पर काम करता है। एडवांस सॉफ्टवेयर देने के साथ ये टीवी 2HDMI पोर्ट देता है। इसके अलावा 0.78 cm का स्लिम मेटल बेजल (स्क्रीन की साइड बॉडी- bezel) है।

No comments:

Post a Comment