भारतीय कंपनी माइक्रोमैक्स ने 18 दिसंबर को अपने नए ब्रांड YU के तहत पहला स्मार्टफोन यूरेका पेश कर दिया। इस फोन की सबसे बड़ी खूबियों में से एक है इसका ऑपरेटिंग सिस्टम CyanogenMod, जो फीचर्स को पूरी तरह से कस्टमाइज करने की सुविधा देता है यह ऑपरेटिंग सिस्टम खुद-ब-खुद हर महीने अपडेट होता रहेगा। फोन को पेश करते हुए माइक्रोमैक्स के फाउंडर राहुल शर्मा ने बताया कि 4जी सपोर्ट मिलने पर इस डिवाइस में 4 मिनट में फुल एचडी मूवी डाउनलोड की जा सकेगी। ये डिवाइस अधिकतम 150MBPS की स्पीड देती है।
क्या होता है CyanogenMod-
CyanogenMod एक ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर है जो स्मार्टफोन्स और टैबलेट्स में इस्तेमाल किया जाता है। ये एंड्रॉइड प्लेटफॉर्म पर आधारित है। इस ऑपरेटिंग सिस्टम के ओपन सोर्स होने के कारण कंपनियां पहले से दिए गए फीचर्स के साथ कुछ नए फीचर्स भी जोड़ सकती हैं। इससे यूजर्स को यूटिलिटी आधारित फीचर्स ज्यादा मिलते हैं। ये सायानोजेन OS11 वर्जन पर काम करता है।
कैसे होते हैं फीचर्स-
इस ऑपरेटिंग सिस्टम को यूजर्स अपने हिसाब से कस्टमाइज कर सकते हैं। इसका मतलब बेसिक फीचर्स को भी अपनी सुविधा के अनुसार एडिट किया जा सकता है, जैसे कस्टमाइज थीम्स (बैकग्राउंड कलर), फॉन्ट साइज, ऐप्स यूटिलिटी, शॉर्टकट्स आदि को अपने हिसाब से बदला जा सकता है।
नया ब्रांड बनाने को लेकर राहुल शर्मा ने कहा कि ये यूजर्स के हिसाब से काम करने वाला है। इस फोन में जो सॉफ्टवेयर है, वो यूजर्स के हिसाब काम करेगा। प्रोसेसर, ऐप्स, गेम्स, टूलबार वगैरह सब अपने हिसाब से अपडेट किए जा सकते हैं। YU ब्रांड के अंतर्गत फोन नहीं, एक ईको सिस्टम बनाया गया है। इसमें यूजर्स अपने हिसाब से नियम बना सकता है। इस ब्रांड में दो खास चीजें हैं, एक कस्टमाइजेशन और दूसरी सर्विस।
No comments:
Post a Comment