Tuesday, January 13, 2015

माइक्रोमैक्स ने लॉन्च किया 30 दिन की बैटरी बैकअप देने वाला स्मार्टफोन

गैजेट डेस्क। माइक्रोमैक्स कंपनी ने कैनवास सीरीज का अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इस फोन का नाम है 'कैनवास ह्यू'। गौरतलब है कि आज ही माइक्रोमैक्स के दूसरे हैंडसेट YU यूरेका की फ्लैश सेल भी है। इस फ्लैश सेल में कंपनी ने 10000 हैंडसेट्स बिक्री के लिए रखे हैं। 
1 of 3

क्या है खास- 

कैनवास ह्यू में सबसे खास बात है इसकी 3000 mAh की बैटरी। कंपनी का दावा है कि सुपर पावर सेविंग मोड के साथ आने वाला ये हैंडसेट 30 दिनों का स्टैंडबाय टाइम देता है और यही इस फोन की सबसे बड़ी खासियत है। 

कीमत और उपलब्धता-

माइक्रोमैक्स का ये हैंडसेट 10999 रुपए में लॉन्च किया गया है। इस फोन की बिक्री ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स में इस हफ्ते शुक्रवार (16 जनवरी) से शुरू होगी। 
ये डुअल सिम हैंडसेट (GSM+GSM) एंड्रॉइड किटकैट ऑपरेटिंग सिस्टम (4.4.2 वर्जन) पर काम करता है। कंपनी ने इस बात की घोषणा भी कर दी है कि नए कैनवास ह्यू में एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम का लेटेस्ट वर्जन (लॉलीपॉप 5.0) FOTA तकनीक के जरिए (फर्मवेयर ओवर द एयर तकनीक जिसमें ऑटोमैटिकली यूजर्स के डिवाइस अपडेट हो जाते हैं।) अपडेट कर दिया जाएगा, लेकिन ये कब तक होगा इसकी घोषणा कंपनी ने नहीं की है। कैनवास ह्यू में 5 इंच की एचडी स्क्रीन है (720*1280 पिक्सल का रेजोल्यूशन) है। ये AMOLED स्क्रीन है जिसे स्क्रैच प्रूफ बनाने के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन दिया गया है। माइक्रोमैक्स का ये हैंडसेट गोल्ड और व्हाइट रंगों में लॉन्च किया गया है। पावर की बात करें तो इस फोन में 1.3 GHz का क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसी के साथ, ग्राफिक्स प्रोसेसर (Mali 450 GPU) दिया गया है जो HD गेमिंग सपोर्ट करता है। इसके अलावा, इस फोन में मल्टीटास्किंग के लिए 1GB रैम दी गई है। माइक्रोमैक्स कैनवास ह्यू हैंडसेट में 8GB की इंटरनल मेमोरी दी गई है। इस फोन में कार्ड की मदद से 32GB तक मेमोरी बढ़ाई जा सकती है।
कनेक्टिविटी की बात करें तो इस फोन में 3G, वाई-फाई, माइक्रोयूएसबी, GPS जैसे बेसिक फीचर्स दिए गए हैं। 8 मेगापिक्सल ऑटोफोकस रियर कैमरा के साथ आने वाले इस हैंडसेट में सोनी कंपनी का कैमरा सेंसर लगा हुआ है। इसी के साथ, LED फ्लैश है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 2 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस कैमरा दिया गया है।

No comments:

Post a Comment