Friday, December 26, 2014

40 की नगमा, 43 की तब्बू, Single हैं बॉलीवुड की 35+ ये 10 एक्ट्रेसेस

इन दिनों राजनीति में सक्रिय एक्ट्रेस नगमा आज अपना 40वां बर्थ डे मना रही हैं। वो तेलुगु और तमिल फिल्मों की सफल अभिनेत्री हैं, लेकिन उन्होंने अपना फिल्मी करियर बॉलीवुड से ही शुरू किया था।
1 of 10
फाइल फोटो- नगमा
 
1990 में फिल्म ‘बागी’ से उनका करियर शुरू हुआ था। इसमें उनके साथ सलमान खान थे। ये फिल्म उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में 7वें नंबर पर थी। बॉलीवुड में पहली हिट के बावजूद नगमा ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री का रुख किया।

नगमा का फिल्मी सफर
 
वो अब तक तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ सहित 50 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं। हालांकि, उनका बॉलीवुड करियर सीमित लेकिन अच्छा रहा। बॉलीवुड में उन्होंने कई सफल फिल्में दीं, जिनमें 'बागी' (1990), 'यलगार' (1992), 'सुहाग' (1994), 'लाल बादशाह' (1999), 'कुंवारा' (2000), 'अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों' (2004) शामिल हैं।
 
क्रिकेटर सौरव गांगुली से जुड़ा नाम
फिल्मों के अलावा, नगमा सबसे ज्यादा क्रिकेटर सौरव गांगुली से अफेयर को लेकर सुर्खियों में रहीं। उन्होंने तो सौरव के प्रति अपना प्यार जाहिर भी कर दिया था, लेकिन गांगुली ने कभी सार्वजिनक रूप से इस रिश्ते को नहीं कबूला और कुछ साल के रिलेशनशिप के बाद वो अपनी पत्नी के पास वापस लौट गए।
 
गांगुली के अलावा, भोजपुरी एक्टर रवि किशन से भी उनका नाम जुड़ा। हालांकि, नगमा ने अब तक शादी नहीं की है। इन दिनों वो फिल्मों से दूर कांग्रेस नेता के तौर पर राजनीति में किस्मत आजमा रही हैं।

अमीषा पटेल, 38 साल
40 की नगमा, 43 की तब्बू, Single हैं बॉलीवुड की 35+ ये 10 एक्ट्रेसेस
जन्म- 9 जून, 1976
 
अमीषा पटेल ने साल 2000 में फिल्म 'कहो न प्यार है' से बॉलीवुड में एंट्री ली। इसके बाद 'ग़दर: एक प्रेम कथा' और 'रेस -2' जैसी कुछ सफल फिल्मों में भी काम किया। फिल्मकार विक्रम भट्ट के साथ उनके अफेयर की खबरें मीडिया में खूब छाई रहीं। 38 साल की हो चुकीं अमीषा के बारे में साल 2013 में खबर आई थी कि वे अपने बिजनेस पार्टनर कुणाल गूमर को डेट कर रही हैं।
प्रिटी जिंटा, 39 साल
3 of 10
जन्म- 31 जनवरी, 1975
 
बॉलीवुड की सिंगल्स में एक डिंपल गर्ल प्रिटी जिंटा भी हैं। क्रिकेटर युवराज सिंह (कथित तौर पर) और बिजनेसमैन नेस वाडिया के साथ अफेयर के कारण चर्चा में रह चुकीं प्रिटी ने अब तक शादी नहीं की है। 39 साल की हो चुकी इस अभिनेत्री का नाम शादीशुदा फिल्मकार शेखर कपूर के साथ भी जोड़ा जा चुका है।
दिव्या दत्ता, 37 साल
4 of 10
जन्म- 25 सितंबर, 1977
 
दिव्या दत्ता भी 37 साल की हो चुकी हैं। आज उनकी गिनती इंडस्ट्री की बेहतरीन एक्ट्रेसेस में होती है। वो ‘बागवान, ’भाग मिल्खा भाग, ’दिल्ली 6', ’गिप्पी’, ’स्टेनले का डब्बा’, ’रागिनी एमएमएस’ जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का टैलेंट दिखा चुकी हैं। खबरों के अनुसार, मई 2005 में ले. कमांडर संदीप शेरगिल नाम के शख्स से उनकी सगाई हुई थी, लेकिन ये रिश्ता शादी में नहीं बदल सका। 


बिपाशा बसु, 35 साल40 की नगमा, 43 की तब्बू, Single हैं बॉलीवुड की 35+ ये 10 एक्ट्रेसेस
जन्म- 7 जनवरी, 1979
 
बंगाली बाला बिपाशा बसु और जॉन अब्राहम के अफेयर की खबरें मीडिया में खूब छाई रहती थीं। इसके बाद उनका रिश्ता टूटा और कुछ दिनों पहले तक वो अभिनेता हरमन बावेजा के साथ रिलेशनशिप को लेकर ख़बरों में थीं। 35 साल की हो चुकीं बिपाशा के एक्स ब्वॉयफ्रेंड यानी जॉन इस साल शादी कर चुके हैं। अब फैन्स को बिपाशा की शादी की खबर का इंतजार है
सुष्मिता सेन, 39
6 of 10
जन्म- 19 नवंबर, 1975
 
सुष्मिता सेन ने 'बीवी न. 1', 'क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता', 'आंखें' और 'दूल्हा मिल गया' जैसी कई शानदार फिल्मों में मुख्य रोल अदा किया है, लेकिन रियल लाइफ में दूल्हा उन्हें अब तक नहीं मिला है। 39 साल की हो चुकीं सुष्मिता पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम और बिजनेसमैन संजय नारंग जैसे कई नामी सेलिब्रिटीज के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में रह चुकी हैं।
तब्बू, 43 साल
7 of 10
जन्म- 4 नवंबर, 1971
 
इंडस्ट्री की ऐसी ही एक एक्ट्रेस हैं तबस्सुम हाशमी उर्फ़ तब्बू। कभी नागार्जुन के साथ अपने अफेयर को लेकर चर्चा में रहीं तब्बू 43 साल की हो चुकी हैं, लेकिन उनकी शादी की ख़बरें अभी भी आनी शुरू नहीं हुई हैं। कुछ दिनों पहले ही एक इंटरव्यू में उनका कहना था कि जब उन्हें मिस्टर परफेक्ट मिलेगा तो वो शादी कर लेंगी, लेकिन सिर्फ समाज की परंपरा निभाने के लिए वो ऐसा नहीं कर सकतीं।
NTS

No comments:

Post a Comment