- TS
गैजेट डेस्क। माइक्रोमैक्स के सायानोजेन मोड ऑपरेटिंग सिस्टम वाले यूरेका स्मार्टफोन्स मंगलवार को अमेजन इंडिया की वेबसाइट पर महज तीन सेकंड में बिक गए। वाईयू के आधिकारिक टि्वटर अकाउंट से लिखा गया, ''आपके रेस्पॉन्स के लिए शुक्रिया।'' फिलहाल कंपनी की ओर से यह जानकारी नहीं दी गई है कि अगली सेल कब होगी। ये फोन 8999 रुपए की कीमत में लॉन्च किया गया है। यह माइक्रोमैक्स का 4G फीचर और सायानोजेन मोड ऑपरेटिंग सिस्टम वाला पहला फोन है। पहली फ्लैश सेल के लिए माइक्रोमैक्स ने सिर्फ 10000 हैंडसेट्स रखे थे। इस फोन के रजिस्ट्रेशन 25 दिसबंर तक कराए गए थे। माइक्रोमैक्स के को-फाउंडर राहुल शर्मा का कहना है कि इस फोन के लिए 3 लाख से ज्यादा लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था।
1 of 4
कंपनी के अनुसार बैटरी का टॉकटाइम-
मूनस्टोन फिनिश-
माइक्रोमैक्स की तरफ से पहली बार मूनस्टोन फिनिश फीचर दी गई है। ये डिवाइस दिखने में बहुत स्टाइलिश है। इसके अलावा, फोन में हैंडक्राफ्ट किया गया लेदर बैक पैनल दिया गया है।
क्या हैं मुख्य फीचर्स
* 64 बिट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 615 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर
* 4G हैंडसेट
* 5.5 इंच की HD डिस्प्ले स्क्रीन, 80 डिग्री के व्यूइंग एंगल के साथ
* गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन ताकि स्क्रैच न लगे, तीन गुना स्क्रैच रेजिस्टेंट
* एडवांस कनेक्टिविटी
* LTE मोबाइल टीवी ब्रॉडकास्ट
* एड्रिनो 405 GPU
* 13 MP बैक और 5 MP का फ्रंट कैमरा
* 4G हैंडसेट
* 5.5 इंच की HD डिस्प्ले स्क्रीन, 80 डिग्री के व्यूइंग एंगल के साथ
* गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन ताकि स्क्रैच न लगे, तीन गुना स्क्रैच रेजिस्टेंट
* एडवांस कनेक्टिविटी
* LTE मोबाइल टीवी ब्रॉडकास्ट
* एड्रिनो 405 GPU
* 13 MP बैक और 5 MP का फ्रंट कैमरा
(64 बिट प्रोसेसर का मतलब है कि प्रोसेसर फोन में ज्यादा रैम, ज्यादा मेमोरी और बेहतर कैमरा फीचर्स सपोर्ट कर सकता है। 64 बिट प्रोसेसर के साथ फोन में बेहतर हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर फीचर्स दिए जा सकते हैं। इससे बेहतर बैटरी बैकअप भी मिलता है। बता दें कि आईफोन में भी 64 बिट प्रोसेसर मिलता है।)
क्या होता है CyanogenMod- CyanogenMod एक ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर है जो स्मार्टफोन्स और टैबलेट्स में इस्तेमाल किया जाता है। ये एंड्रॉइड प्लेटफॉर्म पर आधारित है। इस ऑपरेटिंग सिस्टम के ओपन सोर्स होने के कारण कंपनियां पहले से दिए गए फीचर्स के साथ कुछ नए फीचर्स भी जोड़ सकती हैं। इससे यूजर्स को यूटिलिटी आधारित फीचर्स ज्यादा मिलते हैं। माइक्रोमैक्स का ये फोन सायानोजेन OS11 वर्जन पर काम करता है।
कैमरा फीचर्स- 13 मेगापिक्सल के बैक कैमरा में सोनी का EXMOR सेंसर लगा हुआ है। ये कैमरा फुल एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। राहुल शर्मा के मुताबिक, कम रोशनी में भी ये कैमरा बहुत अच्छी पिक्चर क्वालिटी देता है।
मेमोरी और बैटरी- 16 GB की इंटरनल मेमोरी के साथ इस फोन में 2GB रैम दी गई है, जो 64 बिट प्रोसेसर के साथ बेहतर मल्टीटास्किंग देगी
बैटरी परफॉर्मेंस-
ऑपरेटिंग सिस्टम के कारण इस फोन की बैटरी का परफॉर्मेंस बढ़ जाएगा। एंड्रॉइड के मुकाबले सायानोजेन में बैटरी परफॉर्मेंस ज्यादा अच्छा होता है। इसके कारण बैटरी बैकअप 25 प्रतिशत तक बढ़ जाता है। हार्डवेयर की बात करें तो इस फोन में 2500 mAh बैटरी है।
कंपनी के अनुसार बैटरी का टॉकटाइम-
4G LTE - 11 घंटे टॉकटाइम
3G 13 - घंटे टॉकटाइम
2G 15 - घंटे टॉकटाइम
वीडियो प्लेबैक - 6 घंटे टॉकटाइम
3G 13 - घंटे टॉकटाइम
2G 15 - घंटे टॉकटाइम
वीडियो प्लेबैक - 6 घंटे टॉकटाइम
मूनस्टोन फिनिश-
माइक्रोमैक्स की तरफ से पहली बार मूनस्टोन फिनिश फीचर दी गई है। ये डिवाइस दिखने में बहुत स्टाइलिश है। इसके अलावा, फोन में हैंडक्राफ्ट किया गया लेदर बैक पैनल दिया गया है।
No comments:
Post a Comment