Friday, December 19, 2014

माइक्रोमैक्स का YU लो बजट 4G फोन, 6 कारण जो बना सकते हैं इसे HIT

माइक्रोमैक्स का YU लो बजट 4G फोन, 6 कारण जो बना सकते हैं इसे HIT
गैजेट डेस्क। माइक्रोमैक्स कंपनी ने अपने नए ब्रांड YU के तहत पहला स्मार्टफोन यूरेका लॉन्च कर दिया है। इस फोन की लॉन्चिंग से पहले ही माइक्रोमैक्स और वनप्लस के बीच सायानोजेन सॉफ्टवेयर को लेकर कोर्ट केस तक हो गया। इस फोन का सॉफ्टवेयर एंड्रॉइड का ऐसा वर्जन है जिसमें यूजर्स अपनी सुविधा के हिसाब से फेरबदल कर सकते हैं। इसके अलावा, 4G कनेक्टिविटी भी इस फोन में दी गई है। माइक्रोमैक्स के YU यूरेका स्मार्टफोन की कीमत 8999 रुपए है।
इस फोन की कीमत के हिसाब से इसमें फीचर्स काफी अच्छे दिए गए हैं, लेकिन क्या वाकई ये फोन यूजर्स की उम्मीदों पर खरा उतर सकता है। Dainikbhaskar.com आपको बताने जा रहा है उन 6 कारणों के बारे में जिनकी वजह से माइक्रोमैक्स का ये नया ब्रांड और उसका स्मार्टफोन भारतीय मार्केट में हिट हो सकता है। 
 
खास फीचर्स-

1. सायानोजेन (CyanogenMod) ऑपरेटिंग सिस्टम।
2. 64 बिट ऑक्टा-कोर प्रोसेसर।
3. 4G और बेहतर कैमरा फीचर्स।

क्या होता है CyanogenMod- CyanogenMod एक ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर है जो स्मार्टफोन्स और टैबलेट्स में इस्तेमाल किया जाता है। ये एंड्रॉइड प्लेटफॉर्म पर आधारित है। इस ऑपरेटिंग सिस्टम के ओपन सोर्स होने के कारण कंपनियां पहले से दिए गए फीचर्स के साथ कुछ नए फीचर्स भी जोड़ सकती हैं। इससे यूजर्स को यूटिलिटी आधारित फीचर्स ज्यादा मिलते हैं। माइक्रोमैक्स का ये फोन सायानोजेन OS11 वर्जन पर काम करता है। 
64 बिट प्रोसेसर-
64 बिट प्रोसेसर का मतलब है कि प्रोसेसर फोन में ज्यादा रैम, ज्यादा मेमोरी और बेहतर कैमरा फीचर्स सपोर्ट कर सकता है। 64 बिट प्रोसेसर के साथ फोन में बेहतर हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर फीचर्स दिए जा सकते हैं। इससे बेहतर बैटरी बैकअप भी मिलता है। बता दें कि आईफोन में भी 64 बिट प्रोसेसर मिलता है। 64 बिट ऑक्टा-कोर प्रोसेसर 8 लेयर वाला सुपर पावरफुल प्रोसेसर होता है जो यूजर्स को हैवी ऐप्स, गेम्स, हार्डवेयर सपोर्ट के साथ-साथ मल्टीटास्किंग के लिए अच्छा होता है। 
 * 5.5 इंच की स्क्रीन
* एचडी स्क्रीन रेजोल्यूशन (720*1080 पिक्सल)
* 80 डिग्री का व्यूइंग एंगल
* कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन

जहां भारतीय मार्केट में फुलएचडी स्क्रीन वाले ऑप्शन मौजूद हैं, वहीं माइक्रोमैक्स के इस फोन में सिर्फ एचडी स्क्रीन है जो कई टेक प्रेंड्ली यूजर्स को निराश जरूर कर सकती है, लेकिन फिर अगर कीमत के हिसाब से देखा जाए तो 8999 रुपए में 5.5 इंच की स्क्रीन बुरी नहीं कही जाएगी। दिखने में माइक्रोमैक्स के बाकी स्मार्टफोन्स से ज्यादा अलग नहीं है, लेकिन कंपनी के अनुसार मूनस्टोन ग्रे फिनिश इसे क्लासी लुक देती है। 80 डिग्री का व्यूइंग एंगल टेक प्रेंडली यूजर्स और गेमर्स को कम लगेगा, लेकिन औसत इस्तेमाल के लिए डिस्प्ले और डिजाइन इस फोन में बहुत अच्छी है। माइक्रोमैक्स का YU लो बजट 4G फोन, 6 कारण जो बना सकते हैं इसे HIT
जो बात इस फोन को सबसे अलग बनाती है वो है इसका ऑपरेटिंग सिस्टम। ओएस एक बड़ा कारण है जिसकी वजह से कई टेक प्रेंड्ली लोग इस फोन को खरीद सकते हैं। 
ऑपरेटिंग सिस्टम के महत्वपूर्ण फीचर्स-

* प्राइवेसी गार्ड- आम एंड्रॉइड फोन में किसी ऐप को डाउनलोड करने पर बहुत सी परमीशन देनी होती है। सायानोजेन बेस्डस्मार्टफोन में यूजर्स अपने हिसाब से ये डाटा लिमिट, प्राइवेसी सेटिंग्स वगैराह सेट कर सकते हैं। इसके अलावा, रिमोट वाइप आउट (फोन खो जाने पर कहीं से भी डाटा डिलीट करने की सुविधा)

* कैमरा में बहुत से फीचर्स हैं जिन्हें ये ऑपरेटिंग सिस्टम सपोर्ट करता है। 

* हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर एडिटिंग- यूजर्स अपनी सुविधा के हिसाब से ये सेट कर सकते हैं की हार्डवेयर बटन और सॉफ्टवेयर क्या करेगा। मसलन लेफ्ट हाथ से काम करने वाले यूजर्स बैक बटन को लेफ्ट साइड में सेट कर सकते हैं। 

* थीम्स- इसका मतलब बेसिक फीचर्स को भी अपनी सुविधा के अनुसार एडिट किया जा सकता है, जैसे कस्टमाइज थीम्स (बैकग्राउंड कलर), फॉन्ट साइज, ऐप्स यूटिलिटी, शॉर्टकट्स आदि को अपने हिसाब से बदला जा सकता है। 

सायानोजेन ऑपरेटिंग सिस्टम के कारण इस फोन को यूजर्स पसंद कर सकते हैं। फोन के बेसिक फीचर्स के अलावा, रूट फीचर्स पर भी यूजर्स का कंट्रोल होगा। माइक्रोमैक्स का YU लो बजट 4G फोन, 6 कारण जो बना सकते हैं इसे HITमाइक्रोमैक्स का YU लो बजट 4G फोन, 6 कारण जो बना सकते हैं इसे HIT
बैटरी- 2500 mAh बैटरी पावर कंपनी के अनुसार बैटरी का टॉकटाइम- 4G LTE - 11 घंटे टॉकटाइम
3G 13 - घंटे टॉकटाइम
2G 15 - घंटे टॉकटाइम
वीडियो प्लेबैक - 6 घंटे टॉकटाइम
210 घंटों का स्टैंडबाय टाइम

कंपनी के अनुसार इस फोन में जो बैटरी है वो ऑपरेटिंग सिस्टम के कारण यूरेका की बैटरी आम एंड्रॉइड फोन से 25 प्रतिशत ज्यादा काम करती है। 10000 रुपए से कम कीमत वाले स्मार्टफोन में 4G डाटा का इस्तेमाल करते हुए 11 घंटों का टॉकटाइम बहुत अच्छा फीचर है। टेस्टिंग के बाद ये कितना सच होता है इसका तो पता नहीं, लेकिन ऑन पेपर स्पेसिफिकेशन के हिसाब से माइक्रोमैक्स का ये फोन यूजर्स की बैटरी बैकअप की समस्या को हल कर सकता है और ये एक प्रमुख कारण है कि यूरेका इसकी वजह से मार्केट में हिट हो जाए। 

No comments:

Post a Comment