Friday, December 19, 2014

Xiaomi के बाद अब ONEPLUS की ब्रिकी पर भारत में लगी रोक

Xiaomi के बाद अब ONEPLUS की ब्रिकी पर भारत में लगी रोक
गैजेट डेस्क। दिल्ली हाईकोर्ट ने अब चीनी स्मार्टफोन कंपनी वनप्लस की भारत में बिक्री पर बैन लगा दिया है। कोर्ट ने यह कार्रवाई भारतीय मोबाइल कंपनी माइक्रोमैक्स की ओर से दाखिल याचिका पर की है। कोर्ट ने कंपनी को बचा हुआ स्टॉक बेचने की इजाजत दे दी है, लेकिन इसके बाद वनप्लस के स्मार्टफोन न तो भारत में इम्पोर्ट किए जा सकेंगे और न ही बेचे जा सकेंगे। बता दें कि कोर्ट इससे पहले, जियोमी के स्मार्टफोन पर बैन लगा चुकी है, लेकिन बाद में कंपनी को 8 जनवरी तक के लिए अपने हैंडसेट बेचने की मंजूरी दी गई। क्यों किया बैन-
2 दिसंबर को चीनी स्मार्टफोन मेकर वनप्लस ने अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन 'वन' लॉन्च किया था। ये स्मार्टफोन सियानोजेन मोड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता था। कुछ समय पहले माइक्रोमैक्स ने सियानोजेन के साथ डील कर भारत में एक्सक्लूसिव तौर पर YU ब्रांडनेम से इस ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित फोन बेचने की योजना बनाई थी। माइक्रोमैक्स ने दावा किया कि वनप्लस की बिक्री की वजह से उसे वित्तीय नुकसान पहुंचा, जिसके बाद भारतीय कंपनी कोर्ट गई। कोर्ट ने उसकी याचिका पर सुनवाई करते हुए वनप्लस पर रोक लगा दी। 
 
क्या होता है CyanogenMod
CyanogenMod एक ओपनसोर्स सॉफ्टवेयर है जो स्मार्टफोन्स और टैबलेट्स में इस्तेमाल किया जाता है। ये एंड्रॉइड प्लेटफॉर्म पर आधारित है। इस ऑपरेटिंग सिस्टम के ओपन सोर्स होने के कारण कंपनियां पहले से दिए गए फीचर्स के साथ कुछ नए फीचर्स भी जोड़ सकती हैं।  
 
क्यों है वनप्लस वन खास-
कीमत- 21999 रुपए (64GB वेरिएंट)
* ग्लॉसी फिनिश बॉडी।
* 3GB रैम।
* अपडेटेड सॉफ्टवेयर वर्जन।
* मल्टिपल कैमरा ऑप्शन के साथ 13 मेगापिक्सल का बैक कैमरा जिसमें लेटेस्ट कैमरा सेंसर (IMX214 कैमरा सेंसर) लगा है जो फोटो खींचते समय 6 लेंस का इस्तेमाल करता है। 
* 401 पिक्सल प्रति इंच की डेन्सिटी, बेहतर व्यूइंग एंगल। ज्यादा पिक्सल डेन्सिटी के कारण फोन में बेहतर व्यूइंग एंगल होता है जिससे यूजर्स को किसी भी लाइट में (धूप में या छांव या कम रौशनी वाली जगह में) और किसी भी कोने से देखने में दिक्कत नहीं होगी
* एंड्रॉइड 5.0 का कम्युनिटी वर्जन अपडेट दिसंबर में भारतीय यूजर्स के लिए होगा लॉन्च।
* क्वालकॉम कंपनी का स्नैपड्रैगन 801 2.5 GHz की स्पीड वाला क्वाड-कोर प्रोसेसर।
* 4G और NFC फीचर।

No comments:

Post a Comment