गैजेट डेस्क। लास वेगास में साल का सबसे पहला टेक शो CES 2105 (कन्ज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो) चल रहा है। इस शो में कई अनोखे स्मार्टफोन्स पेश किए गए हैं। जहां एक ओर 4GB रैम वाले स्मार्टफोन आसुस जेनफोन 2 के लॉन्च होने से हलचल मच गई, वहीं दूसरी ओर सैगस ने भी 320GB मेमोरी वाला फोन लॉन्च कर दिया है। CES 2015 में कई स्मार्टफोन्सलॉन्च हुए हैं। हम आपको बताने जा रहे हैं उनमें से टॉप 13 स्मार्टफोन्स के बारे में।
1 of 13
HTC Desire 826 :
मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए प्रोसेसर के साथ 2GB रैम दी गई है। इस फोन में 16 GB इंटरनल मेमोरी वेरिएंट दिया गया है। HTC डिजायर 826 में 2600 mAh बैटरी दी गई है। इसका स्टैंडबाय टाइम और टॉकटाइम कितना है इसके बारे में अभी तक जानकारी नहीं मिली है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो इस फोन में एंड्रॉइड का लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम वर्जन (लॉलीपॉप 5.0) दिया गया है। इसी के साथ, कंपनी का अपना एंड्रॉइड सेंस यूजर इंटरफेस है जिसे यूजर एक्सपीरियंस के लिए जाना जाता है। बैक कैमरा की बात करें तो इस 5.5 इंच स्क्रीन वाले फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। कंपनी ने इस फोन की कीमत के बारे में अभी तक खुलासा नहीं किया है।
HTC Desire 826 :
डिजायर सीरीज के इस नए स्मार्टफोन में 5.5 इंच की स्क्रीन दी गई है। इस फोन में फुल एचडी स्क्रीन क्वालिटी (1080*1920 पिक्सल रेजोल्यूशन) मिलती है। ये फोन पॉलीकार्बोनेट बॉडी से बना हुआ है। इसमें 64 बिट का क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 615 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन की प्रोसेसर स्पीड 1.7 GHz की है।
मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए प्रोसेसर के साथ 2GB रैम दी गई है। इस फोन में 16 GB इंटरनल मेमोरी वेरिएंट दिया गया है। HTC डिजायर 826 में 2600 mAh बैटरी दी गई है। इसका स्टैंडबाय टाइम और टॉकटाइम कितना है इसके बारे में अभी तक जानकारी नहीं मिली है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो इस फोन में एंड्रॉइड का लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम वर्जन (लॉलीपॉप 5.0) दिया गया है। इसी के साथ, कंपनी का अपना एंड्रॉइड सेंस यूजर इंटरफेस है जिसे यूजर एक्सपीरियंस के लिए जाना जाता है। बैक कैमरा की बात करें तो इस 5.5 इंच स्क्रीन वाले फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। कंपनी ने इस फोन की कीमत के बारे में अभी तक खुलासा नहीं किया है।
HTC Desire 320 : कंपनी ने अपने डिजायर 826 फोन के साथ लो बजट डिजायर 320 भी लॉन्च किया है। इस फोन में 4.5 इंच की स्क्रीन दी गई है। स्क्रीन क्वालिटी HD से कम है (480 x 854 पिक्सल का रेजोल्यूशन और 218 पिक्सल प्रति इंच की डेन्सिटी)।
2 of 13
1.3 GHz के क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ इस फोन में एंड्रॉइड किटकैट 4.4.2 वर्जन ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। डिजायर 320 के 8GB इंटरनल मेमोरी वाले वेरिएंट में 1GB रैम और 4GB इंटरनल मेमोरी वाले वेरिएंट में 512MB रैम दी गई है। इस फोन की स्क्रीन मल्टीटच सपोर्ट करती है। HTC डिजायर 320 में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो LED फ्लैश के साथ आता है। इस कैमरा से HD क्वालिटी के वीडियो रिकॉर्ड किए जा सकते हैं। फ्रंट कैमरा VGA (0.3 मेगापिक्सल क्वालिटी) है।

Asus ZenFone 2 - जेनफोन 2 की सबसे बड़ी खासियत है इसकी रैम। ये दुनिया का पहला 4GB रैम वाला स्मार्टफोनहै। इस फोन की कीमत 199 डॉलर (12652.41 रुपए) है। इस फोन में 2.3 GHz का इंटेल एटम Z3580 64 बिट प्रोसेसर है। हालांकि, ये स्मार्टफोन दो अलग-अलग रैम वेरिएंट 2GB रैम (LPDDR3) और 4GB रैम (LPDDR3) वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है। इस फोन में 16GB, 32GB और 64GB इंटरनल मेमोरी वाले वेरिएंट्स हैं। इस फोन की मेमोरी को कार्ड की मदद से 64GB तक बढ़ाया जा सकता है।
3 of 13
आसुस के अपने जेन यूजर इंटरफेस पर काम करने वाले इस फोन में एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम का लेटेस्ट वर्जन (एंड्रॉइड लॉलीपॉप 5.0) दिया गया है। बाकी फीचर्स की बात करें तो इस फोन में 5.5 इंच की स्क्रीन है। ये स्क्रीन फुल एचडी क्वालिटी (1080*1920 पिक्सल का रेजोल्यूशन) देती है। इसी के साथ, इस स्क्रीन का व्यूइंग एंगल भी अच्छा है (403 पिक्सल प्रति इंच की डेन्सिटी) धूप में भी स्क्रीन पूरी तरह से काली नहीं होगी। स्क्रीन को सुरक्षित रखने के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन दिया गया है। कनेक्टिविटी के मामले में इस फोन में माइक्रो सिम (डुअल GSM सिम), 3G, GPRS, EDGE, GPS/ A-GPS, ब्लूटूथ, वाई-फाई, यूएसबी, NFC और 4G जैसे हाई-टेक फीचर्स दिए गए हैं।
Asus ZenFone Zoom - आसुस के इस स्मार्टफोन में 3X मल्टिपल जूम है। ये फोन बेहतर फोटो क्वालिटी देने के लिए बनाया गया है। इस फोन की कीमत $399 (लगभग 25300 रुपए) है। ये फोन 11.95 mm मोटा है। कंपनी के अनुसार ये दुनिया का सबसे पतला 3X ऑप्टिकल जूम वाला फोन है। आसुस का दूसरा स्मार्टफोन जेनफोन जूम खास तौर पर फोटोग्राफी के शौकीन लोगों के लिए बनाया गया है।
4 of 13
आसुस के जेन यूजर इंटरफेस पर काम करने वाला ये फोन एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम के लेटेस्ट वर्जन (लॉलीपॉप 5.0) पर काम करता है। इस फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसी के साथ, 10 एलिमेंट लेंस और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन जैसे फीचर्स हैं। ये सभी फीचर्स डिजिटल कैमरा में मिलते हैं। लेजर ऑटोफोकस के साथ डुअल कलर रियल टोन फ्लैश भी दिया गया है।

Kodak Smartphone IM5 : कोडक का ये स्मार्टफोन कैमरा सेंटर है। इसकी कीमत 299 यूरो या 249 डॉलर है जो भारतीय करेंसी के अनुसार 15800 रुपए के लगभग होती है। कंपनी का दावा है कि इस हैंडसेट में सबसे बेस्ट फोटो एक्सपीरियंस देगा। Kodak IM5 फोन 2015 की पहली तिमाही में ही बिक्री के लिए आ जाएगा।
5 of 13
इस अफोर्डेबल फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन को बनाने के लिए कोडक ने ब्रिटिश कंपनी बिल्ट के साथ डील की है। इस फोन में सॉफ्टवेयर कैमरा फीचर्स कैसे दिए गए हैं इसके बारे में तो कंपनी ने अभी तक नहीं बताया है, लेकिन कंपनी का दावा है कि ये बहुत बेहतर फोटो क्वालिटी देगा। कोडक के IM5स्मार्टफोन में 5 इंच की HD स्क्रीन (720*1280 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली) दी गई है। एंड्रॉइड किटकैट 4.4 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाले इस फोन में एंड्रॉइड का लेटेस्ट वर्जन लॉलीपॉप 5.0 अपडेट किया जा सकता है। 1.7 GHz के ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ इस फोन में 1GB रैम दी गई है। प्रोसेसर का मॉडल कौन सा है इसके बारे में भी अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। कोडक के इस फोन में 8 GB इंटरनल मेमोरी है जिसे कार्ड की मदद से 32GB तक बढ़ाया जा सकता है।

No comments:
Post a Comment