गैजेट डेस्क। लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप की सर्विस अब जल्द ही डेस्कटॉप में भी आने वाली है। एंड्रॉइड हेडलाइन्स वेबसाइट के मुताबिक वॉट्सऐप अपने नए वर्जन की टेस्टिंग कर रहा है। आने वाले नए वॉट्सऐप वर्जन (2.11.471 वर्जन) में 'वॉट्सऐप वेब' कोड दिया गया है। इस कोड के चलते कम्प्यूटर से लॉगइन और लॉगआउट करने की सुविधा, स्टेटस और वेब सेशन ट्रैकिंग की सुविधा यूजर्स को मिलेगी। वॉट्सऐप के नए वर्जन के बारे में जानकारी मिलते ही टेक जगत में इस बात की अफवाहें आने लगी हैं कि वॉट्सऐप अब आधिकारिक तौर पर कम्प्यूटर पर इस्तेमाल किया जा सकेगा। हालांकि, इस बात के बारे में अभी तक वॉट्सऐप की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। इसके अलावा, इस जानकारी को एकदम पक्का भी नहीं माना जा सकता है, फिर भी वॉट्सऐप के वेब वर्जन की बात को नकारा नहीं जा सकता है।
600 मिलियन ग्लोबल यूजर्स के साथ वॉट्सऐप एक बहुचर्चित सर्विस है जिसमें डेस्कटॉप वर्जन नहीं है। इसके अलावा, वॉट्सऐप के प्रतिद्वंद्वी जैसे लाइन, वाइबर, टेलिग्राम और वीचैट इस तरह की सुविधा देते हैं। ऐसे में वॉट्सऐप का वेब वर्जन लाना यूजर्स और कंपनी दोनों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
एक सॉफ्टवेयर की मदद से किया जा सकता है कम्प्यूटर में इस्तेमाल-
वॉट्सऐप का आधिकारिक वेब डेस्कटॉप वर्जन भले ही अभी तक ना आया हो, लेकिन एक सॉफ्टवेयर की मदद से यूजर्स इसे कम्प्यूटर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको बताने जा रहा है वॉट्सऐप को कैसे करें कम्प्यूटर या लैपटॉप पर इस्तेमाल।
No comments:
Post a Comment