Wednesday, December 24, 2014

डिस्काउंट के साथ उपलब्ध हैं ये होम प्रोडक्ट्स, जानें कीमत और फीचर्स

नया साल आने वाला है। न्यू ईयर और क्रिसमस के मौके पर अगर आप अपने घर के लिए डिस्काउंट ऑफर में कुछ होम अप्लायंस या पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स खरीदना चाहते हैं तो हम आपको बताने जा रहे हैं डिस्काउंट ऑफर में आने वाले प्रोडक्ट्स के बारे में।डिस्काउंट के साथ उपलब्ध हैं ये 10 होम प्रोडक्ट्स, जानें कीमत और फीचर्स
(नोट: ये प्रोडक्ट्स अलग-अलग ई-कॉमर्स वेबसाइट्स से लिए गए हैं। रिटेल स्टोर्स की कीमतों में अंतर हो सकता है।)
 
Sony KDL-40R470B Full HD LED

MRP- 37,642 रुपए
डिस्काउंट प्राइज-  35,200 रुपए
 
40 इंच की स्क्रीन के साथ ये टीवी फुल एचडी रेजोल्यूशन देता है। इस टीवी में यूजर्स को 89 डिग्री का व्यूइंग एंगल मिलता है। पिक्चर क्वालिटी के मामले में ये एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। इस टीवी में कंपनी की तरफ से 1 साल की रिपेयर वारंटी मिलती है। इसके अलावा, 2 ऑडियो स्पीकर्स भी हैं। इस टीवी में 8 वॉट के स्पीकर्स दिए गए हैं। इस टीवी में एंड्रॉइड 2.3 (जेलीबीन ऑपरेटिंग सिस्टम) और उससे ऊपर के और iOS 5 या ऊपर के ऑपरेटिंग सिस्टम वाले गैजेट्स सपोर्ट हो सकते हैं। नेटवर्क से इस टीवी को आसानी से कनेक्ट किया जा सकता है। Micromax 50B5000FHD
MRP- 59999 रुपए
डिस्काउंट प्राइज-  33,990
 

50 इंच की स्क्रीन के साथ आने वाला ये टीवी फुल एचडी डिस्प्ले क्वालिटी देता है। इस टीवी में कनेक्टिविटी के लिए यूएसबी और HDMI (प्रोजेक्टर से कनेक्ट करने वाले पोर्ट्स जिससे वीडियो और ऑडियो मल्टीमीडिया डाटा ट्रांसफर होता है।) पोर्ट्स दिए गए हैं। इस टीवी में कई ऐसे फीचर्स हैं जो यूजर्स को पसंद आ सकते हैं। इस टीवी का व्यूइंग एंगल 170 डिग्री का है। कुल मिलाकर बड़ी स्क्रीन के साथ आने वाला ये एक अच्छा गैजेट साबित हो सकता है। Operon Comfort 623 Arm Type Bp MonitorMRP- 2800 रुपए
डिस्काउंट प्राइस- 1142 रुपए

बीपी चेक करने के लिए ये एक अच्छा गैजेट साबित हो सकता है। इस डिवाइस में 60 रीडिंग मेमोरी सेव करने लायक मेमोरी स्पेस है। इस डिवाइस में पल्स रेट, बल्ड प्रेशर (हाई और लो) देखा जा सकता है। इसी के साथ, ये बीपी मॉनिटर लो बैटरी होने पर यूजर्स को नेटिफिकेशन भी दे देता है। इस बीपी मॉनिटर के साथ कंपनी की तरफ से 15 महीने की वारंटी भी मिलेगी। 

No comments:

Post a Comment