सभी फ्लाइट्स के लिए है ऑफर
यह स्पेशल ऑफर गोएयर के नेटवर्क पर सभी फ्लाइट के लिए है और इन डिस्काउंटेड टिकट पर एक जनवरी से 31 मार्च 2015 तक यात्रा की जा सकेगी। इस ऑफर के तहत टिकटों की बुकिंग 21 दिसंबर से 25 दिसंबर 2014 के दौरान करवाई जा सकती है।
कमजोर ट्रैफिक के चलते किया ऑफर
गोएयर के चीफ एक्जीक्यूटिव जिओरजिओ डे रोनी ने कहा कि जनवरी-मार्च तिमाही पारंपरिक रूप से कम ट्रैफिक वाला समय होता है, इस ऑफर का उद्देश्य इस कमजोर समय में हवाई सफर को प्रतिस्पर्द्धी बनाकर यात्रियों की संख्या बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि यह न्यूनतम कीमत या सस्ते किराये का ऑफर नहीं है बल्कि कमजोर समय के दौरान किराये को अधिक प्रतिस्पर्द्धी बनाया गया है। रोनी ने कहा कि उनकी कंपनी तभी आगे बढ़ सकती है जब वह फायदे में रहे और वह अपने नेटवर्क और फ्लीट को विकसित करती रहे। मुंबई की यह कंपनी देश में 22 स्थानों के लिए सीधी उड़ाने उपलब्ध कराती है और इसके फ्लीट में 19 एयरबस ए320 विमान शामिल हैं।
No comments:
Post a Comment