लंदन। जगुआर कंपनी की करीब 12 सौ लग्जरी कारों को लेकर जर्मनी से निकला एक समुद्री जहाज शनिवार से इंग्लिश चैनल में फंसा है। यह शिप इंग्लैंड के दक्षिणी तट से दूर होएज ओसाका सैंडबैक पर फंसा हुआ है। जहाज में रेंज रोवर और लैंड रोवर कारें हैं। इंग्लैंड जा रहा ये जहाज 51 हजार टन का है और समुद्र में पलटने की वजह से करीब 45 डिग्री पर झुक गया है। गौरतलब है की इस ब्रिटिश कार निर्माता कंपनी को भारतीय कंपनी टाटा मोटर्स खरीद चुकी है।
1 of 10

जर्मनी से रवाना हुई थी खेप
शिपिंग कंपनी के मालिक ने बताया कि कारों की खेप साउथैंप्टन, जर्मनी से इंग्लैंड के लिए रवाना हुईं थीं। उनके अफसर इस बात का पता लगाने में जुटे हैँ कि यह हादसा कैसे हुआ।

कारों की कीमत 950 करोड़
कार कंपनी ने वैसे तो इन कारों की वास्तविक कीमत का खुलासा नहीं किया है। लेकिन एक अनुमान के मुताबिक इन कारों की कीमत लगभग 950 करोड़ रुपए (150 मिलियन डॉलर) है।

सीधा करने में 15-25 दिन लगेंगे
शिपिंग कंपनी का अनुमान है कि इस शिप काे सीधा करने में डेढ़ हफ्ते से एक महीने तक का वक्त लगेगा। कंपनी के इंजीनियर्स इसे सीधा करने के काम में जुटे हुए हैं।

No comments:
Post a Comment