नया साल शुरू होने में सिर्फ कुछ दिन बाकी रह गए हैं। अगर आप नए साल जश्न मनाना चाहते हैं या कहीं जाना चाहते हैं या फिर बिना झंझट के बिल भरना चाहते हैं और फोटो या वीडियो एडिट करना चाहते हैं तो गूगल प्ले पर कई काम के ऐप्स मौजूद हैं। क्या आप भी अपने स्मार्टफोन पर फेसबुक और वॉट्सऐप ही यूज करते रह जाते हैं? अगर ऐसा है तो शायद आप अपने मोबाइल का पूरा फायदा नहीं उठा रहे हैं। आपको बताने जा रहा है ऐसे 10 ऐप्स के बारे में जो साल के आखिरी दिनों में बेहद काम के साबित हो सकते हैं।
फ्री रीचार्ज पाने और स्मार्ट बिलिंग के लिए- Pay Bills, Recharge & Transfer
न्यू इयर के समय अगर आप कहीं घूमने जा रहे हैं और कोई बिल देना बकाया है तो समय की कमी के कारण इस ऐप का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस ऐप की मदद से एयरटेल, वोडाफोन, आइडिया, रिलायंस, BSNL, MTNL, टाटा डोकोमो, एयरसेल, यूनीनॉर, MTS, वीडियोकॉन और अन्य मोबाइल सर्विसेज के रीचार्ज किए जा सकते हैं।
इसके अलावा, डिश टीवी, पोस्टपेड एयरटेल लैंडलाइन बिल, आंद्रप्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली, झारखंड, राजस्थान जैसे राज्यों के इलेक्ट्रिसिटी बिल भी इस ऐप की मदद से भरे जा सकते हैं। इस ऐप से मिंत्रा, बुक माई शो, जैबॉन्ग जैसी साइट्स से शॉपिंग और बुकिंग भी की जा सकती है। पेमेंट के लिए मास्टरकार्ड और वीजा डेबिट कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा, यूजर्स के बैंक का क्रेडिट कार्ड भी इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐप की मदद से फ्री रीचर्ज भी यूजर्स को मिल सकते हैं।
खबर बनाने तक इस ऐप को गूगल प्ले पर 35,768 लोग रेटिंग दे चुके थे। इस ऐप का साइज 2.6MB का है। इसके अलावा, इसे डाउनलोड करने के लिए एंड्रॉइड जिंजरब्रेड (2.3.3 वर्जन) या उससे आगे के ऑपरेटिंग सिस्टम की जरूरत होगी
इस ऐप की मदद से क्रैक ऑन शेक, क्रैक ऑन टच और ऑटो क्रैक टाइमर भी लगाया जा सकता है। सबसे अच्छी बात है टूटी हुई स्क्रीन पर कोई भी ऐड दिखाई नहीं देता है जैसा की हर ऐप के साथ होता है। खबर बनाने तक इस ऐप को गूगल प्ले पर 60,136 लोग रेटिंग दे चुके थे। इस ऐप का साइज 4.6MB का है।
अगर आप नए साल में किसी नई जगह पर घूमने जाना चाहते हैं और उस जगह के बारे में जानकारी नहीं है तो ये ऐप आपकी मदद कर सकता है। इस ऐप के डाटाबेस में 150 शहरों की डिटेल्स दी गई हैं। ऑनलाइन के साथ-साथ इस ऐप के जरिए ऑफलाइन मोड में भी किसी शहर की जानकारी पाई जा सकती है।
किसी शहर में कहा होटल हैं, टूरिस्ट स्पॉट हैं, स्पोर्ट्स सेंटर, फिटनेस सेंटर, आर्ट गैलरी, बार, पब, नाइटलाइफ, कॉन्सर्ट, थिएटर्स, रेल्वे स्टेशन, बस स्टॉप, एयरपोर्ट यहां तक की कहां फ्री वाई-फाई जोन है इसके बारे में भी जानकारी इस ऐप के जरिए मिल सकती है। खबर बनाने तक गूगल प्ले पर इस ऐप को 1,768 लोग रेटिंग दे चुके थे। इस ऐप का साइज गैजेट पर कितना होगा ये डाउनलोड करने वाले यूजर के डिवाइस पर निर्भर करेगा। अगर आप भी इस ऐप को डाउनलोड करना चाहते हैं तो इसके लिए एंड्रॉइड जिंजरब्रेड (2.2 वर्जन) या उससे ऊपर के ऑपरेटिंग सिस्टम की जरूरत होगी।
यदि आप नॉर्थ इंडियन फूड या फिर साउथ इंडियन कुजिन पसंद करते हैं, तो Indian Recipes Offline ऐप का यूज एंड्रॉइड डिवाइस पर कर सकते हैं। इंडियन क्लासिक रेसिपी ऑफलाइन उपलब्ध है। इस ऐप के जरिए आप चाइनीज, कॉन्टिनेंटल और थाई कुजिन भी तैयार कर सकते हैं।
इस ऐप पर सबसे ज्यादा इंडियन फूड्स और रेसिपी का कलेक्शन है। इस ऐप में 10000 से ज्यादा मास्टर शेफ रेसिपी 6 कैटेगरी में उपलब्ध है। ये 6 कैटेगरी हैं वेगन, वेजिटेरियन, ड्रिंक्स, डेजर्ट, स्नैक्स और स्वीट्स। आप आसानी से कैटेगरी के हिसाब से अपनी पसंद का खाना बना सकते हैं।
इस ऐप का साइज 9.3 MB का है। इसके अलावा, खबर बनाने तक इस फोन को गूगल प्ले पर 1,420 लोग रेटिंग दे चुके थे। इसे 10000 लोग अब तक डाउनलोड कर चुके हैं। अगर आप भी इस ऐप को डाउनलोड करना चाहते हैं तो इसके लिए एंड्रॉइड फ्रोयो (2.2 वर्जन) या उससे आगे के ऑपरेटिंग सिस्टम की जरूरत होगी।
दि आप लगातार बैटरी की समस्या से जूझ रहे हैं और अपने डिवाइस को दिन में सिर्फ एक ही बार चार्ज करना चाहते हैं तो आपको Easy Battery Saver ऐप यूज करना चाहिए। इस एंड्रॉइड ऐप को बैटरी की लाइफ सेव करने के लिए ही डिजाइन किया गया है। आप जनरल सेविंग मोड, सुपर पॉवर सेविंग मोड, एडवांस कस्टमाइस्ड मोड और नॉर्मल मोड, इन चार ऑप्शन्स में से किसी एक का उपयोग कर बैटरी की लाइफ बचा सकते हैं। यह ऐप यूजर फ्रेंडली है और इसे ऑपरेट करना भी आसान है। इसे आपगूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
अलग-अलग मोड्स में सेटिंग्स भी बदल जाती हैं। जैसे सुपर पावर सेविंग मोड से फोन के स्टैंडबाय टाइम पर असर पड़ेगा और जनरल सेविंग मोज में नेटवर्क कंट्रोल, स्क्रीन ब्राइटनेस जैसी चीजों को देखा जाएगा। खबर बनाने तक गूगल प्ले पर इस ऐप को 924,507 लोग रेटिंग दे चुके थे। इस ऐप का साइज 1.8MB का है। इसे डाउनलोड करने के लिए एंड्रॉइड जिंजरब्रेड (2.2 वर्जन) या उससे आगे के ऑपरेटिंग सिस्टम की जरूरत होगी।
No comments:
Post a Comment