Friday, December 19, 2014

कार के लिए नया एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम बना रही है गूगल!

कार के लिए नया एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम बना रही है गूगल!गैजेट डेस्क। हाल ही में खबरें आ रही हैं की गूगल अब एंड्रॉइड के नए वर्जन पर काम कर रही है। इस नए वर्जन का नाम एंड्रॉइड M होगा और ये स्मार्ट कार के लिए बनाया जा रहा है। समाचार एजेंरी रॉयटर्स के मुताबिक नया एंड्रॉइड M गूगल के तत्कालीन कार सिस्टम एंड्रॉइड ऑटो से अलग होगा। नए सिस्टम को स्मार्टफोन से कनेक्ट कर इंटनरेट चलाने की जरूरत नहीं होगी। ये नया कदम कार और एंड्रॉइड की दुनिया में नई क्रांती ला सकता है। 

रॉइटर्स के मुताबिक कार में एंड्रॉइड इंटिग्रेट करने के बाद ऑपरेटिंग सिस्टम सीधे कार सिस्टम को एक्सेस कर सकेगा। सेंसर्स, कैमरा और बाकी फीचर्स सीधे कंट्रोल किए जा सकेंगे। सूत्रों का कहना है कि ये फीचर अगले एक साल तक गूगल द्वारा लॉन्च नहीं किया जाएगा। इस नए एंड्रॉइड वर्जन का नाम एंड्रॉइड M क्यों रखा गया है इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है। 

No comments:

Post a Comment