Friday, January 30, 2015

जानिए, क्या हैं महात्मा गांधी के जीवन से जुड़े 10 चौंका देने वाले खुलासे

नई दिल्ली. महात्मा गांधी के निधन के दशकों के बाद कुछ लेखकों ने उनके व्यक्तित्व के बारे में आलोचनात्मक विश्लेषण किया है। इनमें से एक हैं जानेमाने इतिहासकार जेड एडम्स। इन्होंने अपनी किताब ‘Gandhi: Naked Ambition’ में ऐसे कई दावे किए हैं जिन्हें पढ़कर आप चौंक जाएंगे। यह किताब गांधी के व्यक्तित्व के अलग ही पहलू पर रोशनी डालती है।
1 of 4
महात्मा गांधी का फाइल फोटो।
एडम्स ने 2010 में लिखी इस किताब में कई विवादास्पद बातों का जिक्र किया है। इन बातों को जानने के बाद जनता और मीडिया में खासा बवाल मचा था। गांधी की सच्चाई के बारे में लोगों के मन में भी कई सवाल उठे थे। लोगों को इन बातों पर विश्वास भी नहीं हो रहा था। dairyphone.blogspot.com यहां लेखक के दावों का सत्यापन नहीं कर रहा, सिर्फ गांधी पुण्यतिथि पर किताब के कुछ अंश प्रस्तुत कर रहा है-
1. जेड एडम्स ने किताब में दावा किया है कि गांधी युवा लड़कियों के साथ नहाते और सोते थे। गांधी के बारे में इस तरह की जानकारी उनके जीवनकाल में ही जान ली गई थी। लेकिन गांधी को ‘राष्ट्र पिता' के तौर पर प्रोजेक्ट किया गया था। उनकी हत्या के बाद इन विवादास्पद तथ्यों को दबा दिया गया था। किताब के मुताबिक गांधीजी ने ब्रह्मचर्य के साथ प्रयोग शुरू किए। उनके आश्रमों में लड़के और लड़कियों को साथ-साथ नहाना और सोना पड़ता था। लेकिन, विवाहित महिलाओं और पुरुषों को अलग-अलग रहना पड़ता था। पतियों को लेकर गांधीजी की सलाह यह थी कि उन्हें अपनी पत्नियों के साथ नहीं रहना चाहिए और जब उन्हें सेक्स की इच्छा सताए तो वे ठंडे पानी से नहा लें।
2. किताब के मुताबिक- गांधी अपनी पत्नी से अक्सर मारपीट करते थे। उन्होंने दशकों तक उनके साथ शारीरिक संबंध भी नहीं रखे।
3. एडम्स ने दावा किया है कि जब गांधी के पिता अपने जीवन की अंतिम सांसें ले रहे थे, तब भी गांधी सेक्स कर रहे थे। उन्होंने 2 ब्रिटिश महिलाओं से आध्यात्मिक शादी की थी। ये दोनों महिलाएं उनके आश्रम में ही रहती थीं।
4. गांधी अपनी 12 वर्षीय भतीजी और एक अन्य महिला के साथ बिना कपड़ों के सोते थे। इस पर गांधीजी का तर्क था कि वे अपनी इच्छाएं नियंत्रित करने के लिए ऐसा करते थे।
5. गांधीजी ने नवविवाहितों को सलाह दी कि वे अपनी आत्मा को पवित्र बनाए रखने के लिए ब्रह्मचर्य का पालन करें तब जवाहरलाल नेहरू ने गांधीजी के विचारों को 'असामान्य और अप्राकृतिक' कहा था।
6. गांधी एक दिन में दो बार एनिमा (प्राकृतिक चिकित्सा की एक पद्धति) करते थे।
7. गांधी के बेटे ने उन्हें छोड़ दिया था और इस्लाम धर्म अपना लिया था। गांधी ने ज़ुलु नरसंहार की निंदा की और इस पर ब्रिटिश सरकार का बचाव किया था।
8. किताब में दावा किया गया कि गांधी ब्रिटिश सेना में सार्जेंट मेजर थे और युद्ध के दौरान शानदार काम करने पर उन्हें मेडल से नवाजा गया था।
9. गांधी अपने दोस्त हिटलर को पत्र लिखते थे और उनका समर्थन भी करते थे।
10. गांधी की यहूदियों के लिए एक खतरनाक सलाह दी थी कि वे सामूहिक आत्महत्या का संकल्प लें। इतिहासकार एडम्स के मुताबिक, गांधी ने कहा था- ‘मुझे आपकी बहादुरी या देश भक्ति के बारे में कोई संदेह नहीं है और न ही मैं आपके विरोधियों के द्वारा प्रचारित दैत्य पर विश्वास करता हूं।' यह बात गांधी ने हिटलर से कही थी।

No comments:

Post a Comment