गैजेट डेस्क। माइक्रोसॉफ्ट ने अपना लेटेस्ट 4G लो बजट स्मार्टफोन अब भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया है। इस फोन मेंविंडोज 8.1 फोन ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। ये माइक्रोसॉफ्ट की तरफ से सबसे सस्ता 4G स्मार्टफोन है। भारतीय मार्केट में इसकी कीमत 8299 रुपए रखी गई है। नोकिया का ये फोन ग्लोबली जून में पेश किया गया था। इसी के साथ, लुमिया 636 स्मार्टफोन भी पेश किया गया था, लेकिन उसके भारतीय मार्केट में लॉन्च होने के बारे में अभी तक कोई खबर नहीं है। 17 दिसंबर से शुरू होगा प्री-ऑर्डर-
माइक्रोसॉफ्ट लुमिया 638 17 दिसंबर (कल) से प्री-बुकिंग के लिए अमेजन.इन पर हाल ही में लॉन्च किए गए माइक्रोसॉफ्ट ब्रांड स्टोर पर उपलब्ध होगा।
इंटरनेट पैक्स-
नए लुमिया 638 के साथ एयरटेल 4G का एक्सक्लूसिव ऑफर आएगा। बेंगलुरु के एयरटेल पोस्ट पेड ग्राहकों को 5GB फ्री इंटरनेट डाटा एक्टिवेशन के दो महीने बाद तक मिलेगा। ये ऑफर सिर्फ 31 मार्च तक उपलब्ध होगा।
माइक्रोसॉफ्ट के सेल्स और मार्केटिंग डायरेक्टर रघुवेश सरूप का कहना है कि लुमिया सीरीज के साथ हमेशा यूजर्स को फोकस करने की कोशिश की गई है। अब लुमिया 638 के साथ यूजर्स के लिए कंपनी 4G फीचर के साथ सबसे अफोर्डेबल विंडोज 8.1 स्मार्टफोन पेश कर रही है। इस डिवाइस की मदद से यूजर्स को बिना रुके वीडियो सर्विस मिलेगी।
No comments:
Post a Comment