(फोटो अमेरिकी देश बोलिविया का है, जिसे सलार डी यूयूमी नाम से जाना जाता है।)
दुनिया में ऐसी कई जगहें हैं जो किसी आश्चर्य से कम नहीं हैं। पहली नजर में ऐसा लगता है मानो ये प्लेसेस नकली हों। लेकिन हकीकत कुछ और ही है। नकली दिखने वाली ये जगहें असल में दुनिया में मौजूद है। इन जगहों को देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक दूर-दूर से आते हैं। अब इस तस्वीर को ही देख लीजिए, ऐसा लग रहा है मानो इसे फोटोशॉप के जरिए बनाया गया है। लेकिन ऐसा नहीं है, ये प्लेस अमेरिकी देश बोलिविया का है, जिसे सलार डी यूयूमी के नाम से जाना जाता है। इस शानदार जगह की पहचान दुनिया के सबसे बड़े नमक के झील वाले मैदान (साल्ट फ्लैट) के रूप है।

कहां- अटलांटिक महासागर के पास बसे आयरलैंड के समीप
कैसा दिखता है- मधुमक्खी के छत्ते की तरह
कैसे बना- मेग्मा पत्थर के कटाव से
कहां- मेंडेरे घाटी के निकट तुर्की में पमुक्कले थर्मल स्प्रिंग्स के पास
कैसा दिखता है- रूई के महल जैसा
कैसे बना- यहां हजारों सालों से गर्म पानी बह रहा है और इससे निकलने वाले कैल्शियम, मैग्नीशियम सल्फेट और बाइकार्बोनेट पदार्थ यहां जम गए। जिस कारण से रूई के महल जैसा दिखता
कहां- हेवीस्टरकूर, उत्तरी आइसलैंड
कैसा दिखता है- ड्रैगन के जैसा
कैसे बना- प्राकृतिक रूप से इसका निर्माण हुआ।
कहां- फिंगल गुफा, स्टॉकलैंड
कैसे दिखता है- ज्यामिति आकार जैसा दिखता है।
कैसे बना- कई साल पहले यहां लावा फटा था। जब लावा ठंडा हुआ तो ज्यामिति आकार जैसा दिखना लगा।
कहां- पैनजीन, चीन
कैसा दिखता है- लाल समुद्र तट।
कैसे बना- यहां पर समुद्री शैवाल की एक प्रजाति रहती है, जिसका रंग लाल होता है। इसी वजह से समुद्र का तट लाल रंग का दिखाई देता है।
कहां- हा लांग खाड़ी, वियतनाम
कैसा दिखता है- खड़े पत्थर।
कैसे बना- खाड़ी में चूना के पत्थर पर कटाव के कारण ऐसी स्थिति बनी।
कहां- एंटीलोप घाटी, संयुक्त राज्य अमेरिका
कैसा दिखता है- लाल-नारंगी रंग के पर्दे टंगे हो।
कैसा बना- कई साल पहले यहां बाढ़ आई, जिसकी वजह से बलुआ पत्थर घिस गए।
कहां- प्लित्विक झीलों, क्रोएशिया
कैसा दिखता है- एक साथ गिरते हैं कई झरने।
कैसे बना- प्राकृतिक रूप से निर्माण हुआ। इसे यूनेस्को ने वर्ल्ड हैरीटेज साइट घोषित किया है।
कहां- स्काफ्टाफेली, आइसलैंड
कैसा दिखता है- पानी में उठ रहे बुलबुले की तरह।
कैसे बना- ग्लैशियर की वजह से यहां बर्फ की वजह से कई दरारें पड़ गई है। जो दिखने में बुलबुले की तरह है।
No comments:
Post a Comment