Thursday, December 18, 2014

MICROMAX ने पेश किया अपना पहला YU फोन, कीमत 8999 रुपए

कंपनी के फाउंडर राहुल शर्मा फोन के बारे में जानकारी देते हुए

गैजेट डेस्क। भारतीय कंपनी माइक्रोमैक्स ने गुुरुवार को अपने नए ब्रांड YU के तहत पहला स्मार्टफोन यूरेका पेश कर दिया। इस फोन की सबसे बड़ी खूबियों में से एक है इसका ऑपरेटिंग सिस्टम CyanogenMod, जो फीचर्स को पूरी तरह से कस्टमाइज करने की सुविधा देता है । यह ऑपरेटिंग सिस्टम खुद-ब-खुद हर महीने अपडेट होता रहेगा। फोन को पेश करते हुए माइक्रोमैक्स के फाउंडर राहुल शर्मा ने बताया कि 4जी सपोर्ट मिलने पर इस डिवाइस में 4 मिनट में फुल एचडी मूवी डाउनलोड की जा सकेगी। ये डिवाइस अधिकतम 150MBPS की स्पीड देती है। 

No comments:

Post a Comment