गैजेट डेस्क। ब्लैकबेरी कंपनी ने अपना लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन 'ब्लैकबेरी क्लासिक' लॉन्च कर दिया है। इस फोन में कंपनी ने QWERTY स्टाइल की-बोर्ड दिया है। टच डिवाइसेस के ट्रेंड को एक बार फिर पीछे छोड़ते हुए ब्लैकबेरी क्लासिकस्मार्टफोन में कंपनी ने टच एंड टाइप फीचर दिया है। अपने कम बैक के लिए ब्लैकबेरी ने पुरानी तकनीक का सहारा अपनाया है। ऐसे में ये फोन यूजर्स को कितना लुभा पाता है ये तो वक्त ही बताएगा।
कीमत- इस फोन की कीमत भारत में कितनी होगी इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है। ब्लैकबेरी क्लासिक फोन प्री-ऑर्डर के लिए $449 (28444.13 रुपए) में कनाडा और अमेरिका में आ गया है।
क्या है खास-
* टच एंड टाइप डिवाइस- टच स्क्रीन के साथ यूजर्स को फिजिकल कीबोर्ड भी दिया गया है।
* नया ऑपरेटिंग सिस्टम- इस फोन में कंपनी के BB OS (ब्लैकबेरी ऑपरेटिंग सिस्टम) का 10.3.1 वर्जन ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है।
* बेहतर मेमोरी- क्लासिक स्मार्टफोन में 2GB रैम के साथ 16 GB की इंटरनल मेमोरी दी गई है। इसी के साथ, मेमोरी को कार्ड की मदद से 128GB तक बढ़ाया जा सकता है।
ब्लैकबेरी का ये बहुचर्चित स्मार्टफोन क्लासिक कंपनी के बोल्ड और कर्व सीरीज के डिवाइसेस की तरह डिजाइन किया गया है। इस स्मार्टफोन में बेहतर बैटरी, बड़ी ऐप लाइब्रेरी और अमेजन.कॉम के एंड्रॉइड ऐप स्टोर की सीधी एक्सेस है। इस फोन का ब्राउजर पहले किसी भी ब्लैकबेरी फोन से तीन गुना ज्यादा तेज है
3.5 इंच की HD स्क्रीन (720*720 पिक्सल की स्क्रीन) दी गई है। इसके अलावा, फोन का वजन 178 ग्राम का है। Fonearena वेबसाइट के मुताबिक इस फोन में 2G डाटा का इस्तेमाल करने पर 17 घंटों का टॉकटाइम मिलता है।
इस फोन में 1.5GHz की स्पीड का डुअल कोर (दो लेयर वाला) प्रोसेसर है। जहां आज क्वाड-कोर (चार लेयर वाला) और ऑक्टा-कोर (आठ लेयर वाला) प्रोसेसर वाले स्मार्टफोन्स आने लगे हैं, वहीं डुअल कोर प्रोसेसर कुछ यूजर्स को निराश कर सकता है। क्वाड-कोर और ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के मुकाबले डुअल कोर प्रोसेसर धीमा चलता है।
कैमरा की बात करें तो इस फोन में 8 मेगापिक्सल का बैक कैमरा है और उसके साथ LED फ्लैश दिया गया है। इसी के साथ, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। थोड़े पुराने डिजाइन और फीचर्स के साथ ब्लैकबेरी क्लासिक स्मार्टफोन कब तक भारतीय मार्केट में आता है इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है।
No comments:
Post a Comment