वडनगर (गुजरात)। वडनगर... प्राचीन इतिहास की अनगिनत यादें समेटे हुए एक प्राचीन नगर। आज भले ही वडनगर का नाम भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से पहचाना जाता हो, लेकिन यह बात बहुत कम लोग ही जानते हैं कि इसका अतीत भी भव्यता से पूर्ण था। उस समय भी गुजरात में यह जगह चर्चित थी और और आज भी इस पर दुनिया की नजर टिकी हुई है
दरअसल वडनगर एक टीले पर बसा हुआ है। प्राचीन समय से ही यहां लगातार महलों, भवनों का निर्माण होता रहा। वे नष्ट होते रहे, फिर उन पर निर्माण कार्य होता चला गया। इस तरह वर्तमान में वडनगर भूतल से लगभग 7 फीट ऊंचा है। इसके नीचे पुराने नगरों के अवशेष दबे पड़े हैं।
इसीलिए यहां जब भी खुदाई होती है तो प्राचीन मानव सभ्यता के कुछ न कुछ अवशेष निकल आते हैं। वडनगर का उल्लेख पुराणों और महान चीनी यात्री ह्वेनसांग (7वीं शताब्दी) की यात्रा वृत्तांतों में भी एक समृद्ध शहर के रूप में मिलता है।
No comments:
Post a Comment