Friday, January 9, 2015

बेस्ट कैमरा से लेकर हाईटेक फीचर्स तक, पिछले 4 दिनों में लॉन्च हुए हैं ये फोन

Lamborghini 88 Tauri : टोनिनो लैम्बोर्गिनी कंपनी ने 3.7 लाख रुपए का स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इसका नाम टोनिनो लैम्बोर्गिनी 88 टॉअरी है। फोन स्टेनलेस स्टील और लेदर से बना है। 
6 of 13

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस फोन में 20 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसी के साथ, 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। एंड्रॉइड 4.4.4 किटकैट ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आने वाला ये फोन 5 इंच की स्क्रीन के साथ आता है। इस स्क्रीन में फुल एचडी क्वालिटी (1080*1920 पिक्सल का रेजोल्यूशन) दिया गया है। ये फोन 2.3 GHz के क्वाड-कोर प्रोसेसर पर काम करता है। 3GB रैम के साथ आने वाले इस फोन की मेमोरी को 64GB तक कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है।
LG G Flex 2 : LG G FLEX 2 में स्नैपड्रैगन 810 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। ये प्रोसेसर काफी पावरफुल है और HD गेमिंग का शौक रखने वाले लोग, या हैवी ऐप्स और मल्टीटास्किंग का इस्तेमाल करने वाले लोगों को ये फोन पसंद आ सकता है। इसके अलावा, इस फोन में 2GB रैम दी गई है जो मल्टीटास्किंग के लिए बेहतर साबित हो सकती है। 
7 of 13

डिस्प्ले की बात करें तो इस फोन में 5.5 इंच की स्क्रीन के साथ फुल एचडी क्वालिटी (1080*1920 पिक्सल रेजोल्यूशन) वाली स्क्रीन है। ये OLED स्क्रीन है जो बैकग्राउंड को ज्यादा शार्प दिखाती है। स्क्रीन के किसी भी कॉर्नर पर देखने पर भी वैसी ही क्वालिटी मिलेगी जैसी मिडिल स्क्रीन में होगी। डिस्प्ले को सुरक्षित रखने के लिए एलजी द्वारा बनाए गए ग्लास कवर का प्रयोग किया गया है, जो गोरिल्ला ग्लास 3 से 20 प्रतिशत ज्यादा टिकाऊ है। कैमरा पावर की बात करें तो इस फोन में 13 मेगापिक्सल का बैक कैमरा है। ये वैसा ही है जैसे पिछले साल लॉन्च हुए LG G3 में सेंसर था। हार्डवेयर के अलावा, सॉफ्टवेयर कैमरा फीचर्स को बेहतर बनाया गया है। लेजर गाइड ऑटोफोकस ज्यादा सटीक इमेज और फोटो क्वालिटी देता है। इसके अलावा, फोटो में नेचुरल टोन भी देता है। 

डुअल LED फ्लैश के कारण खराब या कम रोशनी में भी बेहतर क्वालिटी की फोटोज खींची जा सकती हैं। सेल्फी के लिए 2.1 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में एंड्रॉइड लॉलीपॉप 5.0 (एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम का लेटेस्ट वर्जन) दिया गया है।

Xiaomi Remi 2S : जिओमी के इस नए फोन की बिक्री 9 जनवरी से चीन में शुरू होगी। चीनी मार्केट में इसकी कीमत 699 CYN (लगभग 7100 रुपए) है। हालांकि, भारत में इसकी बिक्री कब से शुरू होगी, इसका अभी आधिकारिक एलान नहीं किया गया है। कंपनी का दावा है कि Redmi 1 के मुकाबले Redmi 2 बेहतर है। इसमें से वो खामियां भी दूर कर दी गई हैं, जो Redmi 1 के साथ थीं। इस फोन में 64 बिट का क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 1.2 GHz का प्रोसेसर दिया गया है। ये प्रोसेसर 1GB रैम और 306 एड्रिनो ग्राफिक्स कार्ड के साथ दिया गया है।
8 of 13

रीडमी 2 में पावरफुल प्रोसेसर के साथ मल्टीटास्किंग के लिए 1GB रैम दी गई है। इसके अलावा, 8 GB इंटरनल मेमोरी है और 32 GB तक कार्ड की मदद से मेमोरी बढ़ाने की सुविधा भी है। पिछले मॉडल की तरह जिओमी रीडमी 2 में भी 4.7 इंच की IPS डिस्प्ले स्क्रीन दी गई है। ये स्क्रीन एचडी क्वालिटी (720*1280 पिक्सल का रेजोल्यूशन) देती है। इसके अलावा, बाकी स्क्रीन रेजोल्यूशन (जैसे 312 पिक्सल प्रति इंच की डेन्सिटी) भी पहले वेरिएंट रीडमी 1S की तरह ही है। जिओमी के रीडमी 2S में कंपनी का अपना यूजर इंटरफेस (MIUI 6) दिया गया है। इसके अलावा, इस फोन में एंड्रॉइड किटकैट 4.4 ऑपरेटिंग सिस्टम है।
Saygus V2 : ये दुनिया का पहला ऐसा फोन है जिसमें 300 GB से ज्यादा मेमोरी बढ़ाने की सुविधा दी गई है। इससे पहले 128GB तक मेमोरी सपोर्ट वाले स्मार्टफोन्स ही उपलब्ध थे। असल में इस फोन में दो 128GB मेमोरी स्पेस वाले कार्ड स्लॉट दिए गए हैं। इसके अलावा, इस फोन में 21 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इस नए स्मार्टफोन में 5 इंच की स्क्रीन के साथ फुल एचडी क्वालिटी (1080*1920 पिक्सल का रेजोल्यूशन) दिया गया है। इसी के साथ, स्क्रीन को कोई नुकसान ना पहुंचे इसलिए कॉर्निंग कंपनी का लेटेस्ट प्रोटेक्शन ग्लास - कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 दिया गया है। अभी तक गोरिल्ला ग्लास 3 ही प्रीमियम और नॉन प्रीमियम स्मार्टफोन्स में आता था। 
9 of 13

इस फोन में 2.5 GHz का पावरफुल क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 801 प्रोसेसर दिया गया है। इस प्रोसेसर के साथ मल्टीटास्किंग के लिए 3GB रैम दी गई है। पावर की बात करें तो गेमर्स और ऐप यूजर्स के लिए ये फोन बहुत अच्छा साबित हो सकता है। इसके अलावा, इस फोन में मल्टीटास्किंग भी बहुत अच्छे से की जा सकेगी। 64GB की इंटरनल मेमोरी के साथ इस फोन में दो माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट दिए गए हैं। जिन यूजर्स को मूवीज स्टोर करनी हैं या बहुत मात्रा में डाटा रखना है उन्हें अलग से पेन ड्राइव रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 

21 मेगापिक्सल कैमरा के रियर कैमरा के साथ इस फोन में ऑटोफोकस के साथ LED फ्लैश लाइट और कई तरह के कैमरा फीचर्स दिए गए हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। ये फ्रंट कैमरा HD सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए बहुत अच्छा साबित हो सकता है।

No comments:

Post a Comment