Micromax YU Yureka
8 of 10
कीमत- 8999 रुपए
5.5 इंच की स्क्रीन वाला ये फैबलेट हाल ही में पेश किया गया है। हालांकि, इसकी बिक्री 2015 जनवरी से शुरू होगी, लेकिन 2014 के सबसे शक्तिशाली लो बजट फोन्स में इसकी गिनती की जा सकती है। इस फोन में बहुत बेहतरीन स्पेसिफिकेशन हैं। माइक्रोमैक्स की तरफ से पहली बार 64 बिट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 615 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर किसी हैंडसेट में दिया गया है।
64 बिट प्रोसेसर का मतलब है कि प्रोसेसर फोन में ज्यादा रैम, ज्यादा मेमोरी और बेहतर कैमरा फीचर्स सपोर्ट कर सकता है। 64 बिट प्रोसेसर के साथ फोन में बेहतर हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर फीचर्स दिए जा सकते हैं। इससे बेहतर बैटरी बैकअप भी मिलता है। बता दें कि आईफोन में भी 64 बिट प्रोसेसर मिलता है।
इस फोन की स्क्रीन 80 डिग्री का व्यूइंग एंगल देती है। इसके अलावा, इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसी के साथ, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Huawei Honor Holly
9 of 10
कीमत- 6999 रुपए
हुआवी कंपनी का लेटेस्ट लो बजट स्मार्टफोन हॉनर होली कम कीमत में प्रीमियम स्पेसिफिकेशन देता है। इस फोन में 5 इंच की HD स्क्रीन दी गई है। इसके अलावा, 1.3 GHz का क्वाड-कोर मीडियाटेक MT6582 प्रोसेसर है। इस फोन में 1 GB रैम दी गई है और ये एंड्रॉइड किटकैट (4.4.2 वर्जन) ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
8 मेगापिक्सल के रियर कैमरा के साथ इस फोन में 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 16GB की इंटरनल मेमोरी है और इसे कार्ड की मदद से बढ़ाया भी जा सकता है।

Nokia (Microsoft) Lumia 625
10 of 10
कीमत- 9451 रुपए
माइक्रोसॉफ्ट के इस स्मार्टफोन में 4G फीचर दिया गया है। ये फोन 4.7 इंच की स्क्रीन के साथ आता है। फोन का रेजोल्यूशन एचडी फोन के मुकाबले कम है। स्क्रीन पर स्क्रैच ना लगे इसलिए कॉर्निंग कंपनी का गोरिल्ला ग्लास 2 प्रोटेक्शन गार्ड स्क्रीन पर लगाया गया है।
पावर के लिए इस फोन में 1.2 GHz स्पीड वाला डुअल कोर (दो लेयर वाला) प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा, 512 MB रैम दी गई है। मेमोरी की बात करें तो इस फोन में 8 GB की इंटरनल मेमोरी दी गई है और 64 GB तक कार्ड की मदद से मेमोरी बढ़ाने की सुविधा है।
इस फोन में 5 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस कैमरा है इसी के साथ, LED फ्लैश की सुविधा भी दी गई है। ये कैमरा लो लाइट में भी अच्छी फोटोज खींच सकता है। फ्रंट में बहुत कम पावर का कैमरा (VGA फ्रंट कैमरा) दिया गया है जो सिर्फ वीडियो कॉलिंग के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। ये फोन विंडोज फोन ऑपरेटिंग सिस्टम (वर्जन 8) पर काम करता है। कंपनी के अनुसार इस फोन की 2000 mAh की बैटरी 552 घंटों का स्टैंडबाय टाइम और 24 घंटों का टॉकटाइम (2G) और 15.10 घंटों का टॉकटाइम (3G) डाटा पर देती है।

No comments:
Post a Comment