Wednesday, December 17, 2014

हिंदी सपोर्ट के साथ लॉन्च हुआ स्पाइस का एंड्रॉइड वन स्मार्टफोन

Spice Dream Uno H

स्पाइस कंपनी ने अपने लोकप्रिय एंड्रॉइड वन स्मार्टफोन ड्रीम UNO का नया वर्जन लॉन्च कर दिया है। इस फोन में हिंदी सपोर्ट भी जोड़ा गया है। ये पहली बार है जब किसी एंड्रॉइड वन फोन में भारतीय भाषा का सपोर्ट आया है। स्पाइस के इस फोन की कीमत 6499 रुपए रखी गई है।क्या है एंड्रॉइड वन-

एंड्रॉइड वन असल में गूगल द्वारा बनाया गया एक स्टैंडर्ड है जिसमें लेटेस्ट सॉफ्टवेयर के साथ बढ़िया हार्डवेयर कम कीमत में यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें गूगल की तरफ से सिक्युरिटी अपडेट्स और सॉफ्टवेयर प्रोवाइड कराया जाएगा। कम कीमत और बढ़िया सॉफ्टवेयर के कारण एंड्रॉइड वन सीरीज के फोन भारत जैसे उभरते हुए देशों के लिए बनाए गए हैं। एंड्रॉइड वन सीरीज को सबसे पहले भारत में लॉन्च किया गया था। 

इस सीरीज में माइक्रोमैक्स कैनवास A1, कार्बन स्पार्कल V, स्पाइस ड्रीम UNO फोन्स शामिल थे जिनमें अब स्पाइस का ड्रीम UNO H स्मार्टफोन जुड़ गया है।  जल्द ही इस सीरीज के सेकंड बैच के स्मार्टफोन्स भी लॉन्च होंगे। 
और क्या है खास-

* गूगल की तरफ से मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स।
* स्‍मार्टफोन्‍स में सभी गूगल ऐप्स होंगे मौजूद।
* सभी एंड्रॉइड वन स्मार्टफोन्स में होगा क्वाड-कोर प्रोसेसर।
* गूगल कई नेटवर्क ऑपरेटर्स के साथ मिलकर यूजर्स को सस्ते डाटा पैक्स उपलब्ध कराएगा।
* हमेशा लेटेस्ट सॉफ्टवेयर उपलब्ध रहेगा। गूगल की तरफ से एंड्रॉइड 5.0 L अपडेट आते ही एंड्रॉइड वन सीरीज में सबसे पहले इसे अपडेट किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment