Friday, December 26, 2014

2014 के सबसे पावरफुल लो बजट स्मार्टफोन्स, जानें कीमत और फीचर्स

गैजेट डेस्क। साल 2014 खत्म होने में अब सिर्फ कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। इस साल टेक जगत में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिले। जहां, एक ओर नोकिया कंपनी के फोन अब मार्केट में माइक्रोसॉफ्ट के नाम से देखने को मिलेंगे, वहीं लो बजट मार्केट सेग्मेंट में एंड्रॉइड के अलावा, भी फायरफॉक्स और सायानोजेन जैसे ऑपरेटिंग सिस्टम आ गए हैं। 2014 में बहुत सेस्मार्टफोन्स लॉन्च हुए, लेकिन कुछ ने काफी लोकप्रियता हासिल की। Dairyphoneआपको बताने जा रहा है 2014 के ऐसे लो बजट स्मार्टफोन्स के बारे में जो कम कीमत में हाई पावर और बेहतरीन फीचर्स देते हैं। इस साल ये स्मार्टफोन्स किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहे। 
1 of 10
Motorola Moto E

कीमत- 6999 रुपए

इस साल लॉन्च हुआ मोटोरोला का मोटो E स्मार्टफोन साल के सबसे चर्चित फोन्स में से रहा। ऑनलाइन बिक्री में आउट ऑफ स्टॉक हुआ मोटोरोला का ये स्मार्टफोन कम कीमत में गूगल का लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम किटकैट (4.4 वजर्न) लेकर आया था। बढ़िया सॉफ्टवेयर के साथ हार्डवेयर ने इस फोन को और बेहतर बनाया। 

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो 4.3 इंच की स्क्रीन के साथ एचडी से कम स्क्रीन क्वालिटी है (qHD 540x960 पिक्सल का रेजोल्यूशन) इसी के साथ, स्क्रीन पर स्क्रैच ना लगे इसलिए कॉर्निंग कंपनी का गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन दिया गया। 

1.2 GHz का डुअल कोर प्रोसेसर और 1 GB रैम के साथ 4 GB की इंटरनल मेमोरी दी गई है। 5 मेगापिक्सल के रियर कैमरा के साथ इस फोन में वॉटर नैनो कोटिंग है जिसकी वजह से ये वाटर प्रूफ बनता है। ये डुअल सिम फोन फ्रंट कैमरा की सुविधा नहीं देता है। 

No comments:

Post a Comment