Friday, December 26, 2014

वीकेंड का वार' शूट नहीं करेंगे सलमान, इस हफ्ते सेलिब्रेट करेंगे बर्थडे

'वीकेंड का वार' शूट नहीं करेंगे सलमान, इस हफ्ते सेलिब्रेट करेंगे बर्थडे

(बॉलीवुड एक्टर सलमान खान)

मुंबई. बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इस शनिवार (27 दिसंबर) को 49 साल के हो जाएंगे। सलमान इस खास दिन को अपने करीबियों के साथ सेलिब्रेट करना चाहते हैं, जिसके लिए हुए उन्होंने 'बिग बॉस' के शेड्यूल से ऑफ ले लिया है। वह इस हफ्ते शनिवार को प्रसारित होने वाला 'वीकेंड का वार' शूट नहीं करेंगे।
 
सलमान की अनुपस्थिति में 'कॉमेडी नाइट' की पूरी टीम जिसमें कपिल शर्मा, गुत्थी, पलक और दादी शामिल होंगे, 'बिग बॉस' के शनिवार को प्रसारित होने वाले एपिसोड को होस्ट करेंगे। इतना ही नहीं एलिमिनेशन प्रोसेस को भी संडे और मंडे तक के लिए पोस्टपॉन्ड कर दिया गया है। ऐसे में जब सलमान अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर लौटेंगे, तभी एलिमिनेशन की प्रोसेस और 'वीकेंड का वार' एपिसोड शूट किया जाएगा।
 
सलमान के फैन्स जहां उन्हें 'वीकेंड का वार' एपिसोड में मिस करेंगे, 'बिग बॉस' के कंटेस्टेंट जरूर राहत महसूस करेंगे। यदि ऐसा होता है तो कंटेस्टेंट को कम से कम एक-दो दिन के लिए ही सही सलमान की स्ट्रिक्ट क्लास से मुक्ति तो मिल ही जाएगी

No comments:

Post a Comment