Wednesday, December 24, 2014

एप्पल iPod से लेकर कैमरा तक, 5000 रु. से कम में खरीदे जा सकते हैं ये गैजेट्सकैनन कैमरा, एप्पल आईपॉड शफल और आमेजन किंडल* Canon IXUS 145 Camera:


कीमत- 4340 रुपए

फोटोग्राफी के शौकीन लोगों के लिए ये 16 मेगापिक्सल पावर वाला कैमरा एक अच्छा गिफ्ट साबित हो सकता है। इस कैमरा में 2.7 इंच की LCD स्क्रीन है। बेहतर फोटो क्वालिटी के अलावा, इस कैमरा से HD वीडियो भी रिकॉर्ड किए जा सकते हैं। 127 ग्राम वजन का ये कैमरा हल्का होने के साथ-साथ किफायती भी है। इस कैमरा के साथ 4 GB मेमोरी कार्ड फ्री आता है। इसमें 8x ऑप्टिकल जूम दिया गया है, जो काफी दूर से भी किसी ऑब्जेक्ट की अच्छी फोटोज खींच सकता है। 
 
* Apple ME949HN/A- 4th Gen 2 GB MP3 Player (iPod Shuffle)

कीमत- 2999 रुपए
 
म्यूजिक के शौकीनों के लिए एप्पल का ये गैजेट एक अच्छा डिवाइस साबित हो सकता है। इस गैजेट का MP3 प्लेयर अपनी साउंड क्वालिटी के लिए काफी लोकप्रिय है। इसमें 3 बटन दिए गए हैं जो रिवाइंड, फास्ट फॉर्वर्ड और वॉइस ओवर कंट्रोल के लिए इस्तेमाल किए जा सकते हैं। इस आइपॉड में 2 GB की इंटरनल मेमोरी है, जिसमें 300 सॉन्ग सेव किए जा सकते हैं। इसी के साथ, जो बैटरी इस आइपॉड में है, वो 15 घंटे का टॉकटाइम देती है। छोटा साइज होने के कारण इसे आसानी से पॉकेट में रखा जा सकता है। 
Kindle E-Reader
2 of 9
Kindle E-Reader
 
कीमत- 4999 रुपए

किंडल ई-रीडर उन लोगों के लिए अच्छा डिवाइस साबित हो सकता है, जिनका ज्यादातर काम इंटरनेट पर बुक्स या वेबसाइट्स के आर्टिकल्स पढ़ने का होता है। इस डिवाइस में ई-पेपर डिस्प्ले है, जो यूजर्स की आंखों को नुकसान पहुंचाए बिना उन्हें काम करने की सुविधा देता है। ये डिवाइस 4999 रुपए की रेंज से शुरू होती है। इसकी रेंज अलग-अलग मॉडल के हिसाब से बढ़ 
GoQii Life
5 of 9
GoQii Life
 
कीमत- 3999 रुपए
 
गैजेट प्रेमियों के लिए ये स्मार्ट फिटनेस बैंड भी एक अच्छा गिफ्ट साबित हो सकता है। इस बैंड की मदद से यूजर्स अपनी दैनिक फिटनेस एक्टिविटी ट्रैक कर सकते हैं और रिपोर्ट देख सकते हैं। दिन में कितने कदम चले, कितना काम किया, कितनी कैलोरीज ली, इन सभी बातों की जानकारी मिल सकती है। बाकी फिटनेस बैंड्स से अलग ये बैंड फिटनेस कोच नाम के ऐप से कनेक्ट करता है और इससे यूजर्स को अपनी फिजिकल एक्टिविटी मैनेज करने की सुविधा मिलती है।
Nude Audio Move M
7 of 9
Nude Audio Move M

कीमत- 4000 रुपए

अगर आप अपने लिए या किसी को गिफ्ट करने के लिए ट्रैवल स्पीकर्स ढूंढ रहे हैं, तो ये काफी अच्छा ऑप्शन साबित हो सकते हैं। ये बैग के पॉकेट, लंच बॉक्स या किसी भी छोटी जगह में फिट हो सकते हैं। इसके अलावा, इन स्पीकर्स में एक कॉर्ड है जो की-चेन का काम करती है। छोटे साइज में आने वाले ये स्पीकर्स 8 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक सपोर्ट करते हैं। इनमें शॉकप्रूफ सिलिकॉन का इस्तेमाल किया गया है। इन स्पीकर्स की ब्लूटूथ कनेक्टिविटी 10 मीटर की है। 
Google Chromecast
8 of 9
Google Chromecast

कीमत- 2,999 रुपए

इस डोंगल को टीवी के एचडीएमआई पोर्ट में लगाया जा सकेगा, और उपभोक्ता अपने स्मार्टफोन्स, कम्प्यूटर और टैबलेट को आसानी से टीवी से जोड़ सकेंगे। इसकी कीमत 2999 रुपए है। क्रोमकास्ट लगाने से आप इंटरनेट का कंटेंट टीवी पर देख पाएंगे। इसे आप HDMI पोर्ट वाले किसी भी टीवी में लगा सकते हैं। कंपनी के अनुसार, इसे लगाने के बाद यूट्यूब या नेटफ्लिक्स जैसी सर्विस के वीडियो टीवी पर देखे जा सकते हैं।

हालांकि, भारत में नेटफ्लिक्स नहीं है। भारत में क्रोमकास्ट फिलहाल केवल यूट्यूब और गूगल प्ले मूवीज़ के साथ इरोज़ नाउ, स्पुल और यपटीवी जैसे पार्टनर्स के ऐप्स को सपोर्ट करता है। क्रोमकास्ट आपके स्मार्टफोन, टैबलट या कम्प्यूटर से कनेक्ट होकर टीवी तक कंटेंट पहुंचाता है, जबकि एप्पल और रोकू के स्ट्रीमिंग बॉक्स में इंटरनेट कंटेंट सिलेक्ट करने के लिए रिमोट कंट्रोल का सहारा लेना पड़ता है।

No comments:

Post a Comment