Wednesday, December 24, 2014

ट्विटर ने iOS यूजर्स के लिए पेश किया मोबाइल ट्वीट एनालिटिक्स

ट्विटर ने iOS यूजर्स के लिए पेश किया मोबाइल ट्वीट एनालिटिक्सट्विटर का लोकप्रिय एनालिटिक्स ऐप अब iOS यूजर्स के लिए भी उपलब्ध है। इस ऐप की मदद से यूजर्स ट्विटर को ट्रैक कर सकते हैं। इसमें यूजर्स के द्वारा की गई ट्वीट्स का लोगों पर कितना असर पड़ता है ये, इसके अलावा, लोग कितनी देर तक ट्वीट पढ़ते हैं और रीट्वीट और फेवरेट करने में कैसा रिएक्शन होता है इसकी जानकारी दी जाती है। 

द नेक्स्ट वेब वेबसाइट द्वारा इस खबर के बारे में पता चला है। ट्विटर के इंजीनियर इयान चैन ने ट्वीट कर इस नए फीचर के बारे में जानकारी दी। 

iOS यूजर्स जैसे ही ट्विटर एनालिटिक्स ऐप का इस्तेमाल करेंगे उन्हें ट्विटर होम पेज के साथ एक एक्टिविटी डिटेल पेज भी दिखेगा। इस पेज में यूजर्स के द्वारा की गई ट्वीट की पूरी जानकारी मिलेगी। इसके लिए यूजर्स को व्यू ट्वीट एक्टिविटी ऑप्शन सिलेक्ट करना होगा। 

ट्विटर सपोर्ट पेज के अनुसार ये अपडेटेड ऐप आईट्यून्स स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। हालांकि, अभी ऐप में थोड़े बदलाव किए जाना बाकी है। नए एडिशन के आने के बाद ट्विटर पेज पर एडवर्टाइजर्स और पब्लिशर्स भी ज्यादा आकर्षित होंगे

No comments:

Post a Comment