Tuesday, December 30, 2014

भारत में लॉन्च हुआ Oppo R5, 13MP कैमरा के साथ है पावरफुल प्रोसेसर

भारत में लॉन्च हुआ Oppo R5, 13MP कैमरा के साथ है पावरफुल प्रोसेसरगैजेट डेस्क। चीनी स्मार्टफोन मेकर ओप्पो ने भारत में अपना सबसे पतला और पावरफुल स्मार्टफोन ओप्पो R5 लॉन्च कर दिया है। इस फोन की कीमत कंपनी ने 29990 रुपए रखी है।
क्यों है खास-

ओप्पो का ये फोन कुछ समय पहले तक दुनिया का सबसे पतला स्मार्टफोन था। ये फोन 4.85mm पतला है। दिसंबर में Vivo X5Max के लॉन्च होने के बाद ओप्पो का ये फोन दुनिया का दूसरा सबसे पतला स्मार्टफोन बन गया है। इस फोन में 64 बिट प्रोसेसर है। जो इसे पावरफुल स्मार्टफोन्स की लिस्ट में शामिल करता है। 

रैपिड चार्जिंग-

इस फोन में 2000 mAh की बैटरी दी गई है जो VOOC रैपिड चार्ज फीचर के साथ आती है। ये फोन 0 प्रतिशत से 75 प्रतिशत तक सिर्फ 30 मिनट के अंदर चार्ज हो जाएगा। इसी के साथ, सिर्फ 5 मिनट की चार्जिंग पर ये फोन 2 घंटों तक का टॉकटाइम दे सकता है। ये फीचर सबसे पहले ओप्पो फाइंड 7 स्मार्टफोन में दिया गया था। 

(64 बिट प्रोसेसर का मतलब है कि प्रोसेसर फोन में ज्यादा रैम, ज्यादा मेमोरी और बेहतर कैमरा फीचर्स सपोर्ट कर सकता है। 64 बिट प्रोसेसर के साथ फोन में बेहतर हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर फीचर्स दिए जा सकते हैं। इससे बेहतर बैटरी बैकअप भी मिलता है। बता दें कि आईफोन में भी 64 बिट प्रोसेसर मिलता है।)
डिस्प्ले और डिजाइन- स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस फोन में 5.2 इंच की फुल HD AMOLED स्क्रीन दी गई है। इसी के साथ, 423 पिक्सल प्रति इंच की स्क्रीन डेन्सिटी है। ज्यादा पिक्सल डेन्सिटी और स्क्रीन रेजोल्यूशन के कारण इस फोन में बेहतर व्यूइंग एंगल मिलता है और इससे किसी भी रौशनी में फोन को 
2 of 4
 
ओप्पो का ये फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 615 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ आएगा। इसी के साथ, 2GB रैम दी गई है। डिजाइन की बात करें तो कंपनी के अनुसार इस डेलिकेट हैंडसेट में मेटैलिक फिनिश दी गई है। ये हैंडपॉलिश के कारण और ज्यादा अच्छा लुक देता है। हैंडपॉलिश- कंपनी के अनुसार R5 हैंडसेट में एल्युमीनियम की माइक्रो आर्क फ्रेम बॉडी है और इसे बनाने की प्रोसेस में हैंडपॉलिश की गई है। इसका मतलब ये फोन हैंडीक्राफ्ट कहा जा सकता है। बेहतरीन बॉडी के कारण R5 बाकी स्मार्टफोन्स से अलग है
भारत में लॉन्च हुआ Oppo R5, 13MP कैमरा के साथ है पावरफुल प्रोसेसरकैमरा-

कैमरा की बात करें तो इस फोन में 13 मेगापिक्सल का सोनी IMX214 मेन शूटर कैमरा दिया गया है। इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का दिया गया है। जहां तक सॉफ्टवेयर फीचर्स की बात है तो ये फोन एंड्रॉइड 4.4.4 किटकैट ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है। इसी के साथ, ओप्पो कंपनी का कस्टमाइज यूजर इंटरफेस कलर्सओएस (ColorOS 2.0) दिया गया है। हीट मैनेजमेंट फीचर-  ओप्पो का ये फोन सबसे पतला होने के साथ-साथ उन फोन्स की कैटेगरी में भी रखा जा सकता है जो पतले होने के कारण ज्यादा गर्म हो जाते हैं। इस समस्या से निपटने के लिए ओप्पो कंपनी ने कूल एलिमेंट नाम की एक तकनीक का उपयोग किया है। 
4 of 4

हालांकि, इसके बारे में अभी ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन कंपनी का दावा है कि इससे फोन के हार्डवेयर द्वारा उत्पन्न गर्मी को कम किया जा सकेगा। ये मेटल, पेड़ों की राल और कई मटेरियल को मिला कर बनाया गया है। जैसे ही फोन में गर्मी उत्पन्न होती है ये मटेरियल अपनी जगह बदलने लगता है। ये अतिरिक्त गर्मी को सोख लेता है

No comments:

Post a Comment