Friday, January 30, 2015

हजारों जानें बचाकर शहीद हुआ यह जांबाज, बेटी ने किया सैल्यूट

होके के होई ना, होना ही परचा’ यानी ‘होगा कि नहीं होगा, होके ही रहेगा’ ये हुंकार जब कश्मीर के पुलवामा जिले में मंगलवार को आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए कर्नल एम.एन.राय बड़ी बेटी अलका ने जब अपने पिता को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए भरी तो पूरे देशवासियों की पलके नम हो गई। अलका ने फिर अपने पिता को सैल्यूट किया। पिता को श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद अलका के आंसू रुक नहीं रहे थे।
1 of 6
शहीद पिता को सैल्यूट करती अलका।
सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग, अन्य अधिकारियों और उनके परिवार के सदस्यों ने दिल्ली कैंट इलाके के श्मशान घाट में उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित किए।
कर्नल राय (39) को गणतंत्र दिवस के अवसर पर युद्ध सेवा मेडल से सम्मानित किया गया था। उनके परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटियां और एक पांच साल का बेटा है। जम्मू एवं कश्मीर पुलिस के हेड कांस्टेबल संजीवन सिंह भी मंगलवार रात हुई मुठभेड़ में शहीद हो गए थे। इस मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिद्दीन के दो आतंकवादी भी मारे गए थे। ये आतंकी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे, जिससे हजारों जाने जा सकती थी।
एक नजर
- कर्नल के पिता ने कहा कि वे कर्नल राय की दोनों बेटियों अलका, रिचा, बेटे आदित्य को सेना में ही भेजेंगे। ताकि वे अपने पिता का काम पूरा कर सकें।
- 31 जनवरी को राय की शादी की 14वीं सालगिरह है।
- राय को इसी 26 जनवरी को युद्ध सेवा मेडल दिया गया था। तब उनके दोस्त ने कहा था कि अगली बार अशोक चक्र पक्का।
शव के पास शहीद की पत्नीहजारों जानें बचाकर शहीद हुआ यह जांबाज, बेटी ने किया सैल्यूट

No comments:

Post a Comment