Tuesday, January 13, 2015

NEW: भारतीय रेल का तोहफा, आज से शुरू होगी देश की पहली CNG TRAIN

NEW: भारतीय रेल का तोहफा, आज से शुरू होगी देश की पहली CNG TRAINफोटोः दिल्ली के शकूरबस्ती रैक से निकलती देश की पहली सीएनजी ट्रेन
 
नईदिल्ली. हरित ईंधन के इस्तेमाल की ओर अब भारतीय रेल ने एक कदम बढ़ा दिया है। देश की पहली सीएनजी डीईएमयू को आज से शुरू किया जा रहा है। केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु मंगलवार को रेवाड़ी-रोहतक के बीच पहली सीएनजी ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। यह ट्रेन डीजल और सीएनजी दोनों पर चलेगी। रेल मंत्रालय के एक सीनियर अधिकारी के मुताबिक, सीएनजी ट्रेन के इस्तेमाल से ग्रीनहाउस गैसों का उत्सर्जन कम होगा। इसके साथ ही रेलवे की ओर से डीजल की खपत भी कम होगी। 13 जनवरी की शाम पांच बजे दिल्ली से विशेष ट्रेन से रेलमंत्री सुरेश प्रभु रेवाड़ी जंक्शन पहुंचेंगे। 
 
1400 एचपी का इंजन किया डिजाइन
 
रेलवे ने सीएनजी ट्रेन चलाने के लिए 1400 एचपी का इंजन डिजाइन किया है। इस इंजन से डीजल और सीएनजी दोनों से ट्रेन को चलाया जा सकेगा। सूत्रों के मुताबिक, रेलवे जल्द ही ऐसी ही और ट्रेन भी चलाने पर विचार कर रही है।
 
मौजूद रहेंगे कई मंत्री
 
रेलमंत्री के अलावा कई केंद्र और प्रदेश के मंत्री भी इस दौरान मौजूद रहेंगे। स्टेशन अधीक्षक गोपाल भाटी के मुताबिक, रेलमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। स्टेशन पर सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं। भाटी ने बताया कि दोपहर करीब 3 बजे रेलमंत्री और रेल मंत्रालय के आला अधिकारी विशेष ट्रेन से नई दिल्ली स्टेशन से रेवाड़ी के लिए रवाना होंगे।]
फोटोः रेवाड़ी जंक्शन पर खड़ी देश की पहली सीएनजी ट्रेन
 
देश में पहली बार हो रहा है प्रयोग
 
- देश में पहली बार हो रहा है सीएनजी डीईएमयू का प्रयोग।
- 40 फीसदी सीएनजी और 60 फीसदी डीजल से चलता है इंजन।
- चेन्नई के इंटेग्रल कोच फैक्ट्री में हुआ है इंजन तैयार।
- दिल्ली से इंजन को मुहैया कराई जाएगी सीएनजी।
- शकूरबस्ती जंक्शन, दिल्ली में होगा मेंटेनेंस।
फोटोः इंजन के अंदर लगी सीएनजी किट
 
सीएनजी से खर्च में आएगी कमी
 
सीएनजी डीएमयू रैक के संचालन में 30 फीसदी कंप्रेस्ड नेचुरल गैस और 70 फीसदी डीजल का प्रयोग किया जा रहा है। सीएनजी के प्रयोग से जहां खर्च में कमी आएगी, वहीं पर वायु प्रदूषण भी कम होगा। शकूरबस्ती में सीएनजी की रिफिलिंग होगी।
 
रविवार को बंद रहेगा रैक
 
सीएनजी डीएमयू रैक का संचालन सोमवार से शनिवार के बीच चलाया जाएगा। रविवार को संचालन ठप रहेगा। डीएमयू शेड के अधिकारी रविंद्र कुमार राणा ने बताया कि शनिवार को अपना चक्कर पूरा करने के बाद रैक को शकूरबस्ती लाया जाएगा, जहां मेंटीनेंस के साथ ही सीएनजी की रिफिलिंग की जाएगी।

No comments:

Post a Comment