गैजेट डेस्क। अगर आप लैपटॉप खरीदने की सोच रहे हैं और बजट थोड़ा कम है तो 35000 रुपए से कम कीमत में भी भारतीय मार्केट में अच्छे लैपटॉप उपलब्ध हैं। इनमें नए ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ पावरफुल प्रोसेसर है जिससे इन्हें पर्सनल और प्रोफेश्नल दोनों कामों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। Dainikbhaskar.com आपको बताने जा रहा है 35000 रुपए से कम कीमत वाले 5 लैपटॉप्स के बारे में। Lenovo Flex 2-14D (59-427873)
कीमत- 32,490 रुपए
लेनोवो का ये लैपटॉप अपनी बेंडेबल डिजाइन के कारण लोकप्रिय है। कम कीमत के साथ-साथ इस लैपटॉप में यूजर्स को लेटेस्ट फीचर्स मिलते हैं। 14 इंच की HD LED डिस्प्ले स्क्रीन के साथ 1366*768 पिक्सल का रेजोल्यूशन मिलता है। इस लैपटॉप में 4 GB की रैम दी गई है। इसी के साथ, 500 GB की हार्ड डिस्क। इस लैपटॉप में बिल्ट इन वेबकैम के साथ माइक्रोफोन भी दिया गया है। विंडोज 8.1 64 बिट ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ 2 USB 2.0 पोर्ट, 1 USB 3.0 पोर्ट और एक HDMI पोर्ट दिया गया है।
कीमत- 27,300 रुपए
लेनोवो के अलावा, 14 इंच की स्क्रीन (1366 x 768 पिक्सल का HD रेजोल्यूशन) वाला डेल वोस्ट्रो भी एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। इस लैपटॉप में टच स्क्रीन नहीं है, लेकिन इंटेल का फोर्थ जनरेशन i3 प्रोसेसर दिया गया है। 2 किलो वजन का ये लैपटॉप 500 GB की हार्ड डिस्क के साथ आता है। इस लैपटॉप में विंडोज 8.1 64 बिट ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। इस लैपटॉप में 4GB DDR3 रैम दी गई है
कीमत- 31290 रुपए
अगर आपको बड़ी स्क्रीन वाला लैपटॉप चाहिए तो HP का ये लैपटॉप पसंद आ सकता है। 15.6 की स्क्रीन के साथ 1366*768 पिक्सल का रेजोल्यूशन मिलता है। इस लैपटॉप में 4 GB की DDR3 रैम के साथ 1.7 GHz का इंटेल कोर i3-4010U प्रोसेसर है। इस लैपटॉप में 500 GB की हार्ड डिस्क दी गई है। 2.23 किलो वजन के इस लैपटॉप में विंडोज 8.1 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। इस लैपटॉप के साथ 1 साल की वारंटी मिलेगी।
No comments:
Post a Comment