जयपुर. 2014 शिक्षा जगत से काफी हलचल वाला रहा। जहां दो परीक्षाओं आरपीएससी और आरपीएमटी कराने वाली संस्थाओं की लापरवाही से राज्य की साख गिरी, वहीं आईएएस और आईआईटी जैसी बड़ी परीक्षा में दो होनहारों ने टॉप पर प्रदेश का मान बढ़ाया।
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा 2013 में जयपुर के गौरव अग्रवाल देशभर में पहले स्थान पर रहे। इस परिक्षा का रिजल्ट जनवरी 2014 में आया था। गौरव ने हॉन्ग-कॉन्ग में सिटी ग्रुप की सवा करोड़ रु. सालाना पैकेज की नौकरी छोड़कर आईएएस की तैयारी की। राजस्थान से 24 साल बाद किसी अभ्यर्थी ने टॉप किया। वे इससे पहले आईपीएस का पद भी छोड़ चुकें हैं। इससे पहले 1976 में अजमेर निवासी आशा सिंह ने आईएएस की परीक्षा में पहला स्थान पाया था।
जयपुर के ही डॉ. रोमन सैनी ने 21वीं रैंक हासिल की। इस परीक्षा में सीसैट लागू होने के बाद हिंदी भाषी परीक्षार्थियों की सफलता दर में गिरावट आई है।
No comments:
Post a Comment